पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी शाहाबाद उपखंड के सहरिया बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बड़ारा मै प्रयत्न संस्था, शाहाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूरज खंगार एवं सी.ओ. प्रकाश वर्मा ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में सकारात्मक पहल करना था। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ राजवीर सिंह एवं सुरेन्द्र मौर्य ने मृदा संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर साफ-सफाई की और कचरे का उचित निस्तारण किया। इस पहल से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया। कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 24 पुरुष एवं 9 महिलाएं शामिल रहीं। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी शाहाबाद उपखंड के सहरिया बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बड़ारा मै प्रयत्न संस्था, शाहाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूरज खंगार एवं सी.ओ. प्रकाश वर्मा ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों
को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में सकारात्मक पहल करना था। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ राजवीर सिंह एवं सुरेन्द्र मौर्य ने मृदा संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के
अंतर्गत गांव में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर साफ-सफाई की और कचरे का उचित निस्तारण किया। इस पहल से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया। कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 24 पुरुष एवं 9 महिलाएं शामिल रहीं। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
- मांग: तुरंत बोर्ड हटाया जाए संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज हो भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए गाइडलाइन बने चेतावनी: अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज द्वारा ज्ञापन देकर NS बोर्ड का टेंडर निरस्त करने की मांग की जाएगी। #Baran #Ambedkar #BreakingNews #RajasthanNews #BaranCity NewsUpdate PublicReaction ViralNews1
- खानपुर। देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।1
- दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️1
- आसनसोल से BJP प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े गए। अग्निमित्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दी है...1
- नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक सार्वजनिक बैठक में उनका "फर्जी भौकाल" उन्हीं पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, पात्रा साहब बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के एक मीटिंग में जा धमके थे। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि संबित पात्रा मीटिंग में पहुँचकर अपनी चिर-परिचित शैली में भाषण देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही मंच संभाला और माहौल बनाने की कोशिश की, आयोजकों और वहां मौजूद लोगों ने उनके अनपेक्षित आगमन पर आपत्ति जता दी। छीन लिया गया माइक! हंगामा तब बढ़ गया जब पात्रा के "फर्जी भौकाल" को दरकिनार करते हुए, आयोजकों ने सीधे उनके हाथ से माइक छीन लिया। बीच भाषण में माइक कटने और हाथ से छीने जाने के बाद पात्रा की स्थिति 'काटो तो खून नहीं' जैसी हो गई। सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक इस घटना का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसे संबित पात्रा का "लाइव मोये-मोये" बता रहे हैं। विपक्षी समर्थकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि: "जब निमंत्रण न हो, तो केवल कैमरे के सामने ही भौकाल काम आता है, ज़मीन पर नहीं!" 🤣🤣 फिलहाल, इस 'फजीहत' पर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पात्रा का यह वीडियो डिजिटल गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट: कोटा स्टोरीलाइन1
- Post by Kuamr Sonu3
- Post by VKH NEWS1
- बिना नंबर की “पटाखा बाइक” (आग के शोले उगलती) बिना नंबर की स्कूटी रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर, बिना दस्तावेज) सभी वाहनों पर विधिक कार्रवाई शुरू चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें #Baran #Rajasthan #TrafficPolice #RoadSafety #Action BreakingNews BaranNews1