logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पनवाड़: स्टेट हाईवे पर गेहूं की नौलाइयों में लगी आग, चपेट में आई गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खानपुर। देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।

11 hrs ago
user_Rakesh Nagar
Rakesh Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
11 hrs ago

पनवाड़: स्टेट हाईवे पर गेहूं की नौलाइयों में लगी आग, चपेट में आई गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खानपुर। देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खानपुर। देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।
    1
    खानपुर। देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मिनी सचिवालय में भारी अनदेखी,बड़ी संख्या में मधुमक्खी छत्ते कभी भी हो सकता हे हादसा।
    2
    मिनी सचिवालय में भारी अनदेखी,बड़ी संख्या में मधुमक्खी छत्ते कभी भी हो सकता हे हादसा।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झालावाड़-जिला क्रिकेट संघ तत्वावधान विजय राजे सिंधिया खेल संकुल मे 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर मे खिलाड़ियों को बोलिंग, बैटिंग, फील्डिंग, फिटनेस के गुरु सिखाये जा रहे है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव फारूक अहमद ने बताया कि इस शिविर मे खिलाड़ियों के लिए सुबह एवं शाम अल्पाहार कि व्यवस्था कि गई है, इस शिविर मे कोच के अलावा भी बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी सलमान खान एवं रणजी ट्रॉफी तेज गेंदबाज आराफत खान कि नि:शुल्क सेवाएं ली जा रही है, संघ के सचिव ने बताया कि इस शिविर के जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशा जा सके, ऐसे प्रयास किये जा रहे है, अच्छे खिलाडी निकलेंगे तो जिले सहित राजस्थान का नाम रोशन करेंगे, उक्त शिविर पूर्णतया निशुल्क है खिलाड़ियों से किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है!
    2
    झालावाड़-जिला क्रिकेट संघ तत्वावधान विजय राजे सिंधिया खेल संकुल मे 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर मे खिलाड़ियों को बोलिंग, बैटिंग, फील्डिंग, फिटनेस के गुरु सिखाये जा रहे है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव फारूक अहमद ने बताया कि इस शिविर मे खिलाड़ियों के लिए सुबह एवं शाम अल्पाहार कि व्यवस्था कि गई है, इस शिविर मे कोच के अलावा भी बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी सलमान खान एवं रणजी ट्रॉफी तेज गेंदबाज आराफत खान कि नि:शुल्क सेवाएं ली जा रही है, संघ के सचिव ने बताया कि इस शिविर के जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशा जा सके, ऐसे प्रयास किये जा रहे है, अच्छे खिलाडी निकलेंगे तो जिले सहित राजस्थान का नाम रोशन करेंगे, उक्त शिविर पूर्णतया निशुल्क है खिलाड़ियों से किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है!
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • झालावाड़: झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की सूचना से बुधवार को शहर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही ट्रेन पर हमले की खबर फैली,
    1
    झालावाड़: झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की सूचना से बुधवार को शहर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही ट्रेन पर हमले की खबर फैली,
    user_RANJEET
    RANJEET
    Patrkar झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • महिंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया रेस्क्यू कर उपचार किया गया
    1
    महिंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया  रेस्क्यू कर उपचार  किया गया
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    1
    Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    user_हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग छीपाबड़ौद - बारां 22 अप्रैल 2026 - परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित किसान परिवारों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उपखंड मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने परियोजना से प्रभावित जमीन का उचित मुआवजा, पक्के मकानों का मूल्यांकन कर भुगतान, तथा पुनर्वास की ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच श्याम मनोहर पांचाल, चतुर्भुज पड़ोलिया, तेजपाल धाकड़, परमानंद नागर, मोहनलाल नागर, सियाराम धाकड़, मथुरालाल धाकड़, सम्पत राज, छीतरलाल पटेल, लेखराज धाकड़, रामभरोस धाकड़, गिरधारी लाल वर्मा, सुखेन्द्र वर्मा सहित समस्त डूब क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। *क्या है किसानों की मांग* पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि परवन परियोजना के कारण अकावद बांध के डूब क्षेत्र में छीपाबड़ौद उपखंड के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा उपजाऊ जमीन और सैकड़ों मकान डूब में आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों को न तो जमीन का पूरा मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की कोई स्पष्ट योजना बताई गई है। किसानों का कहना है कि डीएलसी दर से मुआवजा दिया जाए, कुओं-ट्यूबवेल का अलग से भुगतान हो, तथा हर विस्थापित परिवार को रोजगार या जमीन के बदले जमीन दी जाए। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां यहां खेती कर रही हैं, अब विस्थापन से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। *चेतावनी भी दी* किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और बांध का काम रुकवाएंगे। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
    4
    परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग
छीपाबड़ौद - बारां
22 अप्रैल 2026 -  परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित किसान परिवारों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। 
पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उपखंड मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने परियोजना से प्रभावित जमीन का उचित मुआवजा, पक्के मकानों का मूल्यांकन कर भुगतान, तथा पुनर्वास की ठोस नीति बनाने की मांग उठाई।
*ये रहे मौजूद*  
ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच श्याम मनोहर पांचाल, चतुर्भुज पड़ोलिया, तेजपाल धाकड़, परमानंद नागर, मोहनलाल नागर, सियाराम धाकड़, मथुरालाल धाकड़, सम्पत राज, छीतरलाल पटेल, लेखराज धाकड़, रामभरोस धाकड़, गिरधारी लाल वर्मा, सुखेन्द्र वर्मा सहित समस्त डूब क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
*क्या है किसानों की मांग*  
पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि परवन परियोजना के कारण अकावद बांध के डूब क्षेत्र में छीपाबड़ौद उपखंड के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा उपजाऊ जमीन और सैकड़ों मकान डूब में आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों को न तो जमीन का पूरा मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की कोई स्पष्ट योजना बताई गई है। 
किसानों का कहना है कि डीएलसी दर से मुआवजा दिया जाए, कुओं-ट्यूबवेल का अलग से भुगतान हो, तथा हर विस्थापित परिवार को रोजगार या जमीन के बदले जमीन दी जाए। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां यहां खेती कर रही हैं, अब विस्थापन से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
*चेतावनी भी दी*  
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और बांध का काम रुकवाएंगे। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • झालावाड़-रेलवे स्टेशन पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वय, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखने के उद्देश्य से मंगलवार को झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल का प्रभावी और सफल आयोजन किया गया, जिसने पूरे स्टेशन परिसर को एक वास्तविक आपदा स्थिति जैसा माहौल प्रदान कर दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में तैयार किए गए इस काल्पनिक परिदृश्य में संभावित एयर स्ट्राइक के बाद जनहानि, आगजनी और घायल व्यक्तियों की स्थिति को दर्शाया गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस, चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस एवं पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित घेरा प्रदान किया और आमजन को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। मेडिकल टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए निर्धारित समय में एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। वहीं फायर ब्रिगेड दल ने तत्परता से आग पर नियंत्रण कर संभावित नुकसान को सीमित करने की कार्यवाही की। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इस तरह की ड्रिल से सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित होती है।
    4
    झालावाड़-रेलवे स्टेशन पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वय, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखने के उद्देश्य से मंगलवार को झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल का प्रभावी और सफल आयोजन किया गया, जिसने पूरे स्टेशन परिसर को एक वास्तविक आपदा स्थिति जैसा माहौल प्रदान कर दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में तैयार किए गए इस काल्पनिक परिदृश्य में संभावित एयर स्ट्राइक के बाद जनहानि, आगजनी और घायल व्यक्तियों की स्थिति को दर्शाया गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस, चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। 
मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस एवं पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित घेरा प्रदान किया और आमजन को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। मेडिकल टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए निर्धारित समय में एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। वहीं फायर ब्रिगेड दल ने तत्परता से आग पर नियंत्रण कर संभावित नुकसान को सीमित करने की कार्यवाही की। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इस तरह की ड्रिल से सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित होती है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.