परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग छीपाबड़ौद - बारां 22 अप्रैल 2026 - परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित किसान परिवारों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उपखंड मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने परियोजना से प्रभावित जमीन का उचित मुआवजा, पक्के मकानों का मूल्यांकन कर भुगतान, तथा पुनर्वास की ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच श्याम मनोहर पांचाल, चतुर्भुज पड़ोलिया, तेजपाल धाकड़, परमानंद नागर, मोहनलाल नागर, सियाराम धाकड़, मथुरालाल धाकड़, सम्पत राज, छीतरलाल पटेल, लेखराज धाकड़, रामभरोस धाकड़, गिरधारी लाल वर्मा, सुखेन्द्र वर्मा सहित समस्त डूब क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। *क्या है किसानों की मांग* पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि परवन परियोजना के कारण अकावद बांध के डूब क्षेत्र में छीपाबड़ौद उपखंड के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा उपजाऊ जमीन और सैकड़ों मकान डूब में आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों को न तो जमीन का पूरा मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की कोई स्पष्ट योजना बताई गई है। किसानों का कहना है कि डीएलसी दर से मुआवजा दिया जाए, कुओं-ट्यूबवेल का अलग से भुगतान हो, तथा हर विस्थापित परिवार को रोजगार या जमीन के बदले जमीन दी जाए। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां यहां खेती कर रही हैं, अब विस्थापन से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। *चेतावनी भी दी* किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और बांध का काम रुकवाएंगे। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग छीपाबड़ौद - बारां 22 अप्रैल 2026 - परवन सिंचाई परियोजना अकावद के डूब क्षेत्र में आने वाले छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित किसान परिवारों ने बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा के नेतृत्व में बड़ी
संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उपखंड मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने परियोजना से प्रभावित जमीन का उचित मुआवजा, पक्के मकानों का मूल्यांकन कर भुगतान, तथा पुनर्वास की ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच श्याम मनोहर पांचाल, चतुर्भुज पड़ोलिया, तेजपाल धाकड़, परमानंद नागर, मोहनलाल नागर, सियाराम धाकड़, मथुरालाल धाकड़, सम्पत राज, छीतरलाल पटेल, लेखराज धाकड़, रामभरोस धाकड़, गिरधारी लाल वर्मा, सुखेन्द्र वर्मा सहित समस्त डूब क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। *क्या है किसानों की
मांग* पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि परवन परियोजना के कारण अकावद बांध के डूब क्षेत्र में छीपाबड़ौद उपखंड के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा उपजाऊ जमीन और सैकड़ों मकान डूब में आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों को न तो जमीन का पूरा मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की कोई स्पष्ट योजना बताई गई है। किसानों का कहना है कि डीएलसी दर से मुआवजा दिया जाए, कुओं-ट्यूबवेल का अलग से भुगतान हो, तथा
हर विस्थापित परिवार को रोजगार या जमीन के बदले जमीन दी जाए। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां यहां खेती कर रही हैं, अब विस्थापन से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। *चेतावनी भी दी* किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और बांध का काम रुकवाएंगे। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
- Post by Deepak Verma1
- झालावाड़-रेलवे स्टेशन पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वय, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखने के उद्देश्य से मंगलवार को झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल का प्रभावी और सफल आयोजन किया गया, जिसने पूरे स्टेशन परिसर को एक वास्तविक आपदा स्थिति जैसा माहौल प्रदान कर दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में तैयार किए गए इस काल्पनिक परिदृश्य में संभावित एयर स्ट्राइक के बाद जनहानि, आगजनी और घायल व्यक्तियों की स्थिति को दर्शाया गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस, चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस एवं पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित घेरा प्रदान किया और आमजन को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। मेडिकल टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए निर्धारित समय में एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। वहीं फायर ब्रिगेड दल ने तत्परता से आग पर नियंत्रण कर संभावित नुकसान को सीमित करने की कार्यवाही की। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इस तरह की ड्रिल से सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित होती है।4
- महिंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया रेस्क्यू कर उपचार किया गया1
- शाहबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा प्रसारित किए गए कार्यक्रम को विद्यार्थियों को दिखाया गया तत्पश्चात बालक बालिकाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अपनाये जाने वाले उपायों को चित्रों के माध्यम से समझाया। इसके बाद संस्थाप्रधान जैन तथा राधिका खंगार और दीक्षा कश्यप ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को कैसे रहने योग्य रखा जाए पर प्रकाश डाला। चित्रकला में वर्षा ओझा अनुष्का कुशवाह संध्या खटीक आशा भील सोनिया कहार ने श्रेष्ठ चित्र बनाए। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक रोहित शर्मा वरिष्ठ प्रबोधक ललेंद्र सिंह राजकुमार वर्मा कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा सहित सभी कार्मिक उपस्थित रहे ।4
- श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय, त्रिमूर्ति कॉलोनी, गुना का 31वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का विशेष पूजन, महामस्त का अभिषेक एवं आराधना की गई। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान की भक्ति में लीन होकर मंगलाचरण, भजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।2
- Post by हिन्दी दैनिक दो गज दूरी1
- झालावाड़ में आपातकालीन की स्थितियों में आपदा प्रबंधन की स्थितियों को जचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया रेलवे स्टेशन पर सर्जिकल स्ट्राइक में कई लोगों को घायल होने की अफवाह फैलाई गई इसके बाद पूरा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचा1
- Post by Suriya yadav media1
- झालावाड़। थर्मल में काम करने वाले व्यक्ति को सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस टीम ने अपने वाहन से अस्पताल पहुचाया।1