हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके। मंत्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके। मंत्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
- बिना पर्ची, बिना खर्ची भर्ती पर बोले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा ओसीडी हरियाणा मुख्यमंत्री1
- बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।1
- सड़कों का 'कागज़ी' निर्माण और ज़मीनी गड्ढे **कुरुक्षेत्र से इस्माइलाबाद मार्ग:** #SaveKurukshetra #CMCityKurukshetra #KurukshetraGroundReport #FixKurukshetraRoads #VoiceOfKurukshetra #HaryanaAdminExposed #JanAwaaz #KurukshetraToIsmailabad #PipliToThirdGate #HaryanaCivicIssues #SystemicFailure #JournalismForChange * #BadRoadsHaryana #RoadSafetyHaryana #PWDDepartmentHaryana #KurukshetraTraffic #RoadInfrastructure * #SwachhHaryana #RuralSanitation #CleanVillages #HealthCrisisHaryana #DirtyPonds * #CMOHaryana #DCOfficeKurukshetra #HaryanaGovernment #AccountabilityInGovernance #PublicGrievances #Government #AdministrationOffice #CMOHaryana *(मुख्यमंत्री कार्यालय, हरियाणा)* #DC #NitinGadkariJi #PMOIndia India News 9Live Kurukshetra जनता की आवाज सच दिखाने बताने और पूछने का जज्बा रखते हैं हम साथ तो दीजिए आप जनता की आवाज प्रशासन से गुहार सच सबके सामने सबके लिए बताना तो बनता है # कुरुक्षेत्र 'सीएम सिटी': विकास का ढोल या बदहाली का शोर? ### ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्ट, जन-आक्रोश और शासन-प्रशासन से सीधे तीखे सवाल > *"ज़मीर वहां जागता है जहां ज़मीर हो... हमारा ज़मीर मर चुका है, आत्मा सो गई है! यह समाज नहीं, नीलाम घर है... बोली लग रही है, ईमान बिक रहे हैं!"* > वीडियो में गूंजता यह संवाद केवल किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि आज **'सीएम सिटी' कुरुक्षेत्र** की जमीनी हकीकत का कड़वा सच बन चुका है। जिस धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पहचान पवित्रता और न्याय से थी, आज वहां की जनता प्रशासनिक अनदेखी, भ्रष्टाचार और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच अपने हक के लिए गिड़गिड़ाने को मजबूर है। प्रेस बयानों, सोशल मीडिया के आक्रोश और ग्राउंड ज़ीरो की पड़ताल के बाद यह स्पष्ट है कि कागज़ों पर तैरता 'विकास' ज़मीन पर आकर गड्ढों और गंदगी में तब्दील हो जाता है। ## 1. सड़कों का 'कागज़ी' निर्माण और ज़मीनी गड्ढे शहर और आसपास के मुख्य मार्गों की स्थिति देखकर यह सवाल उठना लाजमी है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) और स्थानीय प्रशासन की फाइलें किसके इशारे पर बंद होती हैं? ### **कुरुक्षेत्र से इस्माइलाबाद मार्ग:** * **डबल लेन का इंतज़ार कब खत्म होगा?** यह व्यस्त मार्ग आज तक 'डबल लाइन' क्यों नहीं बनाया गया? किस बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन? * **20 साल का हिसाब दो:** पिछले 20 वर्षों में इस सड़क की मुरम्मत के नाम पर कितनी बार बजट पास हुआ और कागज़ों में कितनी बार काम पूरा दिखाया गया? लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी आज यह सड़क खस्ताहाल क्यों है? ### **पिपली से थर्ड गेट मार्ग:** * **20 साल से बदहाल क्यों?** कुरुक्षेत्र के इस सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण रास्ते को पिछले 20 सालों से पूरी तरह फुटपाथ और स्ट्रीट लाइटों के अभाव में क्यों रखा गया है? * **आडंबर और छलावा:** बार-बार सड़क का टूटना, स्ट्रीट लाइटों का बंद रहना और फिर मरम्मत का नाटक रचना — यह 'आडंबर' कब बंद होगा? * **कागज़ों में अमलीजामा:** कागज़ों में इस सड़क का जीर्णोद्धार कितनी बार पूरा दिखाया गया? क्यों आज तक फुटपाथ बनाकर तरीके से इस सड़क का स्थायी निर्माण नहीं किया गया? ## 2. सीएम सिटी में ट्रैफिक का दम घोंटती लचर व्यवस्था 'सीएम सिटी' का तमगा लगे होने के बावजूद कुरुक्षेत्र शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। * **अव्यवस्था का बोलबाला:** मुख्य चौराहों से लेकर बाज़ारों तक बिना किसी योजना के गाड़ियां रेंगती हैं। न सही पार्किंग व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक पुलिस का कोई पुख्ता प्रबंधन। * **जनता की दुर्दशा:** हर रोज नौकरीपेशा, स्कूली बच्चे और व्यापारी घंटों जाम में फंसते हैं। आखिर कुरुक्षेत्र की इस लचर ट्रैफिक व्यवस्था का जवाब प्रशासन जनता को कब देगा? ## 3. 20 किमी का दायरा: चमकते शहर के पीछे सिसकते गांव कुरुक्षेत्र शहर के 20 किलोमीटर के चारों तरफ के दायरे में आने वाले ग्रामीण इलाकों की हालत देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। ``` [ सीएम सिटी का ग्रामीण दायरा: 20 KM ] │ ├── 1. गांव के प्रवेश द्वार (Entrances) पर गोबरों और गंदगी के पहाड़ ├── 2. गंदे पानी से लबालब भरे और सड़ते जोहड़ (तालाब) └── 3. दूषित पर्यावरण के कारण पनपतीं लाइलाज बीमारियां ``` * **प्रदूषित गांव और बीमारियां:** गांवों के प्रवेश द्वार पर ही गोबर के ढेर लगे हैं। जोहड़ (तालाब) गंदगी से उफन रहे हैं, जिससे गांव-गांव में मक्खी-मच्छर और लाइलाज बीमारियां पैर पसार रही हैं। * **प्रशासन का मौन:** क्या ग्रामीण क्षेत्र के लोग इंसान नहीं हैं? 'सीएम सिटी' के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इन ग्रामीणों की इस दयनीय स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के पास क्या जवाब है? ## 4. कुर्सी पर कब्ज़ा और विकास शून्य: राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल कुरुक्षेत्र की इस दयनीय स्थिति का सबसे बड़ा कारण वह राजनीतिक व्यवस्था है जहां जनता के मुद्दों से ज्यादा कुर्सी का मोह हावी है। * **दो चेहरों का दबदबा:** पिछले कई सालों से 'सीएम सिटी' में चेयरमैन पद या अन्य उच्च पदों व मंत्रालयों पर केवल दो ही लोगों का लगातार होल्ड (कब्ज़ा) बना हुआ है। * **पद का क्या फायदा?** जब सालों से वही दो चेहरे सत्ता और पावर के केंद्र में बैठे हैं, तो फिर आज तक कुरुक्षेत्र की स्थिति इतनी बदहाल क्यों है? अगर वे अपने मंत्री पद और पावर का पूर्ण लाभ कुरुक्षेत्र की जनता को नहीं दे पा रहे, तो बार-बार उन पदों पर बैठने का औचित्य क्या है? * **राजनीतिक सरपरस्ती:** ऐसी कौन सी मजबूरियां हैं कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां बार-बार उन्हें ही इन उच्च पदों पर बिठा देती हैं? कुरुक्षेत्र के विकास की बलि देकर इन लोगों को साधने की राजनीति कब बंद होगी? ## जनता की अंतिम गुहार: सोए हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी एक पत्रकार की कलम केवल खबरें नहीं लिखती, वह पीड़ित जनता के आंसुओं का हिसाब मांगती है। कुरुक्षेत्र की जनता अब खोखले आश्वासनों, बैठकों के फोटो-शूट और कागज़ी विकास से थक चुकी है। > **सीधा सवाल:** यदि 'सीएम सिटी' में सड़कों की यह दुर्गति है, गांवों में बीमारियां तैर रही हैं, ट्रैफिक बेकाबू है और जिम्मेदार नेता केवल अपनी कुर्सियां बचा रहे हैं — तो क्या प्रशासन स्वीकार करता है कि उनका ज़मीर मर चुका है? > शासन और प्रशासन को इस पत्र को चेतावनी मानकर तुरंत धरातल पर उतरना होगा। पिपली से थर्ड गेट, इस्माइलाबाद मार्ग, गांवों की सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर जब तक ठोस और पारदर्शी कार्रवाई नहीं होती, तब तक जनता की यह आवाज़ शांत नहीं होगी!1
- जिला स्तरीय सीर उत्सव के अवसर पर आयोजित होगा रोजगार मेला: राजेश धर्माणी लैंगिक समानता तथा स्वास्थ्य थीम आधारित आयोजित होंगी मैराथन व वॉकाथॉन प्रतियोगिताएं उत्सव आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी घुमारवीं (बिलासपुर), 28 जुलाई: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 व 3 अक्तूबर को घुमारवीं का सीर उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गत वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न थीम आधारित विभिन्न गतिविधियां उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगी। राजेश धर्माणी आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर घुमारवीं में सीर उत्सव आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीर उत्सव में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जहां लैंगिक समानता तथा स्वास्थ्य थीम आधारित मैराथान तथा वाॅकाथाॅन का आयोजन कर युवाओं एवं बच्चों को सीर उत्सव से जोड़़ा जाएगा तो वहीं स्कूलों, काॅलेजों एवं आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों भी उत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राजेश धर्माणी ने कहा कि सीर उत्सव के दौरान रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गत वर्ष की तरह जहां हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जाएगा तो वहीं रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि उत्सव के माध्यम से जहां नशे के विरूद्ध जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके तो वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए प्रारंभिक तौर पर पंचायत स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी तथा विजेताओं को सीर उत्सव के दौरान प्रति प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उत्सव के दौरान विभिन्न महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या मेले का मुख्य आकषर्ण रहेगी। उन्होंने सीर उत्सव के दौरान एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट्स एवं गाइड के कैडेट को भी जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने उत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए एसडीएम को विभिन्न आयोजन समितियों का समयबद्ध गठन करने के भी निर्देश दिये। साथ ही सभी समितियों की आगामी 15 अगस्त तक बैठकें आयोजित कर व्यापक रूपरेखा बनाने को भी कहा ताकि उत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने सभी सरकारी व गैर सदस्यों से सीर उत्सव के सफल आयोजन एवं इसके लक्ष्यों व उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने का भी आह्वान किया। इससे पहले बैठक का संचालन करते हुए एसडीएम अभिषेक बरवाल ने उत्सव के आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान उत्सव को बेहतर बनाने एवं आम जनमानस को जोड़ते हुए सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने कई अहम सुझाव भी दिये। बैठक में एपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष सविता कुमारी, पूर्व अध्यक्षा रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, तहसीलदार बबीता धीमान, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित कई सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।1
- हक की लड़ाई हुई तेज, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन हक की लड़ाई हुई तेज, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन हरियाणा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की और स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।1
- पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन... पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन...1
- देश भक्ति हर किसी के अंदर होती हैं जरूरत है उसे बाहर निकालने की1
- मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1