logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी के दौरान दोनों युवतियों ने एक-दूसरे पर कांच की बीयर बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी युवती के हाथ में भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। पुलिस के अनुसार, घायल युवतियों के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_KB live News
KB live News
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी के दौरान दोनों युवतियों ने एक-दूसरे पर कांच की बीयर बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी युवती के हाथ में भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। पुलिस के अनुसार, घायल युवतियों के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी के दौरान दोनों युवतियों ने एक-दूसरे पर कांच की बीयर बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी युवती के हाथ में भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। पुलिस के अनुसार, घायल युवतियों के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी के दौरान दोनों युवतियों ने एक-दूसरे पर कांच की बीयर बोतलों से हमला कर दिया।

इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी युवती के हाथ में भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। पुलिस के अनुसार, घायल युवतियों के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खजरी चौक पर खजरी एवं कुकड़ा जगत के स्थानीय निवासियों और आम लोगों को एकत्रित किया गया, जहाँ अभियान के तहत सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
    1
    छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खजरी चौक पर खजरी एवं कुकड़ा जगत के स्थानीय निवासियों और आम लोगों को एकत्रित किया गया, जहाँ अभियान के तहत सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर महाराष्ट्र के लोग एक दवाई दुकान संचालक को उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के बाद पीड़ित सुरक्षित अपने घर वापस लौट आया है।
    3
    छिंदवाड़ा में पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर महाराष्ट्र के लोग एक दवाई दुकान संचालक को उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के बाद पीड़ित सुरक्षित अपने घर वापस लौट आया है।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जिले में कई दशकों से संचालित कोयला खदानें प्रबंधन की लापरवाही और शासन की नीतियों के कारण धीरे-धीरे बंद हो चुकी हैं। भूमिगत खदानों को बंद कर ओपन कास्ट खदानें शुरू की गईं, जिनसे कोयला निकालने के बाद बड़े-बड़े गड्ढे छोड़ दिए गए। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चांदामेटा, छिंदा शिवपुरी, रावणवाड़ा, अंबाला, दमुआ और जामाई जैसे क्षेत्रों की बंद पड़ी खदानों में हजारों हेक्टेयर लीटर पानी जमा पड़ा है। कुछ वर्ष पूर्व आसपास के ग्रामीणों, सरपंच और सचिव ने इस पानी को कृषि और सिंचाई के काम में लाने के लिए जिला कलेक्टर को एक संयुक्त प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। कोयला कंपनी द्वारा कामगारों के लिए बनाई गई आवासीय कॉलोनियां वर्षों से मरम्मत न होने के कारण जर्जर और ध्वस्त होने की कगार पर हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी यहां रह रहे परिवारों को दुर्घटना की आशंका के चलते प्रबंधन लगातार खाली करने का नोटिस दे रहा है। इसके अलावा, कोल इंडिया द्वारा खदान परिसर में बनाए गए मंदिर, रंगमंच और चौपाल भी देखरेख के अभाव में बदहाल हैं। वहीं, सामाजिक दायित्व फंड कहां खर्च हो रहा है, इस पर कोई जवाबदेही नहीं है और मजदूर श्रमिक संगठनों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। खदानें बंद होने और कामगारों के पलायन से क्षेत्र में गहरा रोजगार संकट पैदा हो गया है। इसके चलते जगह-जगह कच्ची शराब का कारोबार, असामाजिक तत्वों का डेरा और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अनैतिक कामों की ओर रुख कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर और मॉनिटरिंग विभाग से मांग की गई है कि बंद खदानों में एकत्रित पानी का सही उपयोग कर आसपास के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।
    4
    छिंदवाड़ा जिले में कई दशकों से संचालित कोयला खदानें प्रबंधन की लापरवाही और शासन की नीतियों के कारण धीरे-धीरे बंद हो चुकी हैं। भूमिगत खदानों को बंद कर ओपन कास्ट खदानें शुरू की गईं, जिनसे कोयला निकालने के बाद बड़े-बड़े गड्ढे छोड़ दिए गए। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चांदामेटा, छिंदा शिवपुरी, रावणवाड़ा, अंबाला, दमुआ और जामाई जैसे क्षेत्रों की बंद पड़ी खदानों में हजारों हेक्टेयर लीटर पानी जमा पड़ा है। कुछ वर्ष पूर्व आसपास के ग्रामीणों, सरपंच और सचिव ने इस पानी को कृषि और सिंचाई के काम में लाने के लिए जिला कलेक्टर को एक संयुक्त प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

कोयला कंपनी द्वारा कामगारों के लिए बनाई गई आवासीय कॉलोनियां वर्षों से मरम्मत न होने के कारण जर्जर और ध्वस्त होने की कगार पर हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी यहां रह रहे परिवारों को दुर्घटना की आशंका के चलते प्रबंधन लगातार खाली करने का नोटिस दे रहा है। इसके अलावा, कोल इंडिया द्वारा खदान परिसर में बनाए गए मंदिर, रंगमंच और चौपाल भी देखरेख के अभाव में बदहाल हैं। वहीं, सामाजिक दायित्व फंड कहां खर्च हो रहा है, इस पर कोई जवाबदेही नहीं है और मजदूर श्रमिक संगठनों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

खदानें बंद होने और कामगारों के पलायन से क्षेत्र में गहरा रोजगार संकट पैदा हो गया है। इसके चलते जगह-जगह कच्ची शराब का कारोबार, असामाजिक तत्वों का डेरा और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अनैतिक कामों की ओर रुख कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर और मॉनिटरिंग विभाग से मांग की गई है कि बंद खदानों में एकत्रित पानी का सही उपयोग कर आसपास के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Voice of people छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिवनी जिले की साल्हेपानी पंचायत में विकास कार्यों की जगह धांधली और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पंचायत क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है, बल्कि विकास के नाम पर केवल फर्जी बिलों का खेल खेला जा रहा है।
    1
    सिवनी जिले की साल्हेपानी पंचायत में विकास कार्यों की जगह धांधली और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पंचायत क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है, बल्कि विकास के नाम पर केवल फर्जी बिलों का खेल खेला जा रहा है।
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" महा-अभियान के तहत सिवनी के रक्षित केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के NCC कैडेट्स से सीधा संवाद किया। उन्होंने कैडेट्स को "SAY NO TO DRUGS" की शपथ दिलाई और अभियान के बैच लगाए। SP ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ी दीवार है। इसी अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने एनटीपीसी ग्रिड सिवनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एनटीपीसी ग्रिड के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नशे के आर्थिक व मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
    1
    पुलिस मुख्यालय भोपाल के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" महा-अभियान के तहत सिवनी के रक्षित केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के NCC कैडेट्स से सीधा संवाद किया। उन्होंने कैडेट्स को "SAY NO TO DRUGS" की शपथ दिलाई और अभियान के बैच लगाए। SP ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ी दीवार है।

इसी अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने एनटीपीसी ग्रिड सिवनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एनटीपीसी ग्रिड के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नशे के आर्थिक व मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के व्यस्त शिवाजी चौक पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, जाम और सड़क हादसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम ने चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सीपी राय और यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसों की वजह बन रहे कम ऊंचाई वाले डिवाइडर को हटाकर नया और ऊंचा डिवाइडर बनाने पर चर्चा की। माना जा रहा है कि नया डिवाइडर बनने से शिवाजी चौक पर यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और सुरक्षित हो सकेगी।
    1
    छिंदवाड़ा के व्यस्त शिवाजी चौक पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, जाम और सड़क हादसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम ने चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सीपी राय और यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक संचालन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसों की वजह बन रहे कम ऊंचाई वाले डिवाइडर को हटाकर नया और ऊंचा डिवाइडर बनाने पर चर्चा की। माना जा रहा है कि नया डिवाइडर बनने से शिवाजी चौक पर यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और सुरक्षित हो सकेगी।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डिंडोरी में कचनारी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
    1
    डिंडोरी में कचनारी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.