21 जून को होने वाली NEET-UG री-परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने कमान संभाली है। गुरुवार को छिंदवाड़ा की इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना का एक विशेष हेलिकॉप्टर उतरा, जिसमें नीट परीक्षा के गोपनीय प्रश्न-पत्र लाए गए। वायुसेना का हेलिकॉप्टर लैंड होते ही, वहां पहले से तैनात प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया। एयरफोर्स के जवानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच इन पेपरों को उतारा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में इन्हें सीधे स्ट्रांग रूम की ओर भेज दिया गया। प्रश्न-पत्रों के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के बाद, सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में हथियारों से लैस पुलिस बल को तैनात किया गया है और पूरे परिसर पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे नजर रखी जा रही है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का स्ट्रांग रूम के पास जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। पिछली पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए, देशभर में परीक्षा सामग्री को एयरफोर्स और सेना के जरिए सुरक्षित पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। छिंदवाड़ा में वायुसेना का यह कदम इसी 'जीरो टॉलरेंस' और 'जीरो-लीक' नीति का हिस्सा है। प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 21 जून को तय समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरा सिस्टम 'मिशन मोड' में काम कर रहा है।

- सिवनी जिले में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रकों से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद उनकी पोल खुल गई है।1
- सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज श्री श्याम तोरणद्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम सिवनी में आयोजित किया गया।1
- राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के बीच बैतूल में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के बीच बैतूल में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। बैतूल। एक ओर जिले में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया, हजारों लोग उनके कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर पिछले कई दिनों से आशा-ऊषा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और अब उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ करने के संकेत दिए हैं। प्रदर्शनकारी आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वे स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मांगों के निराकरण नहीं होने के कारण उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। इसका असर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। राष्ट्रपति के बैतूल आगमन के दौरान आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को उनके समक्ष रखने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं मिल सकी। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आशा उषा कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल जिला मुख्यालय पर उनका धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है और प्रशासन की ओर से किसी ठोस समाधान की प्रतीक्षा की जा रही है।1
- उमंग सिंगार की PC1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल एंकर-- गोटेगांव नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 10 फीट ऊंची अष्टधातु की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल थे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश और राजपूत क्षत्रिय समाज के अनेक गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। अष्टधातु से निर्मित यह कलात्मक प्रतिमा नगर में मुख्य आकर्षण और शौर्य स्तंभ का केंद्र बन गई है। प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा पर्दा हटाकर किया गया। इस विशेष उत्सव के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र नागेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर इंद्र भूषण सिंह , तहसील अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत एवं युवा अध्यक्ष राजेश राजपूत , राजू राजपूत, शक्ति राजपूत,वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गोटेगांव, नरसिंहपुर , करेली, गाडरवारा, सहित अन्य नगरों के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर वीर शिरोमणि के चरणों में पुष्प अर्पित किए। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल 'जय राजपूताना' और 'वीर महाराणा प्रताप अमर रहें' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। प्रतिमा के अनावरण के पश्चात अपने संबोधन में मंत्री प्रहलाद पटेल ने महाराणा प्रताप की जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि 'राणा' शब्द उस सर्वोच्च त्याग, संघर्ष और जन-कल्याण की भावना को दर्शाता है जो उन्होंने जंगलों में रहकर और घास की रोटी खाकर भी मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवंत रखा। मंत्री पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि महाराणा प्रताप की जीवनी केवल इतिहास के पन्नों में पढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि उनके सिद्धांतों, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस 10 फीट ऊंची भव्य अष्टधातु प्रतिमा के स्थापित होने से गोटेगांव के नागरिकों और विशेषकर क्षत्रिय समाज में भारी हर्ष का माहौल है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस शौर्य स्तंभ की स्थापना के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और राष्ट्र स्वाभिमान की प्रेरणा देती रहेगी।1
- बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र में 20 जून को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस घोषित बिजली कटौती के कारण छह फीडरों से जुड़े सैकड़ों गाँव प्रभावित होंगे।1
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बैतूल प्रवास का गुरुवार को गरिमामय समापन हो गया। इस ऐतिहासिक दौरे के बाद राष्ट्रपति को जिले के हेलीपैड पर आत्मीय विदाई दी गई। वे लगभग दोपहर 12:30 बजे अपने विशेष हेलीकॉप्टर से बैतूल से रवाना हुईं। इस विदाई अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल, अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया और उनके सफल बैतूल प्रवास के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिलेभर में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया, और सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। राष्ट्रपति का यह दौरा बैतूल जिले के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में याद किया जाएगा, जिसने जनजातीय क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता के माध्यम से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। राष्ट्रपति के सफल प्रवास से जिलेवासियों में विशेष उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा।1
- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से एक नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। यह मास्टर प्लान जनता के सुझावों के आधार पर बनाया जाएगा, जिससे शहर के भविष्य के नक्शे को संवारा जा सकेगा।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।1