ठठिया थाने में दरोगा ने साधु को लठिया कर हवालात में किया बंद, वीडियो वायरल ठठिया थाने में साधु से बदसलूकी, दरोगा ने साधु को लाठी से धकेल हवालात में बैठाया, वीडियो वायरल पर दरोगा लाइन हाजिर राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाने के अंदर एक साधु के साथ दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तिर्वा को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बल्लपुर्वा गांव में 31 मार्च को सगे भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रथम पक्ष से अरविंद, पप्पू और सोनी, जबकि द्वितीय पक्ष से गोपाल, रिशू, रावेन्द्र पटेल व हरीओम पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी बीच दोनों पक्षों के सगे भाई साधु बाबा मुकेश को जब घटना की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हल्का इंचार्ज दरोगा नन्दलाल से मिलने को कहा। आरोप है कि शाम को दरोगा नन्दलाल के थाने पहुंचते ही साधु ने जैसे ही उनसे सवाल किया, वह भड़क गए। दरोगा ने लाठी उठाकर साधु को डराया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से धकियाते हुए हवालात में बैठा दिया। कुछ देर बाद ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद साधु को छोड़ा गया और थानाध्यक्ष ने ऐसे कृत्य के लिए दरोगा को फटकार लगाई। कस्बे की महिला ने भी दरोगा पर लगाया था धमकाने का आरोप। ठठिया कस्बे के खेड़ा मोहल्ले निवासी महिला पुष्पा राजपूत ने 1 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उनकी पौत्री के साथ हुई घटना में पुलिस ने लापरवाही बरती। आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज दरोगा नन्दलाल ने आरोपी से पूछताछ करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही हड़काया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बताया गया कि इस मामले में क्षेत्राधिकारी तिर्वा द्वारा दरोगा को पहले भी फटकार लगाई जा चुकी थी और जांच जारी थी। इसी बीच थाने के अंदर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दरोगा नन्दलाल को लाइन हाजिर कर दिया। क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जब डीएम ने अचानक औचक निरीक्षण किया, तो पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई—मरीजों की जान बचाने वाला ICU वार्ड कबाड़ से भरा 'स्टोर रूम' मिला! अस्पताल की इस घोर बदहाली, गंदगी और कुव्यवस्था को देखकर डीएम भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही CMS को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए 15 दिन का सख्त अल्टीमेटम दिया है। क्या 15 दिन में सुधरेगी अस्पताल की हालत या फिर सिस्टम रहेगा बीमार? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- एथलीट से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा कन्नौज, संवाददाता। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई एथलीट को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट हरेंद्र नाथ ने शुक्रवार को अभियुक्त जेपी उर्फ रजित कुमार प्रजापति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, उस पर 12,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बताया जा रहा है कि एथलीट राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी थी। शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे ने बताया कि एक गांव निवासी जेपी उर्फ रजित ने करीब दो साल पहले एक किसान की 15 वर्षीय बेटी के साथ जब वह खेत की ओर गई थी तब उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं आरोपी ने सिर पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद एथलीट गर्भवती हो गई। दो नवंबर 2022 को जब तिर्वा कस्बा से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, तब अन्नपूर्णा मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। आठ नवंबर को गर्भपात होने के बाद परिजनों को हकीकत पता चली, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों ने आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।2
- Hardoi ब्रेकिंग बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान Today 04/05/20261
- मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल क्लीनिक लाला बाजार मल्लावां हरदोई डॉ प्रतिमा वर्मा M.D स्त्री विशेषज्ञ बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ पंचकर्म.. बिल्कुल फ्री नस्य. शिरोधारा. वमन. विरेचन. सभी बस्ती. निरुहबस्ती. जालौका थेरेपी. Cupping थेरेपी. जानुबस्ती. कटिबस्ती. स्नेहन. स्वेदन।।।। सुबह 8Am- 9Pm Cont- 83819 15952. . 99181 95064 63867 96252 आंखों से हटेगा चश्मा आयुर्वेद व पंचकर्म इलाज किया जाता है चेहरे पीपल्स व दाग का पड़ जाना पुरानी सोरायसिस or सफेद दाग मूंछ का बाल गिर जाना।सिर का बाल गिर जाना (चर्म रोग से) कमर मर्द से कमर सीधा न होकर चल न पाना शुगर बवासीर आंतों मै सूजन गुर्दे में पथरी कोलाइटिस हाथ पैरों का टेढ़ा होना आंखों से हटेगा चश्मा स्वप्नदोष लिकोरिया जोड़ों में दर्द गठिया घुटने में दर्द. चलने में परेशानी. हड्डी जोड़ नस मांसपेशियों का दर्द. गर्दन का दर्द . सर्वाइकल . फ्रैक्चर व ऑपरेशन के बाद जकड़न । लकवा . कंधे के जकड़न . एडी का दर्द . मांसपेशियों में खिंचाव हाथ पैर में झनझनाहट नसों में ब्लॉकेज पैरों में सुन्नपन । मंदबुद्धि बच्चों की विकास की समस्या #हरदोई #लखनऊ1
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में एक विदेशी महिला की संलिप्तता एवं एक महिला की मृत्यु से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। *अहूजा अस्पताल* के अलावा *“मेडी लाइफ” अस्पताल* का नाम भी सामने आया है, जहां से संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में एक विदेशी महिला की संलिप्तता एवं एक महिला की मृत्यु से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। *अहूजा अस्पताल* के अलावा *“मेडी लाइफ” अस्पताल* का नाम भी सामने आया है, जहां से संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- Post by Aman Jatav Mistri1
- कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जब डीएम ने अचानक औचक निरीक्षण किया, तो पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई—मरीजों की जान बचाने वाला ICU वार्ड कबाड़ से भरा 'स्टोर रूम' मिला! अस्पताल की इस घोर बदहाली, गंदगी और कुव्यवस्था को देखकर डीएम भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही CMS को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए 15 दिन का सख्त अल्टीमेटम दिया है। क्या 15 दिन में सुधरेगी अस्पताल की हालत या फिर सिस्टम रहेगा बीमार? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।3