Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोहतक: पार्षद प्रवीण कौशिक का जनता दरबार, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सुनी गईं समस्याएँ
Digital Bhoomi
रोहतक: पार्षद प्रवीण कौशिक का जनता दरबार, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सुनी गईं समस्याएँ
More news from Haryana and nearby areas
- रोहतक: पार्षद प्रवीण कौशिक का जनता दरबार, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सुनी गईं समस्याएँ1
- श्री बाबा खाटू श्याम जी धाम, तहसील रोड कलानौर द्वारा वीरवार को कलानौर शहर में विशाल निशान ध्वज यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 2121 भक्त बाबा का निशान पावन ध्वज ले इस पावन यात्रा में शामिल हुए। यह पावन यात्रा संत महात्माओं की उपस्थिति में भजन ,कीर्तन गुणगान के साथ टिकाना सति भाई सांई दास कलानाैर से प्रारंभ हो डीएवी चौक, मैन बाजार ,शिव मंदिर ,डेरा बाबा ईश्वर शाह , टिकाना सत जिंदा कल्याणा से भिवानी चुंगी होते हुए श्री खाटू श्याम धाम कलानौर पहुंची । पावन निशान यात्रा के दौरान पूरे शहर में श्याम भक्तों पर लोगों द्वारा जमकर पुष्प वर्षा भी की गई । जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी रखी गई । इस दौरान भव्य झांकियो का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर महंत हरपाल दास, महंत खुशहाल दास, महंत रामसुखदास ,कमल जी महाराज , सहित संत महात्मा एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे4
- रोहतक में न्यूजीलैंड की टीचर सिखाएगी योगा डॉ. सजीव मदान बोले, 6 मार्च से शुरू होंगी क्लास, लोगों को मिलेगा फायदा रोहतक में लोगों को योग सिखाने के लिए न्यूजीलैंड की रहने वाली एमी पहुंची है, जो एक आयुर्वेदिक अस्पताल में लोगों को योग सिखाएंगी। योग की क्लास 6 मार्च से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न रोगों से संबंधित योग मुद्राओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। योगा टीचर एमी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया व भारत से योग की ट्रेनिंग ले चुकी है। योग सिखाना उन्हें अच्छा लगता है, क्योंकि उसने अपने जीवन में देखा कि कैसे शारीरिक मानसिक उतार चढ़ाव के बाद योग से उनके जीवन में नई रोशनी आ गई। यही रोशनी वह आम लोगों में भी देखना चाहती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को बनाए जीवन का अंग एमी ने बताया कि लोग भाग दौड़ की जिंदगी में योग को अपने जीवन का अंग बनाएं, ताकि वो रोगों, स्ट्रेस, टेंशन से दूर रहकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके। योग से अंदर की खुशी मिले, जिसे तन मन और आत्मा, सभी सुखी और लंबा जीवन प्रदान करें। योग सभी करते हैं लेकिन हमारी सोच में अभी योग का वो स्थान नहीं है जो होना चाहिए। योग का हमारे शरीर के हर सेल पर पड़ता है प्रभाव एमी ने कहा कि योग एक साइंटिफिक साधन है जिसका हमारे शरीर के एक एक सेल पर प्रभाव होता है। ये हमारा जीवन बदल सकता है कि हम कैसे सोचते है, कैसे खाते पीते, व्यवहार करते हैं। कुछ योग को व्यायाम मानते हैं, कुछ आध्यात्मिक मानते हैं, कन्फ्यूजन की वजह से योग को जो स्थान हमारे जीवन में मिलना चाहिए, वो नहीं मिला है। तभी रोज रोज नई बीमारियां हमारे शरीर में घर कर रही हैं। 6 मार्च से शुरू होंगी योग की क्लास डॉ. संजीव मदान ने बताया कि अथर्व आयु्वेद अस्पताल में योगा टीचर एमी योग के सेशन लेंगी, जो 6 मार्च से शुरू होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेन शुरू कर दिए हैं। इसमें रोगों से संबंधित योग भी होगा, महिलाओं के लिए अलग सेशन रखा गया है, जिसमें स्री रोगों और वूमेन हेल्थ पर फोकस करके योग करवाया जाएगा।1
- Bhiwani1
- न्यूज़: दिल्ली में स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) के करीब 400–500 छात्रों ने प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए कैंपस से शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई, जिसमें बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिसकर्मियों पर बैनर, डंडे और जूते फेंके गए। कुछ पुलिसकर्मियों को काटे जाने की भी सूचना है, जिससे कई जवान घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नॉर्थ गेट पर रोककर वापस कैंपस के अंदर भेज दिया। इस दौरान जो लोग हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए गए और वैधानिक आदेशों की अवहेलना की, उन्हें हिरासत में लिया गया। Delhi Police ने बताया कि मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- शराब के साथ नमकीन (चखना) खाने और मीठे से परहेज करने के पीछे विज्ञान, स्वाद और शरीर की कार्यप्रणाली से जुड़े कुछ रोचक कारण हैं: 1. डिहाइड्रेशन और नमक की जरूरत शराब पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) होती है, जिससे शरीर से सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं। नमकीन चीजें खाने से शरीर में सोडियम की कमी पूरी होती है और यह प्यास को भी बढ़ाता है, जिससे लोग शराब (या साथ में पानी) अधिक पीते हैं। 2. स्वाद का संतुलन (Taste Palate) शराब (खासकर बीयर या हार्ड लिकर) का स्वाद अक्सर कड़वा या तीखा होता है। * नमकीन: नमक कड़वाहट को दबाने और शराब के फ्लेवर को उभारने में मदद करता है। * मीठा: शराब के साथ मीठा खाने से एक अजीब सा 'आफ्टर-टेस्ट' (बाद का स्वाद) आता है जो बहुत लोगों को पसंद नहीं आता। 3. ब्लड शुगर का खेल शराब पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर गड़बड़ा सकता है। अगर आप शराब के साथ बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है और फिर उतनी ही तेजी से गिरता है। इससे गंभीर हैंगओवर, सिरदर्द और मतली (जी मिचलाना) की समस्या बढ़ सकती है। 4. पाचन और एसिडिटी * मीठी चीजें शराब के साथ मिलकर पेट में फर्मेंटेशन (खमीर) की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं, जिससे भारीपन और गैस महसूस होती है। * इसके विपरीत, काजू, मूंगफली या हल्के नमकीन स्नैक्स शराब के अवशोषण (absorption) को थोड़ा धीमा करते हैं, जिससे नशा एकदम से सिर पर नहीं चढ़ता। एक जरूरी सलाह: शराब के साथ बहुत ज्यादा तला-भुना या बहुत ज्यादा नमक वाला चखना भी लीवर और बीपी के लिए अच्छा नहीं होता। खीरा, गाजर या भुने हुए मखाने जैसे विकल्प ज्यादा बेहतर माने जाते हैं।1
- उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक बैठक में आई कुल 12 शिकायतों में से 8 का किया मौके पर समाधान1
- हरियाणा में दौड़ी देश की पहली Hydrogen Train, जींद-सोनीपत में सफल ट्रायल . #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore #HydrogenTrainIndia1