logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में दो वाहनों में भिड़ंत जालौन जिले के जालौन - उरई मार्ग पर अकोढी दुबे के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो बच्चों, एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है

2 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन में दो वाहनों में भिड़ंत जालौन जिले के जालौन - उरई मार्ग पर अकोढी दुबे के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो बच्चों, एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले के जालौन - उरई मार्ग पर अकोढी दुबे के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो बच्चों, एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    1
    जालौन जिले के जालौन - उरई मार्ग पर अकोढी दुबे के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो बच्चों, एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम पाल मड़ैया बबलू यादव डेयरी के सामने जल भराव से परेशान जनता। अब तक दो साल बीत गया कोई सुनवाई नही हुई
    1
    ग्राम पाल मड़ैया बबलू यादव डेयरी के सामने जल भराव से परेशान जनता। अब तक दो साल बीत गया कोई सुनवाई नही हुई
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन–बंगरा मार्ग पर सड़क हादसा, दो गंभीर घायल जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन भिजवाया। सीएचसी जालौन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान हरि और उनके नाती रवि के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण, चेतावनी संकेतक तथा सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    जालौन–बंगरा मार्ग पर सड़क हादसा, दो गंभीर घायल
जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन भिजवाया।
सीएचसी जालौन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायलों की पहचान हरि और उनके नाती रवि के रूप में हुई है।
उल्लेखनीय है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण, चेतावनी संकेतक तथा सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Sanjay kumar Pattakar
    1
    Post by Sanjay kumar Pattakar
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर- सुनील कुमार सिंह उर्फ़ भीम राजावत स्लग - चाची के कातिल को 48 घंटे में दबोचा, नशे और हवस के जुनून में हुई थी हत्या! ​ एंकर --कानून के हाथ लंबे होते हैं, इस बात को जालौन कोतवाली पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। हरकौती गांव में हुई 55 वर्षीय कमला देवी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​क्या थी घटना? ​बीती 3 फरवरी की रात हरकौती निवासी स्व. मुन्ना लाल की पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर 4 जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला वृद्ध महिला की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए एसपी जालौन ने तत्काल 3 टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। ​फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज ​कोतवाली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक सबूतों को जोड़ते हुए गांव के ही छत्रपाल (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े (सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस) और जूते भी बरामद कर लिए हैं। ​कबूलनामा: नशे में की थी हैवानियत की कोशिश ​पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने जो खुलासा किया वह रूह कंपा देने वाला है। उसने बताया कि: ​3 फरवरी की रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था। ​कमला देवी को घर में अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और वह गलत इरादे से घर में घुसा। ​जब कमला देवी ने विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। ​साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के सामने स्थित खेत में फेंक दिया था। ​पुलिस की पीठ थपथपाई ​इतने संवेदनशील मामले का मात्र 2 दिन में सफल अनावरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बाईट -asp प्रदीप कुमार वर्मा
    2
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर- सुनील कुमार सिंह उर्फ़ भीम राजावत
स्लग - चाची के कातिल को 48 घंटे में दबोचा, नशे और हवस के जुनून में हुई थी हत्या!
​
एंकर --कानून के हाथ लंबे होते हैं, इस बात को जालौन कोतवाली पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। हरकौती गांव में हुई 55 वर्षीय कमला देवी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​क्या थी घटना?
​बीती 3 फरवरी की रात हरकौती निवासी स्व. मुन्ना लाल की पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर 4 जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला वृद्ध महिला की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए एसपी जालौन ने तत्काल 3 टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
​फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज
​कोतवाली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक सबूतों को जोड़ते हुए गांव के ही छत्रपाल (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े (सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस) और जूते भी बरामद कर लिए हैं।
​कबूलनामा: नशे में की थी हैवानियत की कोशिश
​पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने जो खुलासा किया वह रूह कंपा देने वाला है। उसने बताया कि:
​3 फरवरी की रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था।
​कमला देवी को घर में अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और वह गलत इरादे से घर में घुसा।
​जब कमला देवी ने विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
​साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के सामने स्थित खेत में फेंक दिया था।
​पुलिस की पीठ थपथपाई
​इतने संवेदनशील मामले का मात्र 2 दिन में सफल अनावरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
बाईट -asp प्रदीप कुमार वर्मा
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उरई,जालौन। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार हेतु दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिविर में निर्बल वर्गों को सरकारी योजनाओं व विधिक सहायता का लाभ मिलेगा।
    1
    उरई,जालौन। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार हेतु दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिविर में निर्बल वर्गों को सरकारी योजनाओं व विधिक सहायता का लाभ मिलेगा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    पत्रकार उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार हेतु प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी* *निर्बल वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल* रोहितसोनी उरई।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आमजन के विधिक सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के साथ जनपद न्यायधीश श्री विरजेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम ने बताया कि प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल एवं वंचित वर्गों दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर से संबंधित सूचनाएं आम जनता तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग की योजनाएं, जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य लोकोपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की विधिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय द्वारा दंत, नेत्र एवं सामान्य चिकित्सीय जांच के लिए विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। शिविर में पात्रता के आधार पर समाज के निर्बल वर्गों को विधिक लाभ संस्थागत रूप से प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिलाने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण तथा शासन के समस्त विभागों एवं बैंकों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संचालित विधिक चेतना कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में जनहित व लोककल्याणकारी दृष्टिकोण के विकास पर भी बल दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन संबंधित विभाग में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व अथवा शिविर के दिन भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जिन व्यक्तियों ने पूर्व में आवेदन किया है, वे उससे संबंधित रसीद एवं आवश्यक प्रपत्र साथ अवश्य लाएं। शिविर में पहचान पत्र एवं योजना से संबंधित अन्य मान्य दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
    1
    *मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार हेतु प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी* 
*निर्बल वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल* 
रोहितसोनी
उरई।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आमजन के विधिक सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के साथ जनपद न्यायधीश श्री विरजेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम ने बताया कि प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल एवं वंचित वर्गों दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर से संबंधित सूचनाएं आम जनता तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग की योजनाएं, जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य लोकोपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की विधिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय द्वारा दंत, नेत्र एवं सामान्य चिकित्सीय जांच के लिए विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। शिविर में पात्रता के आधार पर समाज के निर्बल वर्गों को विधिक लाभ संस्थागत रूप से प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिलाने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण तथा शासन के समस्त विभागों एवं बैंकों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संचालित विधिक चेतना कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में जनहित व लोककल्याणकारी दृष्टिकोण के विकास पर भी बल दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन संबंधित विभाग में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व अथवा शिविर के दिन भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जिन व्यक्तियों ने पूर्व में आवेदन किया है, वे उससे संबंधित रसीद एवं आवश्यक प्रपत्र साथ अवश्य लाएं। शिविर में पहचान पत्र एवं योजना से संबंधित अन्य मान्य दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter Orai, Jalaun•
    6 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें दर्ज हुई लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निराकरण नहीं हो सका है
    2
    जालौन जिले के जालौन तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस 
इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें दर्ज हुई लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निराकरण नहीं हो सका है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.