Shuru
Apke Nagar Ki App…
ADG पीयूष मोर्डिया के आदेश को ठेंगे पर रख रही बलिया पुलिस? अनीशा राय हत्याकांड में आरोपी डॉक्टरों की 'आजादी' कानून के इकबाल पर बड़ा तमाचा! जगदीशपुर स्थित अपूर्व नर्सिंग होम के खिलाफ न्याय की लड़ाई वाराणसी तक पहुँच चुकी है। पीड़ित शिवांशु राय ने खुद ADG पीयूष मोर्डिया से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अफसोस! उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के 21 दिन बाद भी बलिया पुलिस के हाथ खाली हैं। जनपद के चौराहों पर यह चर्चा आम है कि **"धनबल और सत्ता की नजदीकियों"** ने पुलिस की कड़ियों को कमजोर कर दिया है। सवाल सीधा है— अगर आम आदमी पर हत्या का आरोप होता, तो क्या पुलिस 3 हफ्ते तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती? क्या सफेद कोट और प्रभावशाली संपर्कों के पीछे छिपे आरोपियों के लिए कानून की परिभाषा बदल गई है?
बागी बलिया
ADG पीयूष मोर्डिया के आदेश को ठेंगे पर रख रही बलिया पुलिस? अनीशा राय हत्याकांड में आरोपी डॉक्टरों की 'आजादी' कानून के इकबाल पर बड़ा तमाचा! जगदीशपुर स्थित अपूर्व नर्सिंग होम के खिलाफ न्याय की लड़ाई वाराणसी तक पहुँच चुकी है। पीड़ित शिवांशु राय ने खुद ADG पीयूष मोर्डिया से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अफसोस! उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के 21 दिन बाद भी बलिया पुलिस के हाथ खाली हैं। जनपद के चौराहों पर यह चर्चा आम है कि **"धनबल और सत्ता की नजदीकियों"** ने पुलिस की कड़ियों को कमजोर कर दिया है। सवाल सीधा है— अगर आम आदमी पर हत्या का आरोप होता, तो क्या पुलिस 3 हफ्ते तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती? क्या सफेद कोट और प्रभावशाली संपर्कों के पीछे छिपे आरोपियों के लिए कानून की परिभाषा बदल गई है?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by बागी बलिया1
- बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक 60 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछितों की तलाश में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर बेरूआरबारी चट्टी के पास से अभियुक्त विजय राम (पुत्र सुबा राम), निवासी धनिधरा को सुबह करीब 10:45 बजे हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1) बीएनएस और 5n/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- पुलिस ने तत्काल सुचना पर पहुंच मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे हास्पिटल। युवक का चल रहा है इलाज। मिली जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मनबढ़ बदमाश भी युवक के साथ ही उनके ही बाइक से आये थे। गोली मारने के बाद बदमाश घायल युवक की बाइक लेकर हुए फायर।1
- Post by Ashutosh Tiwari1
- Manipal Institute of Technology में बीटेक के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे संस्था1
- दुबहड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटर साईकिल के साथ 8PM की 180 मी.ली. की कुल 110 अदद पाउच ( कुल 19.8 लीटर) अंग्रेजी शराब किया गया बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष अजय पाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.04.2026 को दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 श्री संजय कुमार मय हमराह उ.नि. श्री अरविन्द कुमार व का0आलोक सिंह व का0आनन्द कुमार यादव के साथ थाना हाजा से रवाना होकर जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट पर चेकिंग संदिग्ध, व्यक्ति/वाहन में मामूर होकर जनाड़ी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध 01 टीवीएस अपाचे बाइक 1. लाल काला रंग रोका गया तथा बाइक चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. भीम यादव पुत्र नन्द जी यादव निवासी ग्राम केशवपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर राज्य बिहार उम्र करीब 22 वर्ष* बताया । उपरोक्त व्यक्ति व वाहनों की तलाशी ली गयी तो कब्जे से 01 अदद मोटर साईकिल BR44S4249 में से 8PM की 180 मी.ली. की कुल 110 अदद अंग्रेजी शराब कुल 19.8 लीटर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर व्यक्तियों को समय लगभग 14.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । बरामगदी के आधार पर गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय भेजा गया । बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ.नि. संजय कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया । 2. उ.नि. अरविन्द कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया । 3. का0 आलोक सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया । 4. का0 आनन्द कुमार यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।1
- बलिया: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को बिहार से यूपी बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले एक युवक को प्रेम त्रिकोण के चलते नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के पास चार राउंड गोली मारी गई युवक को। हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नरही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नरही पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है।1
- बलिया। जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सोमवार दोपहर जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने जनाड़ी तिराहे की ओर से आ रही एक संदिग्ध टीवीएस अपाचे बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक से '8PM' ब्रांड की 110 पाउच (लगभग 20 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 22 वर्षीय भीम यादव, निवासी केशवपुर, बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।1