निगरानी विभाग में डेयरी अधिकारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई। बेतिया के बानू छापर, हाजमा टोला में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास कार्यालय के डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बबलू कुमार की शिकायत पर हुई। बबलू कुमार ने डेयरी के लिए चार गाय खरीदी थीं और इसके लिए मिलने वाले अनुदान में अधिकारी ने पहले ही ऑफिस खर्च के नाम पर 32 हजार रुपये अपने खाते में ले लिए थे। लेकिन इसके बाद भी अधिकारी ने अनुदान की राशि जारी करने के लिए फिर से 30 हजार रुपये नगद की मांग की। निगरानी विभाग की टीम, जो पटना से विशेष रूप से भेजी गई थी, ने तत्काल मौके पर पहुँच कर अनुराग कुमार को 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार बबलू कुमार के मामले में एक लाख 90 हजार रुपये के अनुदान में से 30 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है। यह मामला स्थानीय डेयरी किसानों और अनुदान प्राप्त करने वाले हितधारकों के लिए एक चेतावनी भी है कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। बेतिया के हाजमा टोला में हुई यह गिरफ्तारी यह स्पष्ट करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी अधिकारी को दंड से नहीं बचाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अधिकारी की गिरफ्तारी की तस्वीरें और कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिससे जनता में काफी उत्सुकता और चर्चा शुरू हो गई है। निगरानी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अनियमितता को देखते ही टीम तुरंत हस्तक्षेप करेगी। बेतिया जिले में यह मामला भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदमों की मिसाल के रूप में याद किया जाएगा।

- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर बाजार निवासी अंकित कुमार शुक्रवार की सुबह नवेडा बिहार से अपने घर आए थे। शाम के समय वह अपने भांजे के साथ बाजार की एक मिठाई दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे, तभी मंगलपुर बाजार के मिथलेश पासवान, राहुल पासवान, चंदन पासवान, अमित सिंह, मिंटू कुमार समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और अंकित से मोबाइल छीनने लगे। अंकित द्वारा विरोध करने पर आरोप है कि मिथलेश पासवान ने पीछे से गर्दन के पास चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान राहुल पासवान ने उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नथूनी साह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल स्थिति सामान्य है और घायल का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से एक बच्चा झुलस गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल1
- मझौलिया में तीन दिवसीय दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना यूडीआईडी कार्ड मझौलिया, संवाददाता (जापान भाई): प्रखंड मुख्यालय मझौलिया में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। तीन दिनों तक चले इस शिविर में कुल 455 पात्र दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाया गया, जबकि अंतिम दिन 165 लाभुकों का कार्ड तैयार किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रखंड के हर पात्र दिव्यांगजन को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल आयोजन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।1
- विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- गैस के महंगे दाम, कालाबाजारी, गोदाम से गैस गायब होना, गैस के लिए जनता की परेशानी को लेकर आज समाजवादी पार्टी विधानसभा कुशीनगर द्वारा कसया तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना और प्रदर्शन हुआ। उप जिला अधिकारी महोदय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। अगर जल्द उपरोक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत करूंगा। आधे घंटे से भी काम की सूचना पर भारी तादात में आए सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सिकंदर आलम जी, हटा के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री लल्लन चौधरी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी, विधानसभा महासचिव श्री छोटेलाल कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रसेन यादव जी जिला पंचायत के सदस्य श्री प्रदीप सिंह जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सैथवार जी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष श्री अकबर अंसारीजी,कसया ब्लॉक के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह पटेल जी,व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री रवि मद्धेशिया जी, छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री बिरजू चौधरी जी, राष्ट्रीय सचिव चंदन राज, अखिल भारतीय खरवार महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अमेरिकन खरवार जी, श्री आशिक अली जी, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी श्री प्रसून्न जयसवाल जी, श्री प्रियेश गौड़ जी आदि साथी उपस्थिति रहे। जय समाजवाद मा० अखिलेश यादव जिन्दाबाद1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार 13 मार्च को आयोजित इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न थानों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और जल्द निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों पर मौके पर ही पहल की गई और कुल 35 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से शुक्रवार 13 मार्च की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।1