Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ मैरिज हॉल में शादी के मुकाबले पर कराया गया सब लोग साथ में डांस कर रहे हैं बताया जा रहा है मगर भवन से आने की बारात साथ दिया जाए
India India
लखनऊ मैरिज हॉल में शादी के मुकाबले पर कराया गया सब लोग साथ में डांस कर रहे हैं बताया जा रहा है मगर भवन से आने की बारात साथ दिया जाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ मैरिज हॉल में शादी के मुकाबले पर कराया गया सब लोग साथ में डांस कर रहे हैं बताया जा रहा है मगर भवन से आने की बारात साथ दिया जाए2
- अज्ञात ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होने से बचा शाहगंज। नगर के शाहगंज मेन रोड पर बुधवार की सुबह अज्ञात ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय एक अज्ञात ट्रक मेन रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर विद्युत पोल से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पोल के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी रही। स्थानीय लोगों ने विभाग से क्षतिग्रस्त पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाने तथा विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहगंज मेन रोड पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे विद्युत पोल होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों की स्थिति की जांच कराने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जाने की संभावना है।1
- DM कार्यालय के बाहर घटी घटना पर DM का बड़ा बयान! घटना को लेकर प्रशासन ने क्या कहा? सामने आया DM का अहम बयान, जानिए पूरा मामला।1
- जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में मेला के समापन के समय मौसम बिगड़ जोरदार हुआ बारिश जौनपुर बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर मिला में नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला के समापन के समय जोरदार मौसम बिगड़ने से जोरदार बारिश हुई मेले में दुकानदारों का नुकसान का सामना करना पड़ा और सामान को किसी तरह बचागाय1
- राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी अहरौला। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अहरौला निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर आयोजित जनचौपाल में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। बाकरकोल गांव निवासी रामदुलार राजभर ने अपने दरवाजे के सामने बिना किसी आवंटन के कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन किए जाने की शिकायत करते हुए मंत्री को पत्रक सौंपा। वहीं पकड़ी गांव निवासी सुशील बरनवाल ने जलभराव की समस्या तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की। मंत्री ने दोनों मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया।पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2027 ही नहीं, अगले जन्म तक सरकार बनाने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें लिखित रूप से पत्र देकर कहा था कि अब उनकी पार्टी की आवश्यकता नहीं है। राजभर ने दावा किया कि जयंत चौधरी, पल्लवी पटेल, संजय चौहान और उनकी पार्टी के सहयोग से सपा 47 से 111 सीटों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की स्थिति फिर चवन्नी जैसी कर दी जाएगी।अतरौलिया विधायक संग्राम यादव पर भी हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने विधायक को ऐसा राजनीतिक इंजेक्शन लगाया है कि अब वह क्षेत्र में लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे और सपा का गढ़ समाप्त हो जाएगा।अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण और लोकार्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मार्ग का निर्माण सरकार के प्रयासों से कराया जा रहा है, उसी तरह उसका लोकार्पण भी सरकार ही करेगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के सफाए का दावा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ1
- जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 12:30 बजे एक ही परिवार के तीन लोगों ने जमीन कब्जा को लेकर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 12:30 बजे एक ही परिवार के तीन लोगों ने जमीन कब्जा को लेकर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। तीनो का आरोप है कि हमारी जमीन को पड़ोसियों के द्वारा जमीन कब्जा किया जा रहा है।इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कार्यवाही नही हुई। बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर की तीनों रहने वाले।1
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसमेंट में लाइब्रेरी कोचिंग हॉस्पिटल रेस्टोरेंट चलाने के लिए मना किया है वही आयें दिन घटनाएं घट रही है1