logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएमश्री शाला में प्रवेश महोत्सव मनाया गया.सत्र 2025 - 26 के पुरस्कार, नि: शुल्क पुस्तकें व नि: शुल्क सायकल वितरित की गई हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रवेश महोत्सव ( स्कूल चले हम) मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष नरबतसिंह तलैया, एल्डरमैन विजय शक्तावत, एल्डरमैन दुलिचंद कुंभकार, एल्डरमैन नीतीन तंवर, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत, भाजपा महामंत्री रमेश संदुकलिया, पार्षद दीपक धौसरिया, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, बाबूलाल शर्मा, कृपाल सिंह सेंधव, मानसिंह सोलंकी, संपादक राजेंद्र बज, पत्रकार पंकज पाठक, नौशाद पटेल, संतोष वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य एन. पी. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि अरूण राठौर ने शाला की कार्यप्रणाली की सराहना की व शिक्षक - शिक्षिकाओं की भूरी - भूरी प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि राजेंद्र बज, एल्डरमैन विजय शक्तावत, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत, पार्षद दीपक धौसरिया, बाबूलाल शर्मा ने सारगर्भित उद्बोधन से छात्राओं को नवाज़ा । तत्पश्चात वर्ष 2025 - 26 में आयोजित की गई गतिविधियां मोगली उत्सव, गुरु पूर्णिमा, मिट्टी के गणेश, मेहंदी प्रतियोगिता, धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती, देवी अहिल्याबाई, संविधान दिवस, वार्षिकोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नव प्रवेशी बच्चों को नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक व सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुफीद अहमद मंसूरी ने किया व आभार राजेंद्र सिंह सेंधव ने माना।

2 hrs ago
user_पत्रकार करीम खान H. p
पत्रकार करीम खान H. p
हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पीएमश्री शाला में प्रवेश महोत्सव मनाया गया.सत्र 2025 - 26 के पुरस्कार, नि: शुल्क पुस्तकें व नि: शुल्क सायकल वितरित की गई हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रवेश महोत्सव ( स्कूल चले हम) मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष नरबतसिंह तलैया, एल्डरमैन विजय शक्तावत, एल्डरमैन दुलिचंद कुंभकार, एल्डरमैन नीतीन तंवर, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत,

भाजपा महामंत्री रमेश संदुकलिया, पार्षद दीपक धौसरिया, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, बाबूलाल शर्मा, कृपाल सिंह सेंधव, मानसिंह सोलंकी, संपादक राजेंद्र बज, पत्रकार पंकज पाठक, नौशाद पटेल, संतोष वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य एन.

पी. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि अरूण राठौर ने शाला की कार्यप्रणाली की सराहना की व शिक्षक - शिक्षिकाओं की भूरी - भूरी प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कावड़िया, विशेष अतिथि राजेंद्र बज, एल्डरमैन विजय शक्तावत, सांसद प्रतिनिधि गौरव निमावत, पार्षद दीपक धौसरिया, बाबूलाल शर्मा ने सारगर्भित उद्बोधन से छात्राओं को नवाज़ा । तत्पश्चात वर्ष 2025 - 26 में आयोजित की

गई गतिविधियां मोगली उत्सव, गुरु पूर्णिमा, मिट्टी के गणेश, मेहंदी प्रतियोगिता, धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती, देवी अहिल्याबाई, संविधान दिवस, वार्षिकोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नव प्रवेशी बच्चों को नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक व सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुफीद अहमद मंसूरी ने किया व आभार राजेंद्र सिंह सेंधव ने माना।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को पुस्तके व साइकिलें का किया वितरण कन्नौद,1 अप्रैल को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के अवसर पर कन्नौद के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में बुधवार दोपहर 1:00 बजे विधायक आशीष शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठय पुस्तके एवं साइकिल का वितरण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया विधायक आशीष शर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित विधालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया,कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप धुत, संतोष जाट राधु खत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष चौरे द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य मोहन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया
    1
    शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को पुस्तके व साइकिलें का किया वितरण
कन्नौद,1 अप्रैल को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के अवसर पर कन्नौद के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में बुधवार दोपहर 1:00 बजे विधायक आशीष शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठय पुस्तके एवं साइकिल का वितरण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया विधायक आशीष शर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित विधालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया,कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संदीप धुत, संतोष जाट राधु खत्री एवं विद्यालय के शिक्षक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे 
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष चौरे द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य मोहन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की प्रेस वार्ता और सरकार से मांग की 1 .गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसानों में रोष 2.कर्ज चुकाने की तारीख न बढ़ाने से 60% किसान डिफॉल्टर 3.पराली जलाने पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई तुरंत बंद हो 4.प्रति बीघा 11 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जाए 5.ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का रजिस्ट्रेशन तुरंत शुरू हो लक्ष्मीनारायण पटेल अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत.
    1
    भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की प्रेस वार्ता और सरकार से मांग की 
1 .गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसानों में रोष  
2.कर्ज चुकाने की तारीख न बढ़ाने से 60% किसान डिफॉल्टर
3.पराली जलाने पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई तुरंत बंद हो  
4.प्रति बीघा 11 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जाए
5.ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का रजिस्ट्रेशन तुरंत शुरू हो
लक्ष्मीनारायण पटेल 
अध्यक्ष,  भारतीय किसान संघ,  मालवा प्रांत.
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #Repost @ujjainsanchar —— महाकाल के दरबार में अक्षय - टाइगर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
    1
    #Repost @ujjainsanchar 
——
महाकाल के दरबार में अक्षय - टाइगर 
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। 
प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का हेलमेट अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पलासिया चौराहे पर आम लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें।
    1
    इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का हेलमेट अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पलासिया चौराहे पर आम लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by PM NEWS
    1
    Post by PM NEWS
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल पर लगे संगीन आरोप
    1
    #पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल पर लगे संगीन आरोप
    user_CK NEWS
    CK NEWS
    पत्रकार Indore, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • इंदौर पंजीयन विभाग को रिकॉर्ड राजस्व 2760 करोड़ की कमाई, अधिकारी ने दी जानकारी बीते वर्ष से ज्यादा दस्तावेज पंजीयन मार्च में बढ़ी रफ्तार ऐंकर इंदौर जिला पंजीयन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 मार्च की शाम तक विभाग को करीब 2 हजार 760 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 2 हजार 540 करोड़ रुपए की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। पंजीयन विभाग के अनुसार इस वर्ष न सिर्फ राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि दस्तावेजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। विशेष रूप से मार्च माह राजस्व की दृष्टि से बेहद अहम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का पंजीयन कराया, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को जिला पंजीयन कार्यालय में देर रात तक रौनक बनी रही। रात करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में लोग पंजीयन के लिए पहुंचे और लगभग 700 टोकन जारी किए गए। इस बीच जिला मूल्यांकन समिति द्वारा नई गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह नई गाइडलाइन अब लागू हो चुकी है और 1 अप्रैल याने बुधवार से सभी दस्तावेजों का पंजीयन इसी के आधार पर किया जा रहा है। इंदौर जिला पंजीयन अधिकारी डॉ. अमरीश के अनुसार, इस वर्ष राजस्व और पंजीयन दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है, जो विभाग के लिए सकारात्मक संकेत है। बाइट : डॉ अमरीश, पंजीयन अधिकारी
    1
    इंदौर पंजीयन विभाग को रिकॉर्ड राजस्व
2760 करोड़ की कमाई, अधिकारी ने दी जानकारी
बीते वर्ष से ज्यादा दस्तावेज पंजीयन
मार्च में बढ़ी रफ्तार
ऐंकर
इंदौर जिला पंजीयन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 मार्च की शाम तक विभाग को करीब 2 हजार 760 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 2 हजार 540 करोड़ रुपए की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। पंजीयन विभाग के अनुसार इस वर्ष न सिर्फ राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि दस्तावेजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। विशेष रूप से मार्च माह राजस्व की दृष्टि से बेहद अहम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का पंजीयन कराया, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को जिला पंजीयन कार्यालय में देर रात तक रौनक बनी रही। रात करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में लोग पंजीयन के लिए पहुंचे और लगभग 700 टोकन जारी किए गए। इस बीच जिला मूल्यांकन समिति द्वारा नई गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह नई गाइडलाइन अब लागू हो चुकी है और 1 अप्रैल याने बुधवार से सभी दस्तावेजों का पंजीयन इसी के आधार पर किया जा रहा है। इंदौर जिला पंजीयन अधिकारी डॉ. अमरीश के अनुसार, इस वर्ष राजस्व और पंजीयन दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है, जो विभाग के लिए सकारात्मक संकेत है।
बाइट : डॉ अमरीश, पंजीयन अधिकारी
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • Post by PM NEWS
    1
    Post by PM NEWS
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *इंदौर जिले में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र* --- *पहले दिन नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का स्कूलों में किया गया स्वागत-सत्कार* ---- *पाठ्य पुस्तकों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियां भी की गई वितरित* ---- *“स्कूल चले हम” अभियान के कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा और विधायक श्रीमती गौड़* इंदौर, 01 अप्रैल 2026 इंदौर जिले में आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल पहुँचे नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों सहित स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल आदि का वितरण किया गया। “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले का मुख्य कार्यक्रम सांदीपनी नवीन मालवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका में प्रवेश उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ। यह गरिमामय कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में उत्साह एवं हर्ष के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत् प्रगति हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े और प्रवेश उत्सव को संबोधित किया तथा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख आधार है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि पूरे राष्ट्र में कई वर्षों बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा की नई नीति क्रांति लायी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान शिक्षा है और प्रदेश का संकल्प है कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाई हासिल करें एवं बेटे और बेटियां निरन्तर स्कूल जाए। प्रदेश उनके साथ है। साथ ही समाज में कोई परिवर्तन ला सकती है तो वह शिक्षा है। विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश की इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य मजबूत हो रहा है और यहीं विद्यार्थी आगे चलकर देश का भविष्य मजबूत करेंगे, देश को नई उपलब्धियां और नये पटल पर ले जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी कि “स्कूल चले हम” अभियान एक अप्रैल से 4 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अधिकाधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ---
    1
    *इंदौर जिले में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र*
---
*पहले दिन नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का स्कूलों में किया गया स्वागत-सत्कार*
----
*पाठ्य पुस्तकों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियां भी की गई वितरित*
----
*“स्कूल चले हम” अभियान के कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा और विधायक श्रीमती गौड़*
इंदौर, 01 अप्रैल 2026
इंदौर जिले में आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल पहुँचे नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों सहित स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल आदि का वितरण किया गया। “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले का मुख्य कार्यक्रम सांदीपनी नवीन मालवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका में प्रवेश उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ। यह गरिमामय कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में उत्साह एवं हर्ष के वातावरण में सम्पन्न हुआ। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत् प्रगति हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े और प्रवेश उत्सव को संबोधित किया तथा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख आधार है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि पूरे राष्ट्र में कई वर्षों बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा की नई नीति क्रांति लायी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान शिक्षा है और प्रदेश का संकल्प है कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाई हासिल करें एवं बेटे और बेटियां निरन्तर स्कूल जाए। प्रदेश उनके साथ है। साथ ही समाज में कोई परिवर्तन ला सकती है तो वह शिक्षा है। 
विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश की इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य मजबूत हो रहा है और यहीं विद्यार्थी आगे चलकर देश का भविष्य मजबूत करेंगे, देश को नई उपलब्धियां और नये पटल पर ले जायेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी कि “स्कूल चले हम” अभियान एक अप्रैल से 4 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अधिकाधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
---
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.