Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुस्तफाबाद-चांदपुर में पशु चिकित्सा शिविर, गर्भित पशुओं की भी हुई जांच
Laik AFTAB
मुस्तफाबाद-चांदपुर में पशु चिकित्सा शिविर, गर्भित पशुओं की भी हुई जांच
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुस्तफाबाद-चांदपुर में पशु चिकित्सा शिविर, गर्भित पशुओं की भी हुई जांच1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, पशुपालकों को मिली जरूरी दवाएं जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी/चिरईगांव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को विशेष टीकाकरण एवं उपचार शिविर लगाया गया। मुस्तफाबाद और चांदपुर में आयोजित शिविर में कुल 413 पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाया गया। पशुचिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. आर. ए. चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालकों को जागरूक करते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। चार माह तक के बच्चों तथा छह माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोधी टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान 366 बड़े और 134 छोटे पशुओं को कीड़े की दवा वितरित की गई। वहीं 16 पशुओं की प्रेग्नेंसी जांच की गई तथा 8 पशुओं को वायरल फीवर की दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पाण्डेय, सतीश सिंह, पवन मौर्य, अनिकेत और प्रशांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पशुपालक रामलोचन, पारस, अनिल, संगीता, मृगेंद्र चौधरी और नरेश सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।1
- बनारस मे आटो से हो रहा है पत्रकारिता या पुलिस से बचाने का तरीका बनारस मे इन दिनो आटो पर पत्रकार लिख कर चलाने का मामला समाने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सही है पुलिस आखिर क्यू नही करती एसे अवैध आटो की कार्यवाई । एक रिपोर्ट varanasi breaking News1
- सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जाम, स्मार्ट सिटी का दावा फेल न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च करके जिस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था वही सड़क आज वाराणसी की जनता के लिए गले की फांस बन गई है। साजन चौराहे से रथयात्रा होते हुए महमूरगंज तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है वीडियो में रात का नजारा साफ दिख रहा है-कार ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो कार एक दूसरे से सटे हुए, और बीच में फंसी बेहाल जनता चौड़ीकरण हुआ, समस्या जस की तस नगर निगम और प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और है बिना लाइन के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पूरे रास्ते को ब्लॉक कर देते हैं। पीक आवर्स में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है। नतीजा-रोज का जाम। जनता बेहाल, दावे हवा-हवाई ऑफिस जाने वाले, स्कूल के बच्चे, मरीज और व्यापारी-सब इस जाम की वजह से परेशान हैं। 10 मिनट का रास्ता 1 घंटे में तय हो रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है: स्मार्ट सिटी का पैसा आया, सड़क चौड़ी हुई, लेकिन सुविधा जीरो। ये कैसा विकास है? सवाल प्रशासन से चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? इस व्यस्त रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती क्यों नहीं? स्मार्ट सिटी के फंड का हिसाब कौन देगा? सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन सोच नहीं बदली, जब तक अवैध कब्जे और अव्यवस्था पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक वाराणसी की जनता ऐसे ही जाम में फंसती रहेगी। प्रशासन से मांग है कि तुरंत इस मार्ग का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए NEWS 2 INDIA स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- प दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन,लोकगीतों से छात्राओं ने बांधा समां प दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन,लोकगीतों से छात्राओं ने बांधा समां वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के भीषमपुर स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनारसी और मिर्जापुरी कजरी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “कइसे खेलै जइबू सावन में कजरिया”, “पिया मेंहदी मंगाइदा मोती झील से “जाइके साइकिल से ना” जैसी प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। कजरी प्रतियोगिता में सुहानी सिंह एवं साक्षी गुप्ता की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि की टीम दूसरे तथा पूजा गुप्ता की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुधा पांडेय, विशिष्ट अतिथि सुश्री गीता रानी शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन श्रृंगार और प्रसन्नता का महीना है तथा भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपरा में इसका विशेष महत्व है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुष्मिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधा तिवारी ने किया।1
- *मिर्ज़ापुर :पीएम मोदी के आर्थिक मामलों के सलाहकर संजीव सन्याल का वायरल डांस विडियो।* *मिर्ज़ापुर :पीएम मोदी के आर्थिक मामलों के सलाहकर संजीव सन्याल का वायरल डांस विडियो।*1
- जनपद चंदौली सकलडीहा तुलसी आश्रम गांव पीथापर से Bol Bam har har Mahadev 🔱🕉️1
- वाराणसी में तुलसीदास प्राकट्य उत्सव, नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का आह्वान1