Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोण्डा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *गोंडा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *त्यौरासी गांव में लगातार 3 दिन की बारिश और तेज आंधी ने 80 एकड़ केला बर्बाद कर दिया* *धान और मक्का की फसल भी जमीन पर गिर गई, किसान हुए बेहाल* *फसल बर्बादी की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक अजय सिंह खेतों में पहुंचे* *विधायक ने खुद खेत में घुसकर फसल नुकसान का जायजा लिया* *तत्काल SDM करनैलगंज को मौके पर बुलाकर सर्वे के आदेश दिए* *ग्रामीण बोले - आजादी के बाद पहली बार कोई विधायक खेत तक आया* *अब किसानों को सरकारी मुआवजे का इंतजार*
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
गोण्डा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *गोंडा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *त्यौरासी गांव में लगातार 3 दिन की बारिश और तेज आंधी ने 80 एकड़ केला बर्बाद कर दिया* *धान और मक्का की फसल भी जमीन पर गिर गई, किसान हुए बेहाल* *फसल बर्बादी की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक अजय सिंह खेतों में पहुंचे* *विधायक ने खुद खेत में घुसकर फसल नुकसान का जायजा लिया* *तत्काल SDM करनैलगंज को मौके पर बुलाकर सर्वे के आदेश दिए* *ग्रामीण बोले - आजादी के बाद पहली बार कोई विधायक खेत तक आया* *अब किसानों को सरकारी मुआवजे का इंतजार*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोण्डा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *गोंडा ब्रेकिंग - करनैलगंज तहसील में बारिश बनी किसानों के लिए काल* *त्यौरासी गांव में लगातार 3 दिन की बारिश और तेज आंधी ने 80 एकड़ केला बर्बाद कर दिया* *धान और मक्का की फसल भी जमीन पर गिर गई, किसान हुए बेहाल* *फसल बर्बादी की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक अजय सिंह खेतों में पहुंचे* *विधायक ने खुद खेत में घुसकर फसल नुकसान का जायजा लिया* *तत्काल SDM करनैलगंज को मौके पर बुलाकर सर्वे के आदेश दिए* *ग्रामीण बोले - आजादी के बाद पहली बार कोई विधायक खेत तक आया* *अब किसानों को सरकारी मुआवजे का इंतजार*2
- कालीगण्डकी में बाढ़ से बेलिब्रिज बहा कालीगण्डकी नदी में भीषण बाढ़, स्याङ्जा और गुल्मी को जोड़ने वाला बेलिब्रिज बहा नेपाल: कालीगण्डकी नदी में आई तेज बाढ़ ने स्याङ्जा जिले के मिर्मी और गुल्मी जिले के हार्मिचौर को जोड़ने वाले बेलिब्रिज को बहा दिया। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि पुल कुछ ही समय में नदी की तेज धार में समा गया। बेलिब्रिज के बह जाने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार कालीगण्डकी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद पुल पर दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते पुल बाढ़ की चपेट में आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बाढ़ की तेज धारा बेलिब्रिज को बहाते हुए दिखाई दे रही है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। #Nepal #Flood #KaliGandaki #Syangja #Gulmi #Mirmi #Harmichaur #नेपाल #बाढ़1
- अतिवृष्टि से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटान प्रभावित हेतमापुर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा कटान रोधी कार्यों में तेजी लाने, 24×7 सतत प्रयास करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ब्यूरो चीफ बाराबंकी, अतिवृष्टि के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान प्रभावित ग्राम हेतमापुर में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने रविवार को तहसील रामनगर के ग्राम हेतमापुर पहुंचकर कटान की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बाढ़ खण्ड द्वारा कटान रोकने एवं प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि कटान रोधी कार्यों को त्वरित गति से निरंतर संचालित किया जाए तथा आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए 24×7 सतत प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे प्रभावित आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कटान से क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने तथा उन्हें सरकारी आवास योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आवास स्वीकृत कराने की कार्रवाई प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं भोजन की उपलब्धता निर्बाध रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। स्थायी बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से किया संवाद मुख्य विकास अधिकारी ने स्थायी बाढ़ शरणालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां रह रहे बाढ़ एवं कटान प्रभावित परिवारों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शरणालय में रह रहे परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा किसी भी परिवार को राहत एवं सहायता से वंचित न रहने दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रामनगर सुश्री आकांक्षा गुप्ता, अधिशासी अभियंता बाढ़ शशिकान्त सिंह, तहसीदार रामनगर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- :बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान, गन्ना, केला आदि को हुई क्षति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील कैसरगंज के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.14 मीटर पर पहुंच गया है, यानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस दौरान डीएम ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियों के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद की जाए। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे चौकन्ना रहें, अनावश्यक रूप से पानी में न जाएं और बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहें।2
- प्रशासनिक लाव लश्कर के साथ खेतों की पगडंडी पर उतरे जिलाधिकारी, फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान व गन्ना, केला इत्यादि फसलों को हुई क्षति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर को देखा। यहा पर बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मी. के सापेक्ष 106.14 मी. है। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें तथा जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियो के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद करें। डीएम ने जनसंवाद करते हुए लोगों को चौकन्ना रहने तथा अनावश्यक रूप से पानी में न जाने तथा बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने का सुझाव दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों का विवरण तैयार किया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को अनुमन्य अनुदान/क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित मदद पहुंचाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शासन व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने आमजन को सुझाव दिया कि आपातिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित तहसील प्रशासन व आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से देने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीयकृत आपदा अथवा फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर सम्बन्धित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग अथवा टोल-फ्री नंबर 14447 के माध्यम से अवश्य सूचित करें। डीएम ने किसानों को सुझाव दिया कि टोल फ्री नम्बर पर सूचित करते समय कृषक अपने पास आधार संख्या, केसीसी क्रमांक नम्बर, फसल बीमा पालिसी नम्बर, फसल का नाम, क्षेत्रफल तथा क्षति के विवरण से सम्बन्धित सूचना अपने पास अवश्य रख लें।4
- सीतापुर: बारिश के पानी से जलमग्न हुआ बिरासी गांव, लेखपाल और पुलिस बल ने जेसीबी सीतापुर। विकास खंड पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरासी में लगातार हो रही बरसात के कारण गांव जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। गांव में जलभराव की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। जलभराव की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पंचायत सचिव व ने गांव का दौरा किया। वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की उंचगांव पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल रामस्वरूप यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में भरे पानी की निकासी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क कटवाई गई। सड़क कटने के बाद पानी का बहाव तेजी से बाहर निकला, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। अधिकारियों और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है।1
- गाजियाबाद: फार्म हाउस में चोरी की कोशिश पड़ी भारी, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चोर की मौत गाजियाबाद। निवाड़ी क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाथरूम के रोशनदान के रास्ते फार्म हाउस में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही फार्म हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल बहराइच। 72 घंटे में चक्रवर्ती-तूफान का कहर से जनजीवन बेहाल अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत, मृतकों में एक पुलिस जवान भी शामिल महसी में कच्ची दीवार गिरने से 6 साल शोभित की दबकर मौत फखरपुर में टीन शेड और दीवार गिरने से 15 साल महमूना की गई जान कैसरगंज में छप्पर गिरने से 52 साल ननकई की मौत नानपारा में कच्ची दीवार ढहने से 45 साल किसान मिश्रीलाल की मौत बिजली पोल और पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल, सड़कें बाधित स्कूल बंद, जलभराव और फसलों पर संकट; प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील।1