Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pratapgarh Medical College News: नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, लोगों ने की सराहना स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में एक अनोखी पहल की गई। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व, संक्रामक बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नशा मुक्ति और समय पर इलाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शानदार अभिनय कर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
VBed Vyas
Pratapgarh Medical College News: नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, लोगों ने की सराहना स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में एक अनोखी पहल की गई। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व, संक्रामक बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नशा मुक्ति और समय पर इलाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शानदार अभिनय कर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बवाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात प्रतापगढ़ में पट्टी कोतवाली में युवक अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दूसरे दिन भी तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनें। परिवार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पांच बीघा जमीन और पिता को आजीवन पेंशन देने की मांग रखी है। मामले को लेकर मोलाना मऊ गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भीम आर्मी और बहुजन समाज से जुड़े कई नेता व समर्थक मौके पर पहुंचे। वहीं समाजवादी छात्र सभा नेता गगन यादव को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। जिले में जगह-जगह समाजवादी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया घटना के बाद पुलिस ने पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह और विवेचक ओंमकार सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- *लखनऊ: थाना महानगर क्षेत्र की गोपाल पुरवा चौकी का हुआ उद्घाटन...* पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने सोमवार को गोपाल पुरवा चौकी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर एडीसीपी मध्य जितेन्द्र दुबे, एसीपी महानगर अंकित कुमार चौकी इंचार्ज गोपाल पुरवा राजू कृष्ण सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे...1
- Pratapgarh Medical College News: नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, लोगों ने की सराहना स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में एक अनोखी पहल की गई। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व, संक्रामक बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नशा मुक्ति और समय पर इलाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शानदार अभिनय कर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- फर्जी रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगों हाथों किया गिरफ्तार जबलपुर में फर्जी रेप केस की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पहले जान-पहचान बनाकर मदद के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे गए, फिर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने कदम ट्री होटल में जाल बिछाकर ₹2.5 लाख लेते हुए उसे धर दबोचा। कानून का गलत इस्तेमाल करके बेकसूरों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का यह खेल बेहद चिंताजनक है।1
- जिला जज की गरिमामयी मौजूदगी में सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, चार जिलों के बार अध्यक्षों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा कुंडा, प्रतापगढ़। न्याय भवन कुंडा में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन कुंडा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राजीव कमल पांडेय जी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतापगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी और अतिथियों के संबोधन से पूरा सभागार अधिवक्ता एकता के नारों और तालियों से गूंज उठा। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद एवं दायित्व की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष — जनार्दन प्रसाद शुक्ला, एडवोकेट महामंत्री — प्रवीण कुमार तिवारी, एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष — विनोद कुमार पांडेय, एडवोकेट उपाध्यक्ष (वरिष्ठ श्रेणी) — मयंक ककवकड़ एडवोकेट एवं भूपेंद्र यादव एडवोकेट उपाध्यक्ष (कनिष्ठ श्रेणी) — सुधीर कुमार पांडेय एडवोकेट एवं अलका देवी एडवोकेट एल्डर कमेटी कुंडा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष — हाजी नईम अहमद कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्य (वरिष्ठ श्रेणी) — रत्नाकर नाथ पांडेय, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ककवकड़, देवेंद्र नाथ मिश्र एवं महेश कुमार शुक्ल। प्रशासन मंत्री — अजीत सिंह एडवोकेट पुस्तकालय मंत्री — अनिल कुमार एडवोकेट प्रकाशन मंत्री — महेंद्र शुक्ला एडवोकेट पुस्तकालय मंत्री (अतिरिक्त) — मुनीश मिश्रा एडवोकेट कोषाध्यक्ष — श्रीमती सुषमा अग्रवाल एडवोकेट कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ श्रेणी) — रोशनलाल, विनय कुमार शुक्ला, विपिन कुमार शुक्ला, दिवाकर द्विवेदी, अभिषेक तिवारी एवं सुदीप कुमार शुक्ला। विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई समारोह की शोभा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुमुद उपाध्याय जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़, श्रीमती आकृति गौतम जी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंडा, श्री जानकी शरण पांडेय जी, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा श्री शिवप्रकाश मिश्रा ‘सेनानी जी’, एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की मौजूदगी रही। *प्रयागराज से रायबरेली* तक अधिवक्ता एकता का संदेश समारोह की विशेष आकर्षण की बात यह रही कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और रायबरेली सहित विभिन्न जनपदों से बार संगठनों के प्रतिनिधियों और अध्यक्षों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। *चारों जनपदों* से आए बार पदाधिकारियों ने अपने संबोधन से समारोह में ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत बार संगठन केवल अधिवक्ताओं के हितों की आवाज नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी है। भव्य आयोजन, उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब न्याय भवन का सभागार फूलों और गुब्बारों से सजा हुआ था। मंच पर सजी भव्य पुष्प सज्जा और सामने बड़ी संख्या में बैठे अधिवक्ताओं ने समारोह को यादगार बना दिया। कहीं शपथ ग्रहण की गरिमा नजर आई तो कहीं वरिष्ठों के अनुभव और युवा अधिवक्ताओं के उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। 21 सितंबर 2026, सोमवार को आयोजित यह समारोह कुंडा बार के लिए नई कार्यकारिणी के औपचारिक शुभारंभ के साथ-साथ अधिवक्ता एकता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती का यादगार अवसर बन गया।2
- कोटवा गांव में विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार, राकेश सिंह के निरीक्षण के दूसरे दिन सड़क पर पड़ा डामर कोटवा गांव में विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार, राकेश सिंह के निरीक्षण के दूसरे दिन सड़क पर पड़ा डामर1
- *बेटी पद्मजा के जन्मदिन पर अपर्णा ने गोद लिया जिराफ:* लखनऊ चिड़ियाघर में पंसद आई थी सुजाता, केक काटकर 5.51 लाख रुपए दिए पिता की स्मृति में अनूठी पहल: दिवंगत प्रतीक यादव के पशु-प्रेम को याद करते हुए उनकी बेटी पदमजा ने यह जिम्मेदारी उठाई है। चिड़ियाघर की इकलौती स्टार स्टार जिराफ: 18 साल से अधिक उम्र की 'सुजाता' लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (Lucknow Zoo) में पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है। गोद लेने का उद्देश्य: इस राशि (5.51 लाख रुपए) का उपयोग सुजाता के खान-पान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और उसके बाड़े की देखरेख के लिए किया जाएगा। विशेष सम्मान: चिड़ियाघर प्रशासन के नियमों के मुताबिक, इतनी बड़ी राशि से वन्यजीव गोद लेने वाले संरक्षकों के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया जाता है और उन्हें एक स्मृति चिह्न भी दिया जाता है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- *जयपुर: जानलेवा हमला कैसे हो सकता है एक तरीका और...* मामला थाना नरेना का है, जहां पीगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप पर युवक पर हुआ हमला...1
- 24 सितंबर को रायबरेली पहुंचेंगे अखिलेश यादव, पीडीए रथ से राहुल लोधी के घर चाय पर जाएंगे। सवाल उठता है—जब संघर्ष जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और विधायक श्याम सुंदर भारती ने किया, तो चाय सिर्फ राहुल लोधी के यहां क्यों?1