Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगों हाथों किया गिरफ्तार जबलपुर में फर्जी रेप केस की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पहले जान-पहचान बनाकर मदद के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे गए, फिर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने कदम ट्री होटल में जाल बिछाकर ₹2.5 लाख लेते हुए उसे धर दबोचा। कानून का गलत इस्तेमाल करके बेकसूरों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का यह खेल बेहद चिंताजनक है।
रमेश श्रीवास्तव
फर्जी रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगों हाथों किया गिरफ्तार जबलपुर में फर्जी रेप केस की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पहले जान-पहचान बनाकर मदद के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे गए, फिर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने कदम ट्री होटल में जाल बिछाकर ₹2.5 लाख लेते हुए उसे धर दबोचा। कानून का गलत इस्तेमाल करके बेकसूरों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का यह खेल बेहद चिंताजनक है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फर्जी रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगों हाथों किया गिरफ्तार जबलपुर में फर्जी रेप केस की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली पूजा रैदास को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पहले जान-पहचान बनाकर मदद के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे गए, फिर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने कदम ट्री होटल में जाल बिछाकर ₹2.5 लाख लेते हुए उसे धर दबोचा। कानून का गलत इस्तेमाल करके बेकसूरों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का यह खेल बेहद चिंताजनक है।1
- जिला जज की गरिमामयी मौजूदगी में सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, चार जिलों के बार अध्यक्षों ने बढ़ाई समारोह की गरिमा कुंडा, प्रतापगढ़। न्याय भवन कुंडा में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन कुंडा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राजीव कमल पांडेय जी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतापगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी और अतिथियों के संबोधन से पूरा सभागार अधिवक्ता एकता के नारों और तालियों से गूंज उठा। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद एवं दायित्व की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष — जनार्दन प्रसाद शुक्ला, एडवोकेट महामंत्री — प्रवीण कुमार तिवारी, एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष — विनोद कुमार पांडेय, एडवोकेट उपाध्यक्ष (वरिष्ठ श्रेणी) — मयंक ककवकड़ एडवोकेट एवं भूपेंद्र यादव एडवोकेट उपाध्यक्ष (कनिष्ठ श्रेणी) — सुधीर कुमार पांडेय एडवोकेट एवं अलका देवी एडवोकेट एल्डर कमेटी कुंडा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष — हाजी नईम अहमद कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्य (वरिष्ठ श्रेणी) — रत्नाकर नाथ पांडेय, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ककवकड़, देवेंद्र नाथ मिश्र एवं महेश कुमार शुक्ल। प्रशासन मंत्री — अजीत सिंह एडवोकेट पुस्तकालय मंत्री — अनिल कुमार एडवोकेट प्रकाशन मंत्री — महेंद्र शुक्ला एडवोकेट पुस्तकालय मंत्री (अतिरिक्त) — मुनीश मिश्रा एडवोकेट कोषाध्यक्ष — श्रीमती सुषमा अग्रवाल एडवोकेट कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ श्रेणी) — रोशनलाल, विनय कुमार शुक्ला, विपिन कुमार शुक्ला, दिवाकर द्विवेदी, अभिषेक तिवारी एवं सुदीप कुमार शुक्ला। विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई समारोह की शोभा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुमुद उपाध्याय जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़, श्रीमती आकृति गौतम जी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंडा, श्री जानकी शरण पांडेय जी, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा श्री शिवप्रकाश मिश्रा ‘सेनानी जी’, एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की मौजूदगी रही। *प्रयागराज से रायबरेली* तक अधिवक्ता एकता का संदेश समारोह की विशेष आकर्षण की बात यह रही कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और रायबरेली सहित विभिन्न जनपदों से बार संगठनों के प्रतिनिधियों और अध्यक्षों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। *चारों जनपदों* से आए बार पदाधिकारियों ने अपने संबोधन से समारोह में ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत बार संगठन केवल अधिवक्ताओं के हितों की आवाज नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी है। भव्य आयोजन, उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब न्याय भवन का सभागार फूलों और गुब्बारों से सजा हुआ था। मंच पर सजी भव्य पुष्प सज्जा और सामने बड़ी संख्या में बैठे अधिवक्ताओं ने समारोह को यादगार बना दिया। कहीं शपथ ग्रहण की गरिमा नजर आई तो कहीं वरिष्ठों के अनुभव और युवा अधिवक्ताओं के उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। 21 सितंबर 2026, सोमवार को आयोजित यह समारोह कुंडा बार के लिए नई कार्यकारिणी के औपचारिक शुभारंभ के साथ-साथ अधिवक्ता एकता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती का यादगार अवसर बन गया।2
- कोटवा गांव में विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार, राकेश सिंह के निरीक्षण के दूसरे दिन सड़क पर पड़ा डामर कोटवा गांव में विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार, राकेश सिंह के निरीक्षण के दूसरे दिन सड़क पर पड़ा डामर1
- UP - मेरठ में नितिन नवीन को बुलडोजर से माला पहनकर स्वागत किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे हैं वह दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे1
- पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने क्या कहा देखें। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व आलोक कुमार भाटी की बाइट।1
- प्रतापगढ़: अराजकतत्वों ने खंडित की बजरंग बली की मूर्ति, थाना प्रभारी ने पेश की सौहार्द की मिसाल... ब्रेकिंग प्रतापगढ़: अराजकतत्वों ने खंडित की बजरंग बली की मूर्ति, थाना प्रभारी ने पेश की सौहार्द की मिसाल... अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज चतुरपुर स्थित देवीदास उर्फ कल्लू महाराज ने बजरंग बली भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की है। सुबह शाम वहां स्थानीय निवासियों द्वारा दर्शन पूजन किया जाता है। एकदम सुनसान जगह पर स्थित मंदिर पर अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही द्वारा तत्काल बजरंग बली की नई प्रतिमा मंगवाई गई। एवं उसी स्थान पर मूर्ति को पुनः स्थापित करवाया गया। तहरीर में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही इस तरह का घृणित कृत्य करने वाले आरोपियों संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस।1
- 24 सितंबर को रायबरेली पहुंचेंगे अखिलेश यादव, पीडीए रथ से राहुल लोधी के घर चाय पर जाएंगे। सवाल उठता है—जब संघर्ष जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और विधायक श्याम सुंदर भारती ने किया, तो चाय सिर्फ राहुल लोधी के यहां क्यों?1
- रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे जमकर चले। इस हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1