logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में नेपाल त्रासदी के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि औरैया। नेपाल में २६ अगस्त को ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को सोमवार शाम ५ बजे शहीद पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने इस भीषण आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारत ने वायुसेना के विमानों से अब तक ६८.५ टन राहत सामग्री और ११ टन से अधिक जरूरी सामान काठमांडू भेजकर सच्चे पड़ोसी का फर्ज निभाया है, जिससे पीड़ितों का हौसला बढ़ा है। साथ ही समिति ने सरकार से पीड़ितों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

औरैया में नेपाल त्रासदी के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि औरैया। नेपाल में २६ अगस्त को ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को सोमवार शाम ५ बजे शहीद पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के अध्यक्ष राजीव

पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने इस भीषण आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने

संकट की इस घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारत ने वायुसेना के विमानों से अब तक ६८.५ टन राहत सामग्री और ११ टन से अधिक जरूरी सामान काठमांडू भेजकर सच्चे पड़ोसी का

2ab444f0-df5c-4994-866a-894e9f00ddd8

फर्ज निभाया है, जिससे पीड़ितों का हौसला बढ़ा है। साथ ही समिति ने सरकार से पीड़ितों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना दिबियापुर क्षेत्र अंतर्गत भियांपुर मोड पर हुई फायरिंग के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट
    1
    थाना दिबियापुर क्षेत्र अंतर्गत भियांपुर मोड पर हुई फायरिंग के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरैया में नेपाल त्रासदी के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि औरैया। नेपाल में २६ अगस्त को ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को सोमवार शाम ५ बजे शहीद पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने इस भीषण आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारत ने वायुसेना के विमानों से अब तक ६८.५ टन राहत सामग्री और ११ टन से अधिक जरूरी सामान काठमांडू भेजकर सच्चे पड़ोसी का फर्ज निभाया है, जिससे पीड़ितों का हौसला बढ़ा है। साथ ही समिति ने सरकार से पीड़ितों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    औरैया में नेपाल त्रासदी के दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
औरैया। नेपाल में २६ अगस्त को ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को सोमवार शाम ५ बजे शहीद पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने इस भीषण आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारत ने वायुसेना के विमानों से अब तक ६८.५ टन राहत सामग्री और ११ टन से अधिक जरूरी सामान काठमांडू भेजकर सच्चे पड़ोसी का फर्ज निभाया है, जिससे पीड़ितों का हौसला बढ़ा है। 
साथ ही समिति ने सरकार से पीड़ितों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फिरोजपुर गांव में लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद जनपद कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश अब आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे फिरोजपुर गांव निवासी संजय कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। अचानक छत गिरने से परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। संजय कुमार ने प्रशासन से मकान और गृहस्थी के सामान को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सिकंदरा उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया की जानकारी मिली है लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी
    1
    फिरोजपुर गांव में लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद
जनपद कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश अब आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे फिरोजपुर गांव निवासी संजय कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।
अचानक छत गिरने से परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। संजय कुमार ने प्रशासन से मकान और गृहस्थी के सामान को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सिकंदरा उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया की जानकारी मिली है लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट  उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर होती है ऐसी घटनाये कानपुर देहात के झींझक रसूलाबाद रोड पर ग्राम किशोरा के पास एक सूखे पेड़ पर बांध रखा है हाई वोल्टेज लाइन का तार जिसके कारण पेड़ मे लगी आग
    1
    विजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर होती है ऐसी घटनाये 
कानपुर देहात के झींझक रसूलाबाद रोड पर ग्राम किशोरा के पास एक सूखे पेड़ पर बांध रखा है हाई वोल्टेज लाइन का तार जिसके कारण पेड़ मे लगी आग
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *फफूंद रोड के लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं निवासी, नगर पंचायत बेपरवाह* *फफूंद रोड के लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं निवासी, नगर पंचायत बेपरवाह* *औरैया/बाबरपुर-अजीतमल।* नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के फफूंद रोड स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर और पटेल नगर के निवासी पिछले कई दिनों से गंदा और दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। नलों में आ रहा पानी पीले-काले रंग का और बदबूदार है, जिसे पीने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। न ही पाइपलाइन की सफाई कराई गई है और न ही जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गंदा पानी पीने से बच्चे और बुजुर्गों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। लोग मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर या हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं। नगर वासियों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर पेयजल आपूर्ति को तत्काल ठीक कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
    2
    *फफूंद रोड के लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं निवासी, नगर पंचायत बेपरवाह*

*फफूंद रोड के लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं निवासी, नगर पंचायत बेपरवाह*
*औरैया/बाबरपुर-अजीतमल।* नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के फफूंद रोड स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर और पटेल नगर के निवासी पिछले कई दिनों से गंदा और दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। नलों में आ रहा पानी पीले-काले रंग का और बदबूदार है, जिसे पीने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। न ही पाइपलाइन की सफाई कराई गई है और न ही जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गंदा पानी पीने से बच्चे और बुजुर्गों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। लोग मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर या हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं।
नगर वासियों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर पेयजल आपूर्ति को तत्काल ठीक कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सब्जी मंडी बाबरपुर में 7 दिनों से घायल पड़े नंदी महाराज का टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कराया उपचार* *सब्जी मंडी बाबरपुर में 7 दिनों से घायल पड़े नंदी महाराज का टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कराया उपचार* *औरैया/बाबरपुर-अजीतमल।* नगर के सब्जी मंडी बाबरपुर में पिछले 7 दिनों से घायल अवस्था में पड़े नंदी महाराज की सुध किसी ने नहीं ली। सूचना मिलने पर टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ जनपद औरैया के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए नंदी महाराज का उपचार कराया। टीम ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कराया और दाना-पानी की व्यवस्था की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नंदी महाराज के पैर में गंभीर चोट थी जिसके कारण वह कई दिनों से एक ही स्थान पर पड़ा था। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल, जिला मंत्री दीपक राजपूत, नगर उपाध्यक्ष गोलू कश्यप, छोटू गुप्ता, पवन शर्मा, अजय शर्मा, मयंक सविता, राहुल कठेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल ने कहा कि गौवंश और नंदी महाराज की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। उन्होंने नगर पंचायत और पशुपालन विभाग से मांग की कि आवारा व घायल गोवंश के लिए उचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने टीम के इस कार्य की सराहना की।
    3
    *सब्जी मंडी बाबरपुर में 7 दिनों से घायल पड़े नंदी महाराज का टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कराया उपचार*

*सब्जी मंडी बाबरपुर में 7 दिनों से घायल पड़े नंदी महाराज का टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कराया उपचार*
*औरैया/बाबरपुर-अजीतमल।* नगर के सब्जी मंडी बाबरपुर में पिछले 7 दिनों से घायल अवस्था में पड़े नंदी महाराज की सुध किसी ने नहीं ली। सूचना मिलने पर टीम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ जनपद औरैया के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए नंदी महाराज का उपचार कराया।
टीम ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कराया और दाना-पानी की व्यवस्था की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नंदी महाराज के पैर में गंभीर चोट थी जिसके कारण वह कई दिनों से एक ही स्थान पर पड़ा था।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल, जिला मंत्री दीपक राजपूत, नगर उपाध्यक्ष गोलू कश्यप, छोटू गुप्ता, पवन शर्मा, अजय शर्मा, मयंक सविता, राहुल कठेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल ने कहा कि गौवंश और नंदी महाराज की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। उन्होंने नगर पंचायत और पशुपालन विभाग से मांग की कि आवारा व घायल गोवंश के लिए उचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने टीम के इस कार्य की सराहना की।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र अंतर्गत भियांपुर मोड पर हुई फायरिंग के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट*
    1
    औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र अंतर्गत भियांपुर मोड पर हुई फायरिंग के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट*
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 💥औरैया:बिरुहूनी में कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणो का जोरदार प्रदर्शन
    1
    💥औरैया:बिरुहूनी में कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणो का जोरदार प्रदर्शन
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Ajitmal, Auraiya•
    23 hrs ago
  • 80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज 80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज बरामदे के बाहर झोपड़ी में सो रही थी वृद्धा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोसी महिला; ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागा मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर झोपड़ी में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से जबरन दुष्कर्म किया। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला मौके पर पहुंची और आरोपी को ललकारा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बरामदे के समीप बनी झोपड़ी में अकेली सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव का ही विष्णु प्रताप वहां पहुंचा और वृद्धा को दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी वृद्धावस्था और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को ललकारते हुए घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बताया कि बेटों के बाहर होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। लोकलाज के चलते भी मामला दबा रहा। सोमवार देर शाम बेटे घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी विष्णु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने मंगलवार शाम पांच बजे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज 
80 वर्षीय वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज 
बरामदे के बाहर झोपड़ी में सो रही थी वृद्धा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोसी महिला; ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर झोपड़ी में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से जबरन दुष्कर्म किया। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला मौके पर पहुंची और आरोपी को ललकारा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बरामदे के समीप बनी झोपड़ी में अकेली सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव का ही विष्णु प्रताप वहां पहुंचा और वृद्धा को दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी वृद्धावस्था और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इसी दौरान महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को ललकारते हुए घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बताया कि बेटों के बाहर होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। लोकलाज के चलते भी मामला दबा रहा। सोमवार देर शाम बेटे घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी विष्णु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने मंगलवार शाम पांच बजे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.