Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Item : Makhana Quantity Available : 20 Price : 23500 City / Locality : Khora Farming Sector : Crops guria
Taslim
Available for Sale Item : Makhana Quantity Available : 20 Price : 23500 City / Locality : Khora Farming Sector : Crops guria
More news from बिहार and nearby areas
- Available for Sale Item : Makhana Quantity Available : 20 Price : 23500 City / Locality : Khora Farming Sector : Crops guria1
- कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनसाही प्रखंड में कांग्रेस द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन विस्तार का संदेश दिया गया। इस सम्मेलन में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी श्वेता और प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि छात्रों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी।2
- मॉनसून सत्र के दूसरे दिन अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने सदन में एक बेहद गंभीर मुद्दा बेहद जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।1
- भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतिचक का भवन अत्यंत जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिससे आसपास के इलाकों के ग्रामीणों में हर वक्त हादसे का भय बना हुआ है। बिक्रमशिला विश्वविद्यालय के पास स्थित इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में रोजाना लगभग आधा दर्जन महिला प्रसव रोगियों का इलाज किया जाता है, लेकिन भवन की बदहाली के कारण यहां आने वाले मरीज और तैनात कर्मी लगातार खतरे की आशंका के बीच रहने को मजबूर हैं। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एएनएम सुनीता कुमारी, तनूजा कुमारी, उर्मिला सिन्हा, किरण कुमारी और महिला सुरक्षाकर्मी झूना कुमारी ने बताया कि वे डर-डरकर भगवान भरोसे काम कर रही हैं और यहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस संबंध में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता जी ने मीडिया को बताया कि स्थिति की पूरी जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर को दे दी गई है।1
- सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को अस्पताल में रोक दिया गया है। इस कदम के विरोध में विपक्षी सांसद अस्पताल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए हैं।1
- कटिहार नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है और मुख्य आरोपी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल कुमार ने बताया कि तीनगछिया निवासी वादी मुख्तार अंसारी के लिखित आवेदन पर 21 जुलाई को नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। आवेदन के अनुसार, पूर्व में नकद राशि लेने के बावजूद 20 जुलाई को आरोपितों ने फिर से ₹3 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसी रात करीब 11 बजे अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन, ढल्लु गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों ने वादी के किराये के मकान में घुसकर उसके भाई सिराज अंसारी और सौहेल अंसारी का अपहरण कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया टोला तीनगछिया निवासी अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन (23), राजीव यादव (23), पवन महतो (25) तथा राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा पूर्व में आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में भी न्यायिक हिरासत में जा चुका है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।2
- बिहार के कटिहार में समाहरणालय घेराव के दौरान भारी हंगामा और बवाल हुआ है। घेराव के दौरान मचे इस हंगामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।1