logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के कटिहार में समाहरणालय घेराव के दौरान भारी हंगामा और बवाल हुआ है। घेराव के दौरान मचे इस हंगामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

7 hrs ago
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
हसनगंज, कटिहार, बिहार•
7 hrs ago

बिहार के कटिहार में समाहरणालय घेराव के दौरान भारी हंगामा और बवाल हुआ है। घेराव के दौरान मचे इस हंगामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनसाही प्रखंड में कांग्रेस द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन विस्तार का संदेश दिया गया। इस सम्मेलन में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी श्वेता और प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि छात्रों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी।
    2
    कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनसाही प्रखंड में कांग्रेस द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन विस्तार का संदेश दिया गया। इस सम्मेलन में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी श्वेता और प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि छात्रों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • Available for Sale Item : Makhana Quantity Available : 20 Price : 23500 City / Locality : Khora Farming Sector : Crops guria
    1
    Available for Sale
Item : Makhana
Quantity Available : 20
Price : 23500
City / Locality : Khora
Farming Sector : Crops
guria
    user_Taslim
    Taslim
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • मॉनसून सत्र के दूसरे दिन अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने सदन में एक बेहद गंभीर मुद्दा बेहद जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।
    1
    मॉनसून सत्र के दूसरे दिन अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने सदन में एक बेहद गंभीर मुद्दा बेहद जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    23 hrs ago
  • पूर्णिया के जलालगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों और छात्रों के बीच ड्रोन तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान IFFCO पूर्णिया के सहयोग से गन्ना बीज उत्पादन क्षेत्र में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका का ड्रोन के माध्यम से सफल छिड़काव किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने बताया कि ड्रोन तकनीक की मदद से कम समय, कम लागत और अधिक प्रभावी ढंग से पोषक तत्वों तथा कीटनाशकों का छिड़काव संभव है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, IFFCO के पदाधिकारी, किसान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    पूर्णिया के जलालगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों और छात्रों के बीच ड्रोन तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान IFFCO पूर्णिया के सहयोग से गन्ना बीज उत्पादन क्षेत्र में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका का ड्रोन के माध्यम से सफल छिड़काव किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने बताया कि ड्रोन तकनीक की मदद से कम समय, कम लागत और अधिक प्रभावी ढंग से पोषक तत्वों तथा कीटनाशकों का छिड़काव संभव है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, IFFCO के पदाधिकारी, किसान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    24 min ago
  • अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के मार्गदर्शन में 'जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार' अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत स्वास्थ्यकर्मी जिले की सभी पंचायतों में घर-घर जाकर 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी रोगों की शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। स्क्रीनिंग के साथ-साथ चिन्हित मरीजों को एमबीबीएस डॉक्टरों के माध्यम से आवश्यक परामर्श और इलाज भी शुरू कराया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 5,190 हाइपरटेंशन, 4,203 मधुमेह, 616 एनीमिया, 369 मोतियाबिंद, 10 मुंह के कैंसर, 10 स्तन कैंसर और 6 गर्भाशय कैंसर के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। सभी मरीजों का स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज शुरू कर दिया गया है। इस पहल की सफलता के बाद जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने और अपनी नियमित जांच कराने की अपील की है।
    1
    अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के मार्गदर्शन में 'जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार' अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत स्वास्थ्यकर्मी जिले की सभी पंचायतों में घर-घर जाकर 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी रोगों की शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

स्क्रीनिंग के साथ-साथ चिन्हित मरीजों को एमबीबीएस डॉक्टरों के माध्यम से आवश्यक परामर्श और इलाज भी शुरू कराया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 5,190 हाइपरटेंशन, 4,203 मधुमेह, 616 एनीमिया, 369 मोतियाबिंद, 10 मुंह के कैंसर, 10 स्तन कैंसर और 6 गर्भाशय कैंसर के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। सभी मरीजों का स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज शुरू कर दिया गया है।

इस पहल की सफलता के बाद जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने और अपनी नियमित जांच कराने की अपील की है।
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    1 hr ago
  • कटिहार नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है और मुख्य आरोपी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल कुमार ने बताया कि तीनगछिया निवासी वादी मुख्तार अंसारी के लिखित आवेदन पर 21 जुलाई को नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। आवेदन के अनुसार, पूर्व में नकद राशि लेने के बावजूद 20 जुलाई को आरोपितों ने फिर से ₹3 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसी रात करीब 11 बजे अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन, ढल्लु गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों ने वादी के किराये के मकान में घुसकर उसके भाई सिराज अंसारी और सौहेल अंसारी का अपहरण कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया टोला तीनगछिया निवासी अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन (23), राजीव यादव (23), पवन महतो (25) तथा राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा पूर्व में आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में भी न्यायिक हिरासत में जा चुका है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    2
    कटिहार नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है और मुख्य आरोपी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल कुमार ने बताया कि तीनगछिया निवासी वादी मुख्तार अंसारी के लिखित आवेदन पर 21 जुलाई को नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

आवेदन के अनुसार, पूर्व में नकद राशि लेने के बावजूद 20 जुलाई को आरोपितों ने फिर से ₹3 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसी रात करीब 11 बजे अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन, ढल्लु गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों ने वादी के किराये के मकान में घुसकर उसके भाई सिराज अंसारी और सौहेल अंसारी का अपहरण कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया टोला तीनगछिया निवासी अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन (23), राजीव यादव (23), पवन महतो (25) तथा राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा पूर्व में आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में भी न्यायिक हिरासत में जा चुका है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार के कटिहार में समाहरणालय घेराव के दौरान भारी हंगामा और बवाल हुआ है। घेराव के दौरान मचे इस हंगामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
    1
    बिहार के कटिहार में समाहरणालय घेराव के दौरान भारी हंगामा और बवाल हुआ है। घेराव के दौरान मचे इस हंगामे के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.