Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबेडकरनगर जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने कहा,भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती
Dushyant Kumar Journalist
अंबेडकरनगर जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने कहा,भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शांति, सद्भाव और सुरक्षित वातावरण में होली मनाएँ। उन्होंने कहा कि— किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि से दूर रहें। नशे में वाहन न चलाएँ। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और आनंदपूर्ण माहौल में होली मना सकें।1
- जेल अधीक्षक ,थानेदार और सिपाही पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज...11 महीने बाद मां को जागी न्याय की आस... अंबेडकर नगर जिला कारागार में हुए एक कैदी के मौत का प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में कई अधिकारी कटघरे में1
- “चावल में किस्मत और भूत-प्रेत का इलाज?” — करौंदीकला (सुल्तानपुर)। विकास खंड करौंदीकला की ग्राम पंचायत देवराजपुर में स्थित “ब्रह्मबाबा शक्ति स्थल” इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। यहां चावल देखकर लोगों की परेशानियों का समाधान बताने का दावा करने वाले पंडित बाबा राजेश उपाध्याय और टोना-टोटका, भूत-प्रेत, ब्रह्म, डाकिनी, पिशाचिनी तथा असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ निवासी ओझा शेर बहादुर यादव के पास दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यह स्थान शक्ति स्थल के रूप में पुजायमान है। सुल्तानपुर सहित आसपास के कई जिलों से लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर यहां आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि यहां आने से उन्हें लाभ हुआ है और उनकी समस्याएं दूर हुई हैं। अंधविश्वास या आस्था? हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस तरह के दावे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रमाणित नहीं हैं। चावल देखकर भविष्य या समस्या का समाधान बताना तथा भूत-प्रेत या टोना-टोटका से असाध्य रोग ठीक करने का दावा करना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मत है कि किसी भी शारीरिक या मानसिक बीमारी के लिए प्रमाणित चिकित्सकीय उपचार ही कारगर होता है। ऐसे दावों से कई बार लोग सही इलाज से दूर हो जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। जागरूकता की जरूरत समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। शिक्षा और जागरूकता ही अंधविश्वास के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। देवराजपुर का यह शक्ति स्थल आस्था का केंद्र जरूर हो सकता है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि लोग आस्था और अंधविश्वास के बीच का अंतर समझें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक और कानूनी मार्ग अपनाएं।1
- प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की अम्बेडकरनगर, 27 फरवरी 2026। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए। प्रभारी मंत्री ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जांच, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों के शीघ्र भुगतान, विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन की निगरानी तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए। निर्माण परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार, विद्युत सखी चयन, समूह गठन, वृक्षारोपण की निगरानी, गौशाला निर्माण, मत्स्य पालन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने पर जोर दिया। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।1
- आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत एसपी अभिजीत आर.शंकर द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं व सभी से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा गया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद में पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।क्या कहा आप लोग सुने1
- अम्बेडकरनगर आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत SPअभिजीत आर.शंकर द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1