Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के मैनपुरी में अचानक 3 हज़ार से ज़्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। सबसे अजीब बात? मीटर में लाइट जल रही थी, लेकिन पूरे घर में अंधेरा था! लोग परेशान कि आखिर हुआ क्या?" (स्क्रीन पर टेक्स्ट: 3000 घरों की बत्ती गुल!
DD today news
यूपी के मैनपुरी में अचानक 3 हज़ार से ज़्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। सबसे अजीब बात? मीटर में लाइट जल रही थी, लेकिन पूरे घर में अंधेरा था! लोग परेशान कि आखिर हुआ क्या?" (स्क्रीन पर टेक्स्ट: 3000 घरों की बत्ती गुल!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अर्चना अर्चना1
- एटा में पहली बार: शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख की अनोखी पहल! 👏 एटा के शीतलपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी जी ने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (विशेषकर महिलाओं) के लिए एक भव्य सम्मान समारोह और खुली बैठक का आयोजन किया। बैठक में जहां एक तरफ पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा हुई, वहीं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। जिले में पहली बार किसी ब्लॉक प्रमुख द्वारा जनप्रतिनिधियों के इस सम्मान की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है! 💐 पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें 👇 #Etah #EtahNews #ShitalpurBlock #PushpendraLodhi1
- यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में पंडित शब्द को अवसरवादी बताने पर भड़का ब्राह्मण समाज राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को ‘अवसरवादी’ के अर्थ में जोड़ने पर समाज के लोगों ने इसे ब्राह्मण समाज की विद्वत्ता का अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। इसको लेकर रविवार को भगवान परशुराम उत्थान सेवा समिति और ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने छिबरामऊ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रश्नपत्र में इस प्रकार का शब्द प्रयोग न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना दोबारा न हो। इस दौरान डा. रजनीश दुबे, पुनीत दुबे, अभिषेक पाठक, अमित तिवारी, तरुण त्रिपाठी, राजा शुक्ला (जिलाध्यक्ष किसान यूनियन), ललित दुबे, मोहित पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- Big Breaking News उड़ीसा में आया अचानक तूफान कई युवक उड़ते उड़ते बचे।।1
- करनी सेना की धमकी के बाद भी Chandrashekhar Azad Ravan की Barabanki में विशाल जनसभा | बड़ी खबर Description: करनी सेना की धमकियों के बावजूद, Chandrashekhar Azad Ravan ने आज Barabanki में विशाल जनसभा कर यह साबित कर दिया कि बहुजन समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संदेश दिया। ✊ करनी सेना की धमकी के बाद भी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेता Chandrashekhar Azad Ravan ने Barabanki में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे और सामाजिक न्याय व अधिकारों की आवाज़ बुलंद की गई। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #BhimArmy #Barabanki #BahujanSamaj #BreakingNews1
- शास्त्री चौक रतनलाल नगर दबौली कैसा के पास जेसीबी द्वारा रोड की खुदाई के दौरान अचानक पेड़ गिरने से बिजली के कई खंभे टूट कर गिरे। बिजली के खंभे गिरने से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल कई गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त2
- विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला। अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे। इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।1
- यूपी के मैनपुरी में अचानक 3 हज़ार से ज़्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। सबसे अजीब बात? मीटर में लाइट जल रही थी, लेकिन पूरे घर में अंधेरा था! लोग परेशान कि आखिर हुआ क्या?" (स्क्रीन पर टेक्स्ट: 3000 घरों की बत्ती गुल!1