logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहयोग शिविर में उठा बिजली समस्या का मुद्दा तीन पंचायतों में लगे सहयोग शिविर नौतन प्रखंड के शिवराजपुर मंगलपुर गुदरिया और भगवानपुर पंचायत में बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.कार्य क्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर‌ किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर से लोगों को लाभ मिल रहा है.आवास निवास, आय प्रमाण पत्र आई-श्रम कार्ड राशन एवं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिले.शिविर में बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने विभागीय उपेक्षा की बात करते हुए आक्रोश जताया. इस संबंध में बीडिओ गिरधारी लाल ने कहा कि आवेदन मेरे पास दें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सकें.शिवराजपुर मुखिया लाल बाबू मिश्र उर्फ सेम्पू मिश्र ने कहा कि यह सहयोग शिविर में लोग अपनी समस्या रख समाधान करा सकते हैं. ताकि लोग प्रखंड में चक्कर नहीं लगा सकें. मंगलपुर गुदरिया में जिला उपाध्यक्ष वीस सूत्री उपाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल शाह नौतन प्रखंड प्रमुख कृष्ण देव चौधरी अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा सीडिपीओ संध्या कुमारी, मुखिया राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिविर आयोजित की गई. जहां लोगों ने अपनी समस्या रखा.मौके पर विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू, सीओ अलका कुमारी, बीईओ रेयाज अहमद, एम ओ प्रदीप कुमार, किशोर सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रमा सिंह, मुन्ना साह आदि मौजूद रहे.

3 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

सहयोग शिविर में उठा बिजली समस्या का मुद्दा तीन पंचायतों में लगे सहयोग शिविर नौतन प्रखंड के शिवराजपुर मंगलपुर गुदरिया और भगवानपुर पंचायत में बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.कार्य क्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर‌ किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर से लोगों को लाभ मिल रहा है.आवास निवास, आय प्रमाण पत्र आई-श्रम कार्ड राशन एवं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिले.शिविर में बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने विभागीय उपेक्षा की बात करते हुए आक्रोश जताया. इस संबंध में बीडिओ गिरधारी लाल ने कहा कि आवेदन मेरे पास दें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सकें.शिवराजपुर मुखिया लाल बाबू मिश्र उर्फ सेम्पू मिश्र ने कहा कि यह सहयोग शिविर में लोग अपनी समस्या रख समाधान करा सकते हैं. ताकि लोग प्रखंड में चक्कर नहीं लगा सकें. मंगलपुर गुदरिया में जिला उपाध्यक्ष वीस सूत्री उपाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल शाह नौतन प्रखंड प्रमुख कृष्ण देव चौधरी अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा सीडिपीओ संध्या कुमारी, मुखिया राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिविर आयोजित की गई. जहां लोगों ने अपनी समस्या रखा.मौके पर विधायक प्रतिनिधि नीरज उर्फ बबलू, सीओ अलका कुमारी, बीईओ रेयाज अहमद, एम ओ प्रदीप कुमार, किशोर सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रमा सिंह, मुन्ना साह आदि मौजूद रहे.

More news from बिहार and nearby areas
  • उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 5 August. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। 05.08.2026.
    1
    उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।   5 August.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।  05.08.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोपालगंज के कटेया में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध पड़ा महंगा, मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत! गोपालगंज जिले में कटेया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में दरवाजे के सामने हो रही गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को जानलेवा साबित हुआ। कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल गोपालगंज में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं स्वजनों में कोहराम मच गया।
    1
    गोपालगंज के कटेया में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध पड़ा महंगा, मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत!
गोपालगंज जिले में कटेया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में दरवाजे के सामने हो रही गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को जानलेवा साबित हुआ। कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल गोपालगंज में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं स्वजनों में कोहराम मच गया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • भठवां मोड का नहर के अतिक्रमण से दर्जनों गांव पानी में फसल नुकसान और क्षति,, कुचायकोट पुलिया से पानी निकासी समस्या,, से लोग परेशान,, लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपमन्यु उपाध्याय, और सैकड़ों लोग के अपील,,
    1
    भठवां मोड का नहर के अतिक्रमण से दर्जनों गांव पानी में फसल नुकसान और क्षति,,
कुचायकोट पुलिया से पानी निकासी समस्या,, से लोग परेशान,,
लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपमन्यु उपाध्याय, और सैकड़ों लोग के अपील,,
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local News Reporter गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • sadak nermadh ke liyee road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai
    1
    sadak nermadh ke liyee
road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai
    user_Sarfaraz Ali
    Sarfaraz Ali
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    13 hrs ago
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, 'जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की 30 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। एटक के उप महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी नहीं, बल्कि सरकार और विभाग की उदासीनता का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों के फेडरेशन और यूनियन ने हड़ताल से पहले कई बार सरकार और नगर विकास विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, अल्टीमेटम दिया और सम्मानजनक वार्ता की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वार्ता करनी चाहिए तथा उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। उनका कहना था कि नगर निकायों में स्थायी पद लगातार समाप्त किए जा रहे हैं और उनकी जगह संविदा तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे सफाई कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ा है। निजी कंपनियों के माध्यम से काम कराने की व्यवस्था में मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में रिक्त स्थायी पदों पर नियमित बहाली की जाए, सभी कर्मियों को सेवा संबंधी वैध सुविधाओं का लाभ मिले तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती महंगाई के दौर में मजदूरों को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित रोजगार मिलना आवश्यक है। एटक नेता ने बताया कि हाल ही में आयोजित एटक के राज्य सम्मेलन में भी सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरी ताकत के साथ सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो संगठन मजदूरों के समर्थन में सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान एटक की ओर से बेतिया नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों के आंदोलन को औपचारिक समर्थन देते हुए सरकार और नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मानजनक समझौता करने तथा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
    1
    सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, 'जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष
बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की 30 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। एटक के उप महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी नहीं, बल्कि सरकार और विभाग की उदासीनता का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों के फेडरेशन और यूनियन ने हड़ताल से पहले कई बार सरकार और नगर विकास विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, अल्टीमेटम दिया और सम्मानजनक वार्ता की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वार्ता करनी चाहिए तथा उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। उनका कहना था कि नगर निकायों में स्थायी पद लगातार समाप्त किए जा रहे हैं और उनकी जगह संविदा तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे सफाई कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ा है। निजी कंपनियों के माध्यम से काम कराने की व्यवस्था में मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में रिक्त स्थायी पदों पर नियमित बहाली की जाए, सभी कर्मियों को सेवा संबंधी वैध सुविधाओं का लाभ मिले तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती महंगाई के दौर में मजदूरों को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित रोजगार मिलना आवश्यक है।
एटक नेता ने बताया कि हाल ही में आयोजित एटक के राज्य सम्मेलन में भी सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरी ताकत के साथ सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो संगठन मजदूरों के समर्थन में सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
इस दौरान एटक की ओर से बेतिया नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों के आंदोलन को औपचारिक समर्थन देते हुए सरकार और नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मानजनक समझौता करने तथा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • हथुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.49 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक जब्त! गोपालगंज जिले के हथुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3.49 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1,660 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बरवा कपरपुरा स्थित एक मैदान के पास स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी पांचों को पकड़ लिया गया।
    1
    हथुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.49 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक जब्त!
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  लगभग 3.49 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1,660 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बरवा कपरपुरा स्थित एक मैदान के पास स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी पांचों को पकड़ लिया गया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    14 hrs ago
  • Sri Lankan Cricket Board gives update as soon as Indian team arrives in sl
    1
    Sri Lankan Cricket Board gives update as soon as Indian team arrives in sl
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
    4
    बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।।

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.