सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरसरांय सीएचसी में रक्तदान शिविर गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि रक्तदान महान पुण्य का कार्य है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहिल सिंघई ने कहा कि युवा साथियों द्वारा कई वर्षों से सीएचसी गुरसरांय में प्रति वर्ष रक्तदान किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन द्वारा राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तर प्रदेश के रक्त केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी के सहयोग से रक्तदान करने वाले चिकित्सकों और युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अध्यक्ष निहिल सिंघई, अनुज मिश्रा, निर्मल शर्मा, मोहित राजपूत, सुशांत चौधरी, अमन अग्रवाल सहित करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में डॉक्टर ओपी राठौर, डॉक्टर अमित निरंजन, डॉक्टर सिद्धार्थ रावत, डॉक्टर अनुराग गुप्ता, सतेंद्र तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नितेश रावत, धर्मेंद्र राज, संतोष कुमार, अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने किया। अंत में पूर्व एमएलसी पुष्पेंद्र पटेल भदौरिया ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- कानून की जानकारी एवं जागरूकता से करें अपना बचाव खेर इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट गुरसरांय। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी कमलेश कच्छल के मार्गदर्शन में बच्चों एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरसरांय के खेर इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज (एसडी) गरौठा मयंक प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी फोटो या निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति छेड़खानी करता है, परेशान करता है या किसी प्रकार का दबाव बनाता है तो इसकी जानकारी छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल माता-पिता, शिक्षकों या विद्यालय के जिम्मेदार लोगों को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन और साइबर क्राइम हेल्पलाइन की सहायता ली जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहर नेवालकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पटेल ने किया। प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विनोद कुमार, सुधीर पाठक एवं प्रांजल तिवारी के संयोजन में वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। इस मौके पर संतोष वर्मा, डॉ. विवेक कुमार मुदगल, बशीर खान, जेपी वर्मा, भूपेंद्र पंथी, अर्चना मोदी, ऋतु सिंह, सुरभि पटेल, रजनी यादव, खुशबू जैन, वर्षा गुप्ता, दीपा गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *हमीरपुर: 'वोट चोरी' के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल* हमीरपुर। 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध मार्च निकालकर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला दहन करने का भी दावा किया गया।1
- बरुआसागर पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को किया गिरफ्तार मचा हड़कंप1
- जालौन में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला!! मंदिर और जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जालौन। देर रात छिरिया सलेमपुर गांव में मंदिर और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मां-बेटे के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालौन स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक प्रभु दयाल भाटिया का अपनी भाभी और भतीजे से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- विज्ञापन1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरसरांय सीएचसी में रक्तदान शिविर गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि रक्तदान महान पुण्य का कार्य है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहिल सिंघई ने कहा कि युवा साथियों द्वारा कई वर्षों से सीएचसी गुरसरांय में प्रति वर्ष रक्तदान किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन द्वारा राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तर प्रदेश के रक्त केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी के सहयोग से रक्तदान करने वाले चिकित्सकों और युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अध्यक्ष निहिल सिंघई, अनुज मिश्रा, निर्मल शर्मा, मोहित राजपूत, सुशांत चौधरी, अमन अग्रवाल सहित करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में डॉक्टर ओपी राठौर, डॉक्टर अमित निरंजन, डॉक्टर सिद्धार्थ रावत, डॉक्टर अनुराग गुप्ता, सतेंद्र तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नितेश रावत, धर्मेंद्र राज, संतोष कुमार, अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने किया। अंत में पूर्व एमएलसी पुष्पेंद्र पटेल भदौरिया ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झांसी श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग, सभी की मौत झांसी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में उतरने के दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य लोग भी एक-एक कर नदी में डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पांचों शवों को नदी से बाहर निकाला। कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड #झांसी #Jhansi #सुखनईनदी #BreakingNews #JhansiNews #हादसा #श्राद्धकर्म #नदीहादसा #UttarPradesh #KalTakNewsBundelkhand #ViralNews #NewsUpdate #TrendingNews #Reels #Shorts 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झांसी श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग, सभी की मौत झांसी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में उतरने के दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य लोग भी एक-एक कर नदी में डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पांचों शवों को नदी से बाहर निकाला। कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड #झांसी #Jhansi #सुखनईनदी #BreakingNews #JhansiNews #हादसा #श्राद्धकर्म #नदीहादसा #UttarPradesh #KalTakNewsBundelkhand #ViralNews #NewsUpdate #TrendingNews #Reels #Shorts1
- मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुखनई नदी में 05 व्यक्तियों के डूबने की सूचना *आज दिनांक 29.09.2026 को मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुखनई नदी में 05 व्यक्तियों के डूबने की सूचना थाना मऊरानीपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मऊरानीपुर पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा नदी से डूबे सभी 05 लोगों को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी मऊरानीपुर भिजवाया गया जहाँ डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रकरण के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह की वीडियो बाइट-*1