कोटपूतली-बहरोड़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक 3 लाख 7 हजार मतदाता करेंगे वोट, 9 और 11 सितंबर को सदस्य पदों के लिए मतदान, आदर्श आचार संहिता लागू नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चुनाव को सरल, पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश निमोरिया, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज पायला सहित हनुमान प्रसाद सैनी, रमेश कुमार जिंदल, जगमाल सिंह यादव, मुनानुद्दीन कुरैशी, उदय तोदवाल, वी.के. नवल और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादित आचरण अपनाया जाए और सभाओं, जुलूसों तथा प्रचार गतिविधियों के लिए निर्धारित नियमों व अनुमति के प्रावधानों का पालन किया जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की 9 नगरीय निकायों के 325 वार्डों में लगभग 3 लाख 7 हजार 720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 60 हजार 697 पुरुष और 1 लाख 47 हजार 18 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 388 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान और मध्यप्रदेश की मल्टी पोस्ट सिंगल वोट एवं मल्टी पोस्ट मल्टी वोट मॉडल की मशीनों का उपयोग किया जाएगा। ईवीएम की आवाजाही की ऑनलाइन निगरानी के लिए ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है और इसी के माध्यम से मशीनों का आवंटन तथा मतदान व मतगणना दलों का गठन रैंडमाइजेशन से होगा। सदस्य पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार लोक सूचना 27 अगस्त को जारी होगी। नामांकन 31 अगस्त तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर और नाम वापसी 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक होगी। चुनाव चिन्ह 4 सितंबर को आवंटित किए जाएंगे। सदस्य पदों का मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 9 सितंबर और दूसरा चरण 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। अध्यक्षीय पदों के लिए लोक सूचना 15 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 16 सितंबर तक, जांच 17 सितंबर को और नाम वापसी 18 सितंबर दोपहर 3 बजे तक होगी। उसी दिन चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। अध्यक्ष का मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसके लिए बैठक सुबह 10 बजे, नामांकन 11 बजे तक, जांच 11.30 बजे और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर 2.30 बजे से 5 बजे तक मतदान कराकर तुरंत मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी के पास यह नहीं है तो आयोग द्वारा मान्य आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज सहित 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज मान्य होगा। नए परिसीमन के कारण वार्ड और मतदान केंद्रों में बदलाव संभव है, इसलिए मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र के पास मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे जहां बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं को सूची और बूथ की जानकारी देंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शिकायतों के लिए नंबर 01421-299036 जारी किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा नगर निगम पार्षद के लिए 3 लाख 50 हजार, नगर परिषद के लिए 2 लाख 50 हजार और नगरपालिका सदस्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तय की गई है। लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इसका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2026 की अधिसूचना के बाद संतान संबंधी प्रावधान हटा दिए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर दिव्यांगों को बूथ तक लाने-ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नई योजनाओं और नए कार्यादेशों पर रोक रहेगी। चुनाव के लिए बड़ी संख्या में कार्मिकों की आवश्यकता के कारण संबंधित क्षेत्र में स्थानांतरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, मतदाताओं और मीडिया से अपील की कि वे शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करें। उन्होंने मतदाताओं से भी निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

- कोटपूतली से रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है: मामले के मुख्य बिंदु: कार्रवाई: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अलवर प्रथम की टीम ने कोटपूतली थाने के उप-निरीक्षक (SI) राजेन्द्र सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला: आरोपी एसआई कोटपूतली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 380/2026 (बैंक के खिलाफ कोर्ट के जरिए दर्ज केस) की जांच कर रहा था। घूस की मांग: मुकदमे में आगे की कार्रवाई की एवज में कुल 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के दौरान 1,500 रुपये पहले ही ले लिए गए थे, जिसके बाद बाकी बचे 3,500 रुपये लेते समय एसीबी ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई स्थिति: एसीबी आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- अमित शाह की रैली से पहले ऐसा क्या हुआ कि इस शख्स को पुलिस द्वारा डिटेन करना पड़ा के1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे । इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।4
- जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम1
- Delhi mein Dikhai Diya Gundaraj ladko ne ek Mahila ko Buri Tarah Pita Revadi Haryana1
- अधिक से अधिक संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।1
- महेंद्रगढ़ में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत! 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे CM सैनी नारनौल हरियाणा1
- छोटा कद,चलने में असमर्थ। लेकिन बुलंद हौसलो से UPSC में कमाल कर दिया। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,हरियाणा समाचार।1