logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

OTP मिल रहा, फिर भी GAS नहीं! | नौतन में एजेंसी की मनमानी | 200 लोग लाइन में परेशान 😡 नौतन में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अंशु पाल गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को OTP मिलने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। करीब 200 से ज्यादा लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन एजेंसी और गोदाम की तरफ से साफ कहा जा रहा है कि गैस अभी नहीं मिलेगा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कई दिनों से परेशान हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

11 hrs ago
user_Abhishek Kumar Shrivastava
Abhishek Kumar Shrivastava
Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
11 hrs ago

OTP मिल रहा, फिर भी GAS नहीं! | नौतन में एजेंसी की मनमानी | 200 लोग लाइन में परेशान 😡 नौतन में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अंशु पाल गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को OTP मिलने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। करीब 200 से ज्यादा लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन एजेंसी और गोदाम की तरफ से साफ कहा जा रहा है कि गैस अभी नहीं मिलेगा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कई दिनों से परेशान हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • मझौलिया के एचपी गैस एजेंसी पर डीएम का बड़ा एक्शन, अनियमितताओं पर प्राथमिकी के निर्देश पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जहां गैस आपूर्ति में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 18 से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया, जिन्हें उपभोक्ताओं तक समय पर नहीं पहुंचाया गया था। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगने पर एजेंसी प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम के निर्देश पर एसडीओ सदर ने संबंधित उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क किया, जिसमें एजेंसी की मनमानी और गैस वितरण में लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक वेरिफिकेशन में भी भारी गड़बड़ी सामने आई तथा गोदाम में आवश्यक पंजी अद्यतन नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने एसडीएम बेतिया सदर को एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    1
    मझौलिया के एचपी गैस एजेंसी पर डीएम का बड़ा एक्शन, अनियमितताओं पर प्राथमिकी के निर्देश
पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जहां गैस आपूर्ति में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 18 से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया, जिन्हें उपभोक्ताओं तक समय पर नहीं पहुंचाया गया था।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगने पर एजेंसी प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम के निर्देश पर एसडीओ सदर ने संबंधित उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क किया, जिसमें एजेंसी की मनमानी और गैस वितरण में लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक वेरिफिकेशन में भी भारी गड़बड़ी सामने आई तथा गोदाम में आवश्यक पंजी अद्यतन नहीं पाया गया।
इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने एसडीएम बेतिया सदर को एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • बुधवार को प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार सीडीपीओ पूनम कुमारी मनरेगा पदाधिकारी तरुण कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैश अनवर डॉ मोहम्मद लुकमान भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मौजूद रहे। सदन में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केदो के संचालन में अनियमितता आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन साफ सफाई आदि पर आवाज उठाया गया। आवाज उठाने वालों में विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह अरुणा देवी सत्य प्रकाश कुंती देवी आदि मुख्य है। सदन में उपस्थित सीडीपीओ पूनम कुमारी ने बताया कि प्रखंड में कल 68 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन जर्जर हैं। मरमती की कार्यवाही हेतु विभाग को सूचित किया गया है। उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सदन में मझौलिया चीनी मिल द्वारा गंदे पानी के प्रवाहित करने का मुद्दा उठाया गया और कहा गया कि लगभग 35 एकड़ खेती योग्य भूमि चीनी मिल के गंदे पानी से प्रभावित हो रही है। साथ ही गन्ना मापी में गड़बड़ी करने की बात भी सदन में जोरदार ढंग से उठाई गई। सदन में मौजूद मुख्य गाना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने कहां की बहुत जल्द नालियों की स्थिति सुधार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पैमाइश में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध शिकायत करें अभिलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदन में अवगत कराया की बहुत जल्द गन्ना काश्तकारों के लिए शुद्ध पेयजल बैठने की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने घोषणा किया कि अगले पेराई सत्र से काश्तकारों को सस्ते दर पर चीनी भी उपलब्ध कराया जाएगा। सदन में राशन आपूर्ति करने वाले गोदाम से जन वितरण दुकानदारों को कम वजन में राशन देने और घटिया राशन आपूर्ति करने का मुद्दा उठाया गया। सदन में उपस्थित सहायक प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिन डीलरों को काम राशन मिले हुए लेने से इनकार कर दें कर दें। गुणवत्ता युक्त राशन नहीं मिलने पर भी राशन को लेने से इनकार कर दें। उचित कार्रवाई की जाएगी। भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने सदन में उपस्थित सदस्यों को पशु संबंधी रोगों और उपचार की जानकारी दी। सदन में मौजूद सहायक अभियंता श्याम बाबू राय पर जबरदस्त आरोपी की बौछार की गई। सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश सहित तमाम सदस्यों ने उनकी लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड के सभी पंचायत में नल जल योजना को सुचारु करने की मांग की। सदन में 15 दिनों के अंदर आरोपों और समस्याओं का निराकरण करने का आदेश पारित किया अन्यथा उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने की स्पष्ट तौर पर घोषणा की गई। मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने सरकारी जमीन की खरीद बिक्री का मुद्दा उठाते हुए अभिलंब जांच की मांग की। जिस पर सदन में अभिलंब जांच करने का आदेश पारित किया। राजा भार मुखिया शारदा देवी ने विवाह मंडप निर्माण के लिए योजना राशि स्वीकृत करने का मुद्दा उठाया साथ ही एक ही पंचायत में जन वितरण दुकानदारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। सदन ने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश पारित किया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने जीविका दीदीओ को मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभो पर प्रकाश डाला। सदन में जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। पंचायत समिति की बैठक में समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा रिंकी सिंह संजय कुमार पटेल ओसियर यादव दिलीप सहनी मलय विश्वास संजय यादव सुल्तान अंसारी मुखिया हरी लाल यादव अरुणा देवी कमल पति देवी डॉक्टर चंद्रिका शाह कुंती देवी शारदा देवी द्रौपदी देवी अजय राय सौदागर शाह आशा देवी संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। सदन में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई।
    4
    बुधवार को प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार सीडीपीओ पूनम कुमारी मनरेगा पदाधिकारी तरुण कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैश अनवर डॉ मोहम्मद लुकमान भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मौजूद रहे। 
सदन में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केदो के संचालन में अनियमितता आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन साफ सफाई आदि पर आवाज उठाया गया। आवाज उठाने वालों में विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह अरुणा देवी सत्य प्रकाश कुंती देवी आदि मुख्य है। सदन में उपस्थित सीडीपीओ पूनम कुमारी ने बताया कि प्रखंड में कल 68 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन जर्जर हैं। मरमती की कार्यवाही हेतु विभाग को सूचित किया गया है। उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
सदन में मझौलिया चीनी मिल द्वारा गंदे पानी के प्रवाहित करने का मुद्दा उठाया गया और कहा गया कि लगभग 35 एकड़ खेती योग्य भूमि चीनी मिल के गंदे पानी से प्रभावित हो रही है। साथ ही गन्ना मापी में गड़बड़ी करने की बात भी सदन में जोरदार ढंग से उठाई गई। 
सदन में मौजूद मुख्य गाना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने कहां की बहुत जल्द नालियों की स्थिति सुधार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पैमाइश में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध शिकायत करें अभिलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदन में अवगत कराया की बहुत जल्द गन्ना काश्तकारों के लिए शुद्ध पेयजल बैठने की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने घोषणा किया कि अगले पेराई सत्र से काश्तकारों को सस्ते दर पर चीनी भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
सदन में राशन आपूर्ति करने वाले गोदाम से जन वितरण दुकानदारों को कम वजन में राशन देने और घटिया राशन आपूर्ति करने का मुद्दा उठाया गया। सदन में उपस्थित सहायक प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिन डीलरों को काम राशन मिले हुए लेने से इनकार कर दें कर दें। गुणवत्ता युक्त राशन नहीं मिलने पर भी राशन को लेने से इनकार कर दें। 
उचित कार्रवाई की जाएगी। 
भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने सदन में उपस्थित सदस्यों को पशु संबंधी रोगों और उपचार की जानकारी दी। 
सदन में मौजूद सहायक अभियंता श्याम बाबू राय पर जबरदस्त आरोपी की बौछार की गई। सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश सहित तमाम सदस्यों ने उनकी लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड के सभी पंचायत में नल जल योजना को सुचारु करने की मांग की। सदन में 15 दिनों के अंदर आरोपों और समस्याओं का निराकरण करने का आदेश पारित किया अन्यथा उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने की स्पष्ट तौर पर घोषणा की गई। 
मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने सरकारी जमीन की खरीद बिक्री का मुद्दा उठाते हुए अभिलंब जांच की मांग की। जिस पर सदन में अभिलंब जांच करने का आदेश पारित किया। 
राजा भार मुखिया शारदा देवी ने विवाह मंडप निर्माण के लिए योजना राशि स्वीकृत करने का मुद्दा उठाया साथ ही एक ही पंचायत में जन वितरण दुकानदारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। सदन ने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश पारित किया। 
जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने जीविका दीदीओ को मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभो पर प्रकाश डाला।
सदन में जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। 
पंचायत समिति की बैठक में समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा रिंकी सिंह संजय कुमार पटेल ओसियर यादव दिलीप सहनी मलय विश्वास संजय यादव सुल्तान अंसारी मुखिया हरी लाल यादव अरुणा देवी कमल पति देवी डॉक्टर चंद्रिका शाह कुंती देवी शारदा देवी द्रौपदी देवी अजय राय सौदागर शाह आशा देवी संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। 
सदन में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोपालगंज भूमाफियों पर जिला प्रशासन सख्त गंगदयाल यादव गिरफ्तार लालू और उनके परिवार के करीबी,,
    1
    गोपालगंज भूमाफियों पर जिला प्रशासन सख्त 
गंगदयाल यादव गिरफ्तार 
लालू और उनके परिवार के करीबी,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    City Star गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के निमुईया गांव में बच्चों के द्वारा फूल तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
    1
    गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के निमुईया गांव में बच्चों के द्वारा फूल तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने  देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    3 hrs ago
  • मोतिहारी के जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और करीब 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की, जिसे तुरंत वहीं विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे साफ है कि यह कारोबार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इस मामले में श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद स्पिरिट का इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी। प्रशासन को शक है कि स्पिरिट की यह सप्लाई चेन चंपारण के कई जिलों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
    1
    मोतिहारी के जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया।
7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और करीब 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की, जिसे तुरंत वहीं विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे साफ है कि यह कारोबार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।
इस मामले में श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद स्पिरिट का इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी।
प्रशासन को शक है कि स्पिरिट की यह सप्लाई चेन चंपारण के कई जिलों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • merut school bus palti 35chhote chhote bachche the sawar machi chikh pukar
    1
    merut 
school bus palti 35chhote chhote bachche the sawar machi chikh pukar
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • बीडीसी की बैठक में एमओ मार्केटिंग पर निंदा प्रस्ताव पारित, नलकूप विभाग का मुद्दा छाया रहा बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव बेतिया के मझौलिया प्रखंड सभागार में बुधवार को आयोजित बीडीसी (ब्लॉक विकास समिति) की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव उनके बार-बार बैठक से अनुपस्थित रहने और धोकरहा पंचायत में राशन आवंटन में अनियमितता के आरोपों को लेकर लाया गया। बैठक में नलकूप विभाग का मुद्दा भी प्रमुख रूप से छाया रहा। पीएचडी के कनीय अभियंता श्याम बाबू कुमार राय को पंचायतवार नल-जल योजना और चापाकलों में व्याप्त गड़बड़ियों को सुधारने के लिए सदन ने दो महीने का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि तय समय में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शूक्ता मुखी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, इंदिरा आवास, जनगणना और जीविका जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बीडीओ डॉ. राजीव कुमार ने बीडीसी सदस्यों और मुखियाओं द्वारा उठाए गए सवालों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी। धोकरहा पंचायत की बीडीसी सदस्य रिंकी सिंह ने एमओ पर राशन वितरण में डीलरों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया। मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने नलकूप विभाग के कनीय अभियंता पर सीएचसी और प्रखंड परिसर में नल-जल योजना लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया। विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार ने भी नलकूप विभाग के जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं लालसरैया के बीडीसी सदस्य मलय विश्वास ने इंदिरा आवास आवंटन में उगाही का आरोप लगाया। चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे, सीडीपीओ पूनम कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर और शुगर इंडस्ट्रीज के चीफ केन मैनेजर अखिलेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव सदन के समक्ष रखे।
    1
    बीडीसी की बैठक में एमओ मार्केटिंग पर निंदा प्रस्ताव पारित, नलकूप विभाग का मुद्दा छाया रहा
बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव
बेतिया के मझौलिया प्रखंड सभागार में बुधवार को आयोजित बीडीसी (ब्लॉक विकास समिति) की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव उनके बार-बार बैठक से अनुपस्थित रहने और धोकरहा पंचायत में राशन आवंटन में अनियमितता के आरोपों को लेकर लाया गया।
बैठक में नलकूप विभाग का मुद्दा भी प्रमुख रूप से छाया रहा। पीएचडी के कनीय अभियंता श्याम बाबू कुमार राय को पंचायतवार नल-जल योजना और चापाकलों में व्याप्त गड़बड़ियों को सुधारने के लिए सदन ने दो महीने का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि तय समय में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शूक्ता मुखी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, इंदिरा आवास, जनगणना और जीविका जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बीडीओ डॉ. राजीव कुमार ने बीडीसी सदस्यों और मुखियाओं द्वारा उठाए गए सवालों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी।
धोकरहा पंचायत की बीडीसी सदस्य रिंकी सिंह ने एमओ पर राशन वितरण में डीलरों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया। मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने नलकूप विभाग के कनीय अभियंता पर सीएचसी और प्रखंड परिसर में नल-जल योजना लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया।
विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार ने भी नलकूप विभाग के जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं लालसरैया के बीडीसी सदस्य मलय विश्वास ने इंदिरा आवास आवंटन में उगाही का आरोप लगाया।
चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे, सीडीपीओ पूनम कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर और शुगर इंडस्ट्रीज के चीफ केन मैनेजर अखिलेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव सदन के समक्ष रखे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, हिरासत से छुड़ाया आरोपी मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पुलिस से आरोपी को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुअरवा गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान रीठा महतो नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे लेकर जाने लगी, उसके परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा वाहन घेरकर आरोपी को जबरन छुड़ा लिया गया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशासन ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, हिरासत से छुड़ाया आरोपी
मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पुलिस से आरोपी को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुअरवा गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान रीठा महतो नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे लेकर जाने लगी, उसके परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा वाहन घेरकर आरोपी को जबरन छुड़ा लिया गया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशासन ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • बेतिया में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है और अवैध आर्केस्ट्रा संचालन में संलिप्त 4 संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गौनाहा थाना क्षेत्र में की गई, जहां आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों से जबरन काम कराए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के निर्देश के आलोक में बेतिया पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर मानव तस्करी उन्मूलन और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए समकालीन अभियान चलाया। इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 8 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर इस काम में लगाया गया था, जो मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है, उनकी काउंसलिंग शुरू कर दी गई है और पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके। इस अभियान में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने कार्रवाई को और प्रभावी बनाया है, वहीं नया सवेरा 2.0 अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
    1
    बेतिया में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है और अवैध आर्केस्ट्रा संचालन में संलिप्त 4 संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गौनाहा थाना क्षेत्र में की गई, जहां आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों से जबरन काम कराए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के निर्देश के आलोक में बेतिया पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर मानव तस्करी उन्मूलन और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए समकालीन अभियान चलाया। इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 8 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर इस काम में लगाया गया था, जो मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है।
रेस्क्यू के बाद सभी बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है, उनकी काउंसलिंग शुरू कर दी गई है और पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और गहन पूछताछ जारी है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके। इस अभियान में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने कार्रवाई को और प्रभावी बनाया है, वहीं नया सवेरा 2.0 अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.