logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्पिरिट बना जहर का जाल, मोतिहारी कांड के बाद बेतिया में बड़ा एक्शन मोतिहारी के जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और करीब 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की, जिसे तुरंत वहीं विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे साफ है कि यह कारोबार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इस मामले में श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद स्पिरिट का इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी। प्रशासन को शक है कि स्पिरिट की यह सप्लाई चेन चंपारण के कई जिलों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

6 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
6 hrs ago

स्पिरिट बना जहर का जाल, मोतिहारी कांड के बाद बेतिया में बड़ा एक्शन मोतिहारी के जहरीली शराब कांड के बाद पूरे चंपारण में प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के करमवा गांव और नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क पर प्रहार किया। 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की गई इस छापेमारी में टीम ने मौके से 21 लीटर स्पिरिट और करीब 3800 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की, जिसे तुरंत वहीं विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही मशीनें और कई उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे साफ है कि यह कारोबार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इस मामले में श्याम बाबू पटेल नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद स्पिरिट का इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया जाना था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका थी। प्रशासन को शक है कि स्पिरिट की यह सप्लाई चेन चंपारण के कई जिलों तक फैली हुई है। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • **उर्वरक की उपलब्धता और उचित मूल्य पर वितरण प्रशासन की जिम्मेदारी: डीएम** **समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित** **केवीके माधोपुर के मशरूम प्रयोगशाला का डीएम ने किया निरीक्षण** **बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव** बेतिया में जिलाधिकारी तरोनजोत सिंह ने कहा कि बीज और उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आते हैं, इसलिए किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मिट्टी की सेहत सुधारने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। डीएम बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) माधोपुर में आयोजित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने केवीके माधोपुर स्थित मशरूम प्रयोगशाला और समेकित कृषि प्रणाली इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित प्रसार गतिविधियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और किसानों को संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं और किसानों में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, जिससे जिले में टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को इस ज्ञान का उपयोग ग्रामीण स्तर पर कृषि विकास में करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने मृदा स्वास्थ्य को भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि सुनिश्चित करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार अस्थाना, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रमुलू, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. सौरभ दुबे और डॉ. जगपाल सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
    1
    **उर्वरक की उपलब्धता और उचित मूल्य पर वितरण प्रशासन की जिम्मेदारी: डीएम**
**समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित**
**केवीके माधोपुर के मशरूम प्रयोगशाला का डीएम ने किया निरीक्षण**
**बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव**
बेतिया में जिलाधिकारी तरोनजोत सिंह ने कहा कि बीज और उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आते हैं, इसलिए किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मिट्टी की सेहत सुधारने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
डीएम बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) माधोपुर में आयोजित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने केवीके माधोपुर स्थित मशरूम प्रयोगशाला और समेकित कृषि प्रणाली इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित प्रसार गतिविधियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और किसानों को संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं और किसानों में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, जिससे जिले में टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को इस ज्ञान का उपयोग ग्रामीण स्तर पर कृषि विकास में करने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने मृदा स्वास्थ्य को भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि सुनिश्चित करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय बताया।
इस मौके पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार अस्थाना, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रमुलू, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. सौरभ दुबे और डॉ. जगपाल सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मझौलिया के एचपी गैस एजेंसी पर डीएम का बड़ा एक्शन, अनियमितताओं पर प्राथमिकी के निर्देश पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जहां गैस आपूर्ति में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 18 से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया, जिन्हें उपभोक्ताओं तक समय पर नहीं पहुंचाया गया था। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगने पर एजेंसी प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम के निर्देश पर एसडीओ सदर ने संबंधित उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क किया, जिसमें एजेंसी की मनमानी और गैस वितरण में लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक वेरिफिकेशन में भी भारी गड़बड़ी सामने आई तथा गोदाम में आवश्यक पंजी अद्यतन नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने एसडीएम बेतिया सदर को एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    1
    मझौलिया के एचपी गैस एजेंसी पर डीएम का बड़ा एक्शन, अनियमितताओं पर प्राथमिकी के निर्देश
पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जहां गैस आपूर्ति में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 18 से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया, जिन्हें उपभोक्ताओं तक समय पर नहीं पहुंचाया गया था।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगने पर एजेंसी प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम के निर्देश पर एसडीओ सदर ने संबंधित उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क किया, जिसमें एजेंसी की मनमानी और गैस वितरण में लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक वेरिफिकेशन में भी भारी गड़बड़ी सामने आई तथा गोदाम में आवश्यक पंजी अद्यतन नहीं पाया गया।
इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने एसडीएम बेतिया सदर को एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान न होने से हो रही लोगो को दिक्कतें
    1
    कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान न होने से हो रही लोगो को दिक्कतें
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नौतन में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अंशु पाल गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को OTP मिलने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। करीब 200 से ज्यादा लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन एजेंसी और गोदाम की तरफ से साफ कहा जा रहा है कि गैस अभी नहीं मिलेगा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कई दिनों से परेशान हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    नौतन में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां अंशु पाल गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को OTP मिलने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।
करीब 200 से ज्यादा लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन एजेंसी और गोदाम की तरफ से साफ कहा जा रहा है कि गैस अभी नहीं मिलेगा।
इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग कई दिनों से परेशान हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By - Rahul sir 9110991281
    1
    क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ  By - Rahul sir 9110991281
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By - Rahul sir 9110991281
    1
    क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ  By - Rahul sir 9110991281
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेतिया से एक बड़ी राजनीतिक बयानबाजी सामने आई है, जहां लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार की शराबबंदी नीति पर तीखा हमला बोला है। उनका बयान न सिर्फ सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि जमीनी सच्चाई को भी उजागर करता नजर आ रहा है। विधायक ने भोजपुरिया अंदाज में भारी आवाज में तंज कसते हुए कहा, “कानून में बदलाव होखे, प्रजा के पसंद नईखे… बिहार में कहीं घुम लीं, दारू बंद नईखे… मिलता तबे न लोग हिलता!” उनके इस बयान ने साफ संकेत दिया कि शराबबंदी कानून का जमीनी स्तर पर पालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह कानून लागू किया गया था, वैसा असर अब तक देखने को नहीं मिल रहा है। विनय बिहारी ने यह भी बताया कि बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में शराब पर कोई प्रतिबंध नहीं है, जिससे वहां से अवैध तस्करी लगातार जारी है। इस वजह से बिहार में शराबबंदी की मंशा कमजोर पड़ रही है। उन्होंने अवैध शराब के निर्माण पर भी चिंता जताई और कहा कि चोरी-छिपे बनने वाली जहरीली शराब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। लगातार हो रही मौतें इस बात का सबूत हैं कि मौजूदा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं। विधायक ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस नीति पर पुनर्विचार किया जाए और इसे ज्यादा व्यवहारिक व प्रभावी बनाया जाए। उनका मानना है कि किसी भी कानून की सफलता उसके सही क्रियान्वयन और जनता के सहयोग पर निर्भर करती है। अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का बयान देकर विनय बिहारी ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, बल्कि शराबबंदी जैसे अहम मुद्दे पर एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है।
    1
    बेतिया से एक बड़ी राजनीतिक बयानबाजी सामने आई है, जहां लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार की शराबबंदी नीति पर तीखा हमला बोला है। उनका बयान न सिर्फ सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि जमीनी सच्चाई को भी उजागर करता नजर आ रहा है।
विधायक ने भोजपुरिया अंदाज में भारी आवाज में तंज कसते हुए कहा,
“कानून में बदलाव होखे, प्रजा के पसंद नईखे… बिहार में कहीं घुम लीं, दारू बंद नईखे… मिलता तबे न लोग हिलता!”
उनके इस बयान ने साफ संकेत दिया कि शराबबंदी कानून का जमीनी स्तर पर पालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह कानून लागू किया गया था, वैसा असर अब तक देखने को नहीं मिल रहा है।
विनय बिहारी ने यह भी बताया कि बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में शराब पर कोई प्रतिबंध नहीं है, जिससे वहां से अवैध तस्करी लगातार जारी है। इस वजह से बिहार में शराबबंदी की मंशा कमजोर पड़ रही है।
उन्होंने अवैध शराब के निर्माण पर भी चिंता जताई और कहा कि चोरी-छिपे बनने वाली जहरीली शराब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। लगातार हो रही मौतें इस बात का सबूत हैं कि मौजूदा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं।
विधायक ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस नीति पर पुनर्विचार किया जाए और इसे ज्यादा व्यवहारिक व प्रभावी बनाया जाए। उनका मानना है कि किसी भी कानून की सफलता उसके सही क्रियान्वयन और जनता के सहयोग पर निर्भर करती है।
अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का बयान देकर विनय बिहारी ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, बल्कि शराबबंदी जैसे अहम मुद्दे पर एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • बीडीसी की बैठक में एमओ मार्केटिंग पर निंदा प्रस्ताव पारित, नलकूप विभाग का मुद्दा छाया रहा बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव बेतिया के मझौलिया प्रखंड सभागार में बुधवार को आयोजित बीडीसी (ब्लॉक विकास समिति) की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव उनके बार-बार बैठक से अनुपस्थित रहने और धोकरहा पंचायत में राशन आवंटन में अनियमितता के आरोपों को लेकर लाया गया। बैठक में नलकूप विभाग का मुद्दा भी प्रमुख रूप से छाया रहा। पीएचडी के कनीय अभियंता श्याम बाबू कुमार राय को पंचायतवार नल-जल योजना और चापाकलों में व्याप्त गड़बड़ियों को सुधारने के लिए सदन ने दो महीने का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि तय समय में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शूक्ता मुखी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, इंदिरा आवास, जनगणना और जीविका जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बीडीओ डॉ. राजीव कुमार ने बीडीसी सदस्यों और मुखियाओं द्वारा उठाए गए सवालों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी। धोकरहा पंचायत की बीडीसी सदस्य रिंकी सिंह ने एमओ पर राशन वितरण में डीलरों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया। मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने नलकूप विभाग के कनीय अभियंता पर सीएचसी और प्रखंड परिसर में नल-जल योजना लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया। विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार ने भी नलकूप विभाग के जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं लालसरैया के बीडीसी सदस्य मलय विश्वास ने इंदिरा आवास आवंटन में उगाही का आरोप लगाया। चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे, सीडीपीओ पूनम कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर और शुगर इंडस्ट्रीज के चीफ केन मैनेजर अखिलेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव सदन के समक्ष रखे।
    1
    बीडीसी की बैठक में एमओ मार्केटिंग पर निंदा प्रस्ताव पारित, नलकूप विभाग का मुद्दा छाया रहा
बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव
बेतिया के मझौलिया प्रखंड सभागार में बुधवार को आयोजित बीडीसी (ब्लॉक विकास समिति) की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव उनके बार-बार बैठक से अनुपस्थित रहने और धोकरहा पंचायत में राशन आवंटन में अनियमितता के आरोपों को लेकर लाया गया।
बैठक में नलकूप विभाग का मुद्दा भी प्रमुख रूप से छाया रहा। पीएचडी के कनीय अभियंता श्याम बाबू कुमार राय को पंचायतवार नल-जल योजना और चापाकलों में व्याप्त गड़बड़ियों को सुधारने के लिए सदन ने दो महीने का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि तय समय में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शूक्ता मुखी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, इंदिरा आवास, जनगणना और जीविका जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बीडीओ डॉ. राजीव कुमार ने बीडीसी सदस्यों और मुखियाओं द्वारा उठाए गए सवालों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया और सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी।
धोकरहा पंचायत की बीडीसी सदस्य रिंकी सिंह ने एमओ पर राशन वितरण में डीलरों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया। मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने नलकूप विभाग के कनीय अभियंता पर सीएचसी और प्रखंड परिसर में नल-जल योजना लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया।
विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार ने भी नलकूप विभाग के जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं लालसरैया के बीडीसी सदस्य मलय विश्वास ने इंदिरा आवास आवंटन में उगाही का आरोप लगाया।
चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे, सीडीपीओ पूनम कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर और शुगर इंडस्ट्रीज के चीफ केन मैनेजर अखिलेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव सदन के समक्ष रखे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, हिरासत से छुड़ाया आरोपी मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पुलिस से आरोपी को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुअरवा गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान रीठा महतो नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे लेकर जाने लगी, उसके परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा वाहन घेरकर आरोपी को जबरन छुड़ा लिया गया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशासन ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, हिरासत से छुड़ाया आरोपी
मझौलिया थाना क्षेत्र में आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पुलिस से आरोपी को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुअरवा गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान रीठा महतो नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे लेकर जाने लगी, उसके परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा वाहन घेरकर आरोपी को जबरन छुड़ा लिया गया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशासन ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.