जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का किया अवलोकन सारंगढ़–बिलाईगढ़, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ में संचालित सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की तथा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान सब्जी उत्पादन, सब्जी नर्सरी तैयार करने की तकनीक तथा इससे जुड़े स्वरोजगार के अवसरों के बारे में चर्चा की गई। सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आरसेटी सारंगढ़ के अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का किया अवलोकन सारंगढ़–बिलाईगढ़, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ में संचालित सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की तथा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान सब्जी उत्पादन, सब्जी नर्सरी तैयार करने की तकनीक तथा इससे जुड़े स्वरोजगार के अवसरों के बारे में चर्चा की गई। सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आरसेटी सारंगढ़ के अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह कार्रवाई निधि परिवहन सुविधा केंद्र में छापामार करते हुए की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के दरोगापारा क्षेत्र में स्थित निधि परिवहन सुविधा केंद्र में ठगी की शिकायतें मिली थीं। रायगढ़ पुलिस को वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं। ये युवतियां दूरभाष केंद्र के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थीं। पुलिस ने यहां से कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शांति देवी सोसाइटी ऑफ एजुकेशन में भी छापा मारा। वहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है,, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि लोक सेवा केंद्र के नाम पर वैवाहिक वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस साइट में लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाया जाता था। ग्राहकों को लगातार व्यस्त रखकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी। इस तरह लगातार पैसे ऐंठे जाते थे। संचालक हिरासत में पुलिस को इस तरह की ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। निधि लोक सेवा केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।1
- बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।1
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार1
- कवर्धा के ग्राम तमरूवा के खलिहान में रखें पैरावट में अचानक लगी आग #Kawardha #tamruwakawardha #kawardha_chattisgarh #chhattishgarh1
- अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं,जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा की जीत हुई उन्होंने बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया.1
- महापुरुषों के जीवन को चरित्र में उतiरे - तोखंन साहू,1
- बिल्हा पुलिस ने रात्रि का फायदा उठाकर पीडिता को अकेली पाकर शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार की रात 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ’’ नाम आरोपी - मुकेश कुमार ढीमर पिता मंगल ढीमर उम्र 23 वर् निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 13.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26.03.2026 के रात्रि करीबन 02 बजे मुकेश ढीमर घर अन्दर घुसकर चाॅकू अडाकर बेईज्जत करने के नियत से हाथ बाह पकडकर बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालात से श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर आरोपी मुकेश कुमार ढीमर का पतासाजी कर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थीया के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को अपराध धारा - 296,115(2),332(बी),351(3),74,76,64(1) भा.न्या.स. के तहत मंगलवार को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1