Shuru
Apke Nagar Ki App…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था * को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने व अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही करने, प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालित किए जाने पर प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दी गयी बाइट-*
Gaurav Mishra patrakaar
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था * को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने व अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही करने, प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालित किए जाने पर प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा दी गयी बाइट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anmol Kumar1
- प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदरणीय राधेश्याम चौहान जी का सभी पत्रकारों ने मनाया जन्मदिवस आज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदरणीय राधेश्याम चौहान जी का जन्म दिवस सभी पदाधिकारियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रदीप जैन के कार्यालय पर मनाया गया | इस अवसर पर अध्यक्ष जी का केक काटकर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और उनके बेहतर स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की गई | प्रेस क्लब उनकी अध्यक्षता में नए आयाम को छुए और उनका आशीष सदैव सभी पदाधिकारी पर बना रहे | इस अवसर पर संरक्षक हेमंत उपाध्याय व राजू उपाध्याय सहित सचिव अरुण रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पौनिया, सीपी रावत, राष्ट्रदीप जैन, संजय पचौरी, अनुज रावत, विवेक शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, रामपाल सिंह, हितेंद्र यादव, उपेंद्र यादव,संतोष शर्मा,योगेंद्र सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहें | Updated News-10/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- झाल मार्ग पर अपाचे बाइक ने छात्र को मारी टक्कर, गंभीर घायल **फतेहाबाद, आगरा।** थाना निबोहरा क्षेत्र के झाल मार्ग पर कोल्ड स्टोर के सामने** बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में सलमपुर मुड़िया निवासी , Rabi पुत्र **फोरन सिंह उम्र करीब 18 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रवि **पुनिया देवी इंटर कॉलेज, फतेहाबाद** में कक्षा 10 का छात्र है और स्कूल से जा रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रवि को गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। **थाना निबोहरा, फतेहाबाद, आगरा** पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- खड़ी फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने रुकवाया पक्के पुल के अप्रोच मार्ग का कार्य, अधिकारियों की वार्ता के बाद बनी सहमति** *पिनाहट/** पिनाहट क्षेत्र में बन रहे पक्के पुल के अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान खड़ी फसल के नुकसान और उचित मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय किसानों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों द्वारा कार्य रोके जाने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM) बाह विनोद कुमार और तहसीलदार बाह संपूर्णानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद आक्रोशित किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा मुआवजे संबंधी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों को न्यायसंगत मुआवजा दिलाने और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान शांत हुए और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। सहमति बनने के पश्चात अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पुनः शुरू करा दिया गया है।1
- खड़ी फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने पक्के पुल के अप्रोच मार्ग का कार्य रुकवाया पिनाहट ब्रेकिंग न्यूज़ खड़ी फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने पक्के पुल के अप्रोच मार्ग का कार्य रुकवाया 📍 पिनाहट। खड़ी फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने पक्के पुल के अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर एसडीएम बाह विनोद कुमार एवं तहसीलदार बाह सम्पूर्णानंद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनी, जिसके बाद अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। 👉 मुआवजे को लेकर किसानों की मांग पर प्रशासन ने दिया भरोसा। #पिनाहट #आगरा #किसान #मुआवजा #पक्कापुल #अप्रोचमार्ग #SDMबाह #तहसीलदार #ब्रेकिंगन्यूज #किसानसमस्या1
- आगरा जिला कलेक्टर ब्रेकिंग!!! भारतीय किसान संघ, जनपद आगरा द्वारा आज किसानों की स्थानीय समस्याओं एवं प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट आगरा पर किसान शक्ति प्रदर्शन एवं जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया... इस किसान शक्ति प्रदर्शन एवं विशाल धरना प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष आगरा रामेस्वर के साथ सैंकड़ो किसानो ने शक्ति प्रदर्शन,धरना प्रदर्शन किया1
- सवर्ण समाज से विनम्र अपील UGC रोलबैक एवं आरक्षण रिफॉर्म के विरोध में विशाल पदयात्रा 📅 20 सितंबर 2026 ⏰ प्रातः 10:00 बजे 📍 गांधी पार्क, फिरोजाबाद से जिला मुख्यालय तक सवर्ण समाज के सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शांतिपूर्ण पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। यह लड़ाई अधिकार, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी है। आइए, हम सभी एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखें और इस महाआंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। 🙏 आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ⚔️ शशांक पंडित ⚔️ जिला अध्यक्ष, फिरोजाबाद1
- उटंगन नदी में घटा जलस्तर, किसानों ने ली राहत की सांस एक फीट पानी कम होने के बावजूद टोड़ा और नागर घाट के रपटा पुलों पर जलभराव से आवागमन बाधित फतेहाबाद : उटंगन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर में बुधवार को करीब एक फीट की गिरावट दर्ज होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी का पानी अभी भी टोड़ा घाट और नागर घाट पर बने रपटा पुलों के ऊपर से बह रहा है। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए पिनाहट होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उटंगन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई थी। नदी का पानी खेतों की ओर पहुंचने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। बुधवार को जलस्तर में करीब एक फीट की कमी आने के बाद किसानों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि खेतों में पानी भरा होने से फसलों पर संकट अभी टला नहीं है। टोड़ा घाट और नागर घाट के रपटा पुलों पर पानी होने के कारण स्थानीय लोगों का सीधा संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने के बावजूद पुलों पर आवागमन शुरू होने की स्थिति नहीं बनी है। बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी पानी के बीच से निकालना जोखिम भरा है। ऐसे में लोग पिनाहट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार नजर रखने और पानी कम होते ही रपटा पुलों की स्थिति का निरीक्षण कराने की मांग की है।1
- राजाखेड़ा में सांडों की ‘दंगल’, फास्ट फूड दुकान का टूटा काउंटर भिड़ते हुए दुकान में घुसे दो सांड, बाल-बाल बचे लोग; छुट्टा पशुओं से कस्बेवासी परेशान राजाखेड़ा। कस्बे में छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार शाम कस्बे के सरकारी हॉस्पीटल के पास देखने को मिला जहां दो सांडों की लड़ाई ने अचानक ऐसा रौद्र रूप ले लिया कि वे भिड़ते-भिड़ते एक फास्ट फूड की दुकान तक जा पहुंचे। दोनों सांडों ने दुकान के काउंटर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकान पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सांडों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय दुकानदार अजय ने बताया कि सांडों के आपस में भिड़ने और दुकान में घुसने से कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। इस घटना में काउंटर और उस पर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कब थमेगा छुट्टा पशुओं का आतंक? स्थानीय निवासी अश्वनी,विष्णु आदि ने बताया कि राजाखेड़ा कस्बे में सड़कों और बाजारों में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। आए दिन पशुओं के आपस में लड़ने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार ये पशु सड़क पर अचानक दौड़ पड़ते हैं, जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में किसी की जान पर न बन आए। राजाखेड़ा में सांडों की ‘दंगल’, फास्ट फूड दुकान का टूटा काउंटर भिड़ते हुए दुकान में घुसे दो सांड, बाल-बाल बचे लोग; छुट्टा पशुओं से कस्बेवासी परेशान राजाखेड़ा। कस्बे में छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार शाम कस्बे के सरकारी हॉस्पीटल के पास देखने को मिला जहां दो सांडों की लड़ाई ने अचानक ऐसा रौद्र रूप ले लिया कि वे भिड़ते-भिड़ते एक फास्ट फूड की दुकान तक जा पहुंचे। दोनों सांडों ने दुकान के काउंटर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए घटनाक्रम से दुकान पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सांडों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय दुकानदार अजय ने बताया कि सांडों के आपस में भिड़ने और दुकान में घुसने से कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। इस घटना में काउंटर और उस पर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कब थमेगा छुट्टा पशुओं का आतंक? स्थानीय निवासी अश्वनी,विष्णु आदि ने बताया कि राजाखेड़ा कस्बे में सड़कों और बाजारों में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। आए दिन पशुओं के आपस में लड़ने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार ये पशु सड़क पर अचानक दौड़ पड़ते हैं, जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में किसी की जान पर न बन आए।1