Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावधान रेलवे स्टेशन में आपको बना सकते हैं निशाना लुटेरे सक्रिय पुलिस निष्क्रिय लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरे की काली करतूत। सूने प्लेट फार्म में दो यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर पैसे और बैग लूट कर भाग निकला। लुटेरा अपनी पहिचान छिपा ने के लिए अपना मुंह बांध कर रखा है।
Jagram singh
सावधान रेलवे स्टेशन में आपको बना सकते हैं निशाना लुटेरे सक्रिय पुलिस निष्क्रिय लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरे की काली करतूत। सूने प्लेट फार्म में दो यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर पैसे और बैग लूट कर भाग निकला। लुटेरा अपनी पहिचान छिपा ने के लिए अपना मुंह बांध कर रखा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नोएडा में सोमवार को मजदूरी को लेकर हजारों मजदूर सड़क पर उतर आए। जिसमें पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सीमा विवाद के चलते एक मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहे विवाद के कारण आवेदक को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा है। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बीते 21 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर उसके भाई आशीष कुमार पुत्र दयाराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई ने विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह उसे टाल दिया जाता है। पीड़ित भाई ने इस संबंध में डीपीआरओ और एसडीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहीं आता है। वहीं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घटना स्थल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। दोनों विभागों के बीच चल रहे इस विवाद का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है। बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के परिवार को सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय दिला कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। ईओ ने बताया कि घटना स्थल उनके सीमा क्षेत्र से करीब डेढ़ किमी दूर है। चन्द्रपुरवा लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल चन्द्रपुरवा मौजा में नहीं आता है। इसलिए सुमेरपुर नगर पंचायत से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए। एडीओ पंचायत ने बताया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत सीमा के बाहर है।2
- Post by MAKKI TV1
- लखनऊः बाबा साहेब का पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) का पोस्टर फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के किसी इलाके का है, हालांकि अभी तक सटीक स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक पोस्टर को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इस दौरान वहां मौजूद लोग विरोध भी जता रहे हैं। घटना के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि यह कृत्य न सिर्फ एक महान व्यक्तित्व का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश भी है।1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- ■नशे में मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक ➡मेट्रो लाइन पर चढ़कर ट्रैक पर टहलता रहा युवक ➡कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक ➡मेट्रो सुरक्षा कर्मियों ने पहुंचकर युवक को उतारा1
- सुकन्या का लाभ ले1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati के निर्देशों पर बसपा समर्थकों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर “लखनऊ चलो” अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता फैलाते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Park में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बसपा नेताओं का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। गांव-गांव जाकर किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों में एकजुटता का संदेश जाएगा।1
- हमीरपुर। अधिकारियों के जनसुनवाई के समय कार्यालय से गायब रहने से पंचायतों से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। हफ्तों ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्राम प्रधान भी परेशान है। सोमवार को दोपहर 1 बजे सुमेरपुर ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी के अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे। कलौली जार से आए लाल दीवान यादव, बांकी से आए गौरी शंकर सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, धरमपुर से आए महेश कुमार, कुंडौरा से आए राम रूप, अरविंद, बिरखेरा से आए रणधीर, ललित कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 1 बजने के बाद अभी तक कोई नहीं आया है। खंड विकास अधिकारी पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक नहीं आए हैं। पलरा के प्रधान रामखिलावन, बांकी के प्रधान जीवन श्रीवास, बांक के प्रधान रामपाल अनुरागी आदि ने बताया कि अधिकारियों के न बैठने से तमाम दिक्कतें हो रही है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। अधिकारियों के इस रवैया से ग्रामीण परेशान हैं।3