logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमा विवाद में फंसा मृत्यु प्रमाण पत्र, पीड़ित परिवार परेशान हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सीमा विवाद के चलते एक मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहे विवाद के कारण आवेदक को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा है। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बीते 21 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर उसके भाई आशीष कुमार पुत्र दयाराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई ने विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह उसे टाल दिया जाता है। पीड़ित भाई ने इस संबंध में डीपीआरओ और एसडीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहीं आता है। वहीं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घटना स्थल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। दोनों विभागों के बीच चल रहे इस विवाद का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है। बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के परिवार को सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय दिला कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। ईओ ने बताया कि घटना स्थल उनके सीमा क्षेत्र से करीब डेढ़ किमी दूर है। चन्द्रपुरवा लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल चन्द्रपुरवा मौजा में नहीं आता है। इसलिए सुमेरपुर नगर पंचायत से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए। एडीओ पंचायत ने बताया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत सीमा के बाहर है।

1 day ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सीमा विवाद में फंसा मृत्यु प्रमाण पत्र, पीड़ित परिवार परेशान हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सीमा विवाद के चलते एक मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहे विवाद के कारण आवेदक को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा है। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बीते 21 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर उसके भाई आशीष कुमार पुत्र दयाराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई ने विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह उसे टाल दिया जाता है। पीड़ित भाई ने इस संबंध में डीपीआरओ और एसडीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन इसके

बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहीं आता है। वहीं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घटना स्थल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। दोनों विभागों के बीच चल रहे इस विवाद का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है। बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के परिवार को सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय दिला कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। ईओ ने बताया कि घटना स्थल उनके सीमा क्षेत्र से करीब डेढ़ किमी दूर है। चन्द्रपुरवा लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल चन्द्रपुरवा मौजा में नहीं आता है। इसलिए सुमेरपुर नगर पंचायत से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए। एडीओ पंचायत ने बताया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत सीमा के बाहर है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर घाटमपुर में जोर शोर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने मनाया बाबासाहेब का जन्म दिवस मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे देश में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएँ, रैलियाँ, संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों ने आंबेडकर प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर प्रभात फेरियाँ निकाली गईं, जिनमें संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश गूंजते रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के योगदान—विशेषकर भारतीय संविधान के निर्माण, दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, और शिक्षा के प्रसार—को याद किया। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है। उनका विचार आज भी समानता, न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन देता है। इस प्रकार 14 अप्रैल का दिन देशभर में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के संकल्प के साथ मनाया गया।
    4
    कानपुर घाटमपुर में जोर शोर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने मनाया बाबासाहेब का जन्म दिवस मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे देश में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएँ, रैलियाँ, संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह से ही लोगों ने आंबेडकर प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर प्रभात फेरियाँ निकाली गईं, जिनमें संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश गूंजते रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के योगदान—विशेषकर भारतीय संविधान के निर्माण, दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, और शिक्षा के प्रसार—को याद किया।
स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है। उनका विचार आज भी समानता, न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन देता है।
इस प्रकार 14 अप्रैल का दिन देशभर में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के संकल्प के साथ मनाया गया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला
    1
    : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत 
जालौन 
⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा
⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला
⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत
⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग
    1
    कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप!
जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। 
उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी।
चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 
मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।
दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल
लग
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bindki, Fatehpur•
    21 hrs ago
  • रेप केस में चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर साहब, रेप पीड़िता से अकेले में मिलना चाहते हैं। वो उसको 2, 4, 5, 10 हजार रुपए देने को भी तैयार हैं। UP पुलिस काफी फ्रेंडली हो गई है। मुकदमा भी करती है, चार्जशीट भी लगाती है और पीड़िता को पैसा भी देती है!! फिलहाल इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश में जिला बलिया का है!!
    1
    रेप केस में चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर साहब, रेप पीड़िता से अकेले में मिलना चाहते हैं। वो उसको 2, 4, 5, 10 हजार रुपए देने को भी तैयार हैं।
UP पुलिस काफी फ्रेंडली हो गई है। मुकदमा भी करती है, चार्जशीट भी लगाती है और पीड़िता को पैसा भी देती है!!
फिलहाल इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश में जिला बलिया का है!!
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर 35 वर्ष कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है। जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल से प्रसव के बाद पत्नी खुश्बू को घर छोड़ने के बाद कॉलोनी में जाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर चलने फिरने में असमर्थ पत्नी निजी गाड़ी से अस्पताल आई और पति के शव को देख कर बेसुध हो गई। जिसे परिजन ढांढस बंधाते हुए दिखे।
    4
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर 35 वर्ष कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है। जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल से प्रसव के बाद पत्नी खुश्बू को घर छोड़ने के बाद कॉलोनी में जाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर चलने फिरने में असमर्थ पत्नी निजी गाड़ी से अस्पताल आई और पति के शव को देख कर बेसुध हो गई। जिसे परिजन ढांढस बंधाते हुए दिखे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जालौन घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जगराम, शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुठौंद थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का मामला
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव,
जालौन 
घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जगराम,
शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना,
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 
कुठौंद थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।
    1
    रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.