logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार!

10 hrs ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
10 hrs ago

गुमला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार!

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार!
    1
    गुमला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार!
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सिसई / गुमला: गुमला में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद ; तीन गिरफ्तार सोसाे करंज मोड़ के पास पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता, TVS Ntorq स्कूटी जब्त ; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज गुमला। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही एक TVS Ntorq स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोसो करंज मोड़ के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ उसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इसी दौरान शाम करीब 5:55 बजे पुलिस की नजर एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवकों को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखी पारदर्शी प्लास्टिक से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।
    4
    सिसई / गुमला: गुमला में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद ; तीन गिरफ्तार 

सोसाे करंज मोड़ के पास पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता, TVS Ntorq स्कूटी जब्त ; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 
गुमला। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही एक TVS Ntorq स्कूटी भी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोसो करंज मोड़ के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ उसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया।
इसके बाद पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इसी दौरान शाम करीब 5:55 बजे पुलिस की नजर एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवकों को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखी पारदर्शी प्लास्टिक से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर किया कोनबीर में सोलिस ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा *जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर किया कोनबीर में सोलिस ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा* बसिया प्रखंड के कोनबीर में अत्याधुनिक सोलिस (Solis) ट्रैक्टर के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद जिला परिषद सदस्य ने स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर उसकी टेस्ट ड्राइव ली और उसकी खूबियों को परखा। टेस्ट ड्राइव के बाद उन्होंने कहा, "यह ट्रैक्टर अत्याधुनिक तकनीक से लैस और बेहद आरामदायक है। कोनबीर में ट्रैक्टर शोरूम खुलने से स्थानीय निवासियों और किसानों को बहुत सुविधा होगी। अब हमारे क्षेत्र के किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।" शोरूम के मालिक शिवा रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलिस यानमार एक प्रमुख जापानी कंपनी है, जो अपनी मजबूत और आधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर फोर-व्हील ड्राइव (4WD) है और इसमें 5-स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे खेती और भारी लोड खींचने में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए शोरूम संचालक ने विशेष दीपावली ऑफर की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दीपावली तक शोरूम से सोलिस ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।
    4
    जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर किया कोनबीर में सोलिस ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा
*जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर किया कोनबीर में सोलिस ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन, किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा* 
बसिया प्रखंड के कोनबीर में अत्याधुनिक सोलिस (Solis) ट्रैक्टर के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद जिला परिषद सदस्य ने स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर उसकी टेस्ट ड्राइव ली और उसकी खूबियों को परखा। टेस्ट ड्राइव के बाद उन्होंने कहा, "यह ट्रैक्टर अत्याधुनिक तकनीक से लैस और बेहद आरामदायक है। कोनबीर में ट्रैक्टर शोरूम खुलने से स्थानीय निवासियों और किसानों को बहुत सुविधा होगी। अब हमारे क्षेत्र के किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।"
शोरूम के मालिक शिवा रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलिस यानमार एक प्रमुख जापानी कंपनी है, जो अपनी मजबूत और आधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर फोर-व्हील ड्राइव (4WD) है और इसमें 5-स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे खेती और भारी लोड खींचने में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
त्योहारी सीजन को देखते हुए शोरूम संचालक ने विशेष दीपावली ऑफर की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दीपावली तक शोरूम से सोलिस ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गुमला: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शाखा के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा शनिवार को कुड़ुख सांस्कृतिक भवन, बम्हनी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (VBYLD) का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गुमला: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शाखा के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा शनिवार को कुड़ुख सांस्कृतिक भवन, बम्हनी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (VBYLD) का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना था। इसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। *अतिथियों ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेष रंजन उपस्थित रहे। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष, गुमला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी, जिला युवा अधिकारी, माई भारत (MY Bharat), गुमला तथा जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। *पांच विधाओं में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं* महोत्सव के दौरान 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक लोकगीत एवं सामूहिक लोकनृत्य शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रकला एवं कविता लेखन में युवाओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सामाजिक दृष्टिकोण को अभिव्यक्त किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता एवं सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया। सामूहिक लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों में जिले की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिली। *प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी* आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं समूहों को स्थान के अनुसार चयनित किया गया। ▪️चित्रकला प्रतियोगिता 1. विंसी केशरी – प्रथम 2. नकुल मुंडा – द्वितीय 3. तनीषा कुमारी – तृतीय ▪️कविता लेखन प्रतियोगिता 1. इशिका कुमारी – प्रथम 2. सोनमती कुमारी – द्वितीय 3. नीलम कुमारी – तृतीय ▪️नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता 1. कार्तिक उरांव बी.एड. कॉलेज, गुमला – प्रथम 2. परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – द्वितीय 3. बी.एन. जालान कॉलेज, सिसई – तृतीय ▪️सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता 1. संध्या एवं समूह, परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – प्रथम 2. मनीषा एवं समूह, परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – द्वितीय 3. कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला – तृतीय ▪️सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता 1. परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – प्रथम 2. कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला – द्वितीय 3. सेंट इग्नेशियस इंटर कॉलेज, गुमला – तृतीय कार्यक्रम के समापन पर जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने, नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।
    2
    गुमला: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शाखा के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा शनिवार को कुड़ुख सांस्कृतिक भवन, बम्हनी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (VBYLD) का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

गुमला: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शाखा के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा शनिवार को कुड़ुख सांस्कृतिक भवन, बम्हनी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 एवं विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग (VBYLD) का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना था। इसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया।
*अतिथियों ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेष रंजन उपस्थित रहे। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष, गुमला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी, जिला युवा अधिकारी, माई भारत (MY Bharat), गुमला तथा जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
*पांच विधाओं में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं*
महोत्सव के दौरान 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक लोकगीत एवं सामूहिक लोकनृत्य शामिल रहे।
प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रकला एवं कविता लेखन में युवाओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सामाजिक दृष्टिकोण को अभिव्यक्त किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता एवं सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया। सामूहिक लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों में जिले की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिली।
*प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी*
आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं समूहों को स्थान के अनुसार चयनित किया गया।
▪️चित्रकला प्रतियोगिता
1. विंसी केशरी – प्रथम
2. नकुल मुंडा – द्वितीय
3. तनीषा कुमारी – तृतीय
▪️कविता लेखन प्रतियोगिता
1. इशिका कुमारी – प्रथम
2. सोनमती कुमारी – द्वितीय
3. नीलम कुमारी – तृतीय
▪️नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
1. कार्तिक उरांव बी.एड. कॉलेज, गुमला – प्रथम
2. परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – द्वितीय
3. बी.एन. जालान कॉलेज, सिसई – तृतीय
▪️सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता
1. संध्या एवं समूह, परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – प्रथम
2. मनीषा एवं समूह, परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – द्वितीय
3. कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला – तृतीय
▪️सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता
1. परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर – प्रथम
2. कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला – द्वितीय
3. सेंट इग्नेशियस इंटर कॉलेज, गुमला – तृतीय
कार्यक्रम के समापन पर जिला खेल कार्यालय, गुमला द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने, नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • 🔥धनतेरस-दिवाली-छठ धमाका!टेंपो शोरूम में बंपर ऑफर! aamjanata
    1
    🔥धनतेरस-दिवाली-छठ धमाका!टेंपो शोरूम में बंपर ऑफर! aamjanata
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Location - Lohardaga Reporting - Altamas rja Area. Local दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जुटान देखने को मिला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।
    1
    Location - Lohardaga 
Reporting - Altamas rja
Area. Local 
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जुटान देखने को मिला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर LPL अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत का बड़ा बयान!... #shorts #viralshorts #trendingreels #groundreporting #trendingreels लोहरदगा प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर क्या बोले अध्यक्ष? स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा!
    1
    विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर LPL अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत का बड़ा बयान!... #shorts #viralshorts #trendingreels #groundreporting #trendingreels
लोहरदगा प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर क्या बोले अध्यक्ष? स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा!
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 7 साल में लाखों आदिवासियों के धर्मांतरण का दावा! अदर फादर को भगाने की अपील?
    1
    7 साल में लाखों आदिवासियों के धर्मांतरण का दावा! अदर फादर को भगाने की अपील?
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.