Shuru
Apke Nagar Ki App…
khannatimes national news paper reporting by sardar sarbjit Singh pillibhit dhan dhan baba mast ram ji dhan dhan baba mast ram ji
KHANNA TIMES NEWS
khannatimes national news paper reporting by sardar sarbjit Singh pillibhit dhan dhan baba mast ram ji dhan dhan baba mast ram ji
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ‘अज़मत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी’ पूरनपुर, दारुल उलूम अरबिया कादरिया मोहल्ला करीम गंज पूरनपुर 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को बाद नमाज़-ए-इशा एक रूहानी ‘सालाना अज़मत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और कॉन्फ्रेंस का माहौल पूरी तरह से इश्क-ए-रसूल में डूबा नजर आया। मेहमान और उलेमाओं की शिरकत कार्यक्रम की सरपरस्ती पीर-ए-तरीक़त, रहबर-ए-शरियत हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद ओवैस मुस्तफ़ा कादरी चिश्ती वास्ती सज्जादानशीन खानकाह-ए-आलिया क़ादरिया चश्तिया महबूदिया, बिलग्राम शरीफ ने फरमाई। कांफ्रेंस में देश के नामचीन उलेमा-ए-किराम और खतीबों ने अपने बयानों से नवाजे गए मुल्क व मिल्लत को पैगाम दिया खतीब-ए-अहल-ए-सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद आमिर रज़ा खान,हज़रत अल्लामा मौलाना तौसीफ रज़ा खान सम्भल और अल्लामा मौलाना सलाहउद्दीन अय्यूबी बरेली शरीफ इसके अलावा हज़रत मौलाना इरशाद अल्कादरी, हज़रत मौलाना ज़हीरुद्दीन खान मरकज़ी, हज़रत मौलाना जाहिद रज़ा हसनी, और शायर-ए-इस्लाम सैयद कैफ़ी अली बुलंदशहर सहित कई अन्य अजीम शख्सियतों ने भी अपनी कलाम और बयानों से जलसे को चार चांद लगाए। दस्तारबंदी और फारिघीन तालिब-ए-इल्म कार्यक्रम के दौरान दारुल उलूम अरबिया कादरिया और जामिआ तुल मुस्तफा लिलबनात के तालीम हासिल करने वाले उलेमा व हुफ्फाज की दस्तारबंदी की गई। दस्तारबंदी पाने वाले कारी मोहम्मद तस्लीम,मौलाना मोहम्मद आदिल, मौलाना ओवैस रज़ा, मौलाना फरमान रज़ा, और मौलाना उमरान रज़ा सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे, जिन्हें उलेमाओं द्वारा पगड़ी दस्तार बांधकर सम्मानित किया गया।रूहानी माहौल में संपन्न हुआ जलसा रात भर चले इस रूहानी इज्तिमा में दूर-दराज से आए आशिक़ान-ए-रसूल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे और सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में दारुल उलूम अरबिया कादरिया की इंतेज़ामिया कमेटी और स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनत रहा2
- khannatimes national news paper reporting by sardar sarbjit Singh pillibhit dhan dhan baba mast ram ji dhan dhan baba mast ram ji1
- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर गायब होने का आंकड़ा CM को कैसे पता चला? चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, CM कार्यालय से डेटा साझा होने का लगाया आरोप मुख्यमंत्री द्वारा मतदाता सूची से 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के गायब होने का दावा किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। सवाल किया गया कि आखिर मुख्यमंत्री को इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली कि इतने हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं? आशंका जताई गई कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से जुड़ा पूरा डेटा मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ साझा किया है। साथ ही आरोप लगाया गया कि चुनाव आयोग मुख्यमंत्री के इशारे पर काम कर रहा है। इस बयान के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं।1
- दीपावली से पहले ग्राम गोरा में चला सफाई अभियान, ग्रामीणों ने मिलकर संभाली स्वच्छता की जिम्मेदारी ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की, लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील पीलीभीत। दीपावली पर्व को लेकर जहां लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई में जुटे हैं, वहीं थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम गोरा में भी ग्रामीणों की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, सुंदर और साफ-सुथरा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान गांव की गलियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आगे आकर सफाई अभियान में सहयोग किया और त्योहार से पहले गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सफाई अभियान में जियाउल हक खान, समीर खां उर्फ लल्ला, सफीउल हसन उर्फ छोटे और आफताब खान रियाजुल हसन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के त्योहार पर अपने घरों के साथ-साथ आसपास की गलियों और सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखें। कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपना योगदान दें। ग्रामीणों का कहना था कि त्योहार की खुशियां तभी बेहतर होती हैं, जब हमारा घर ही नहीं बल्कि पूरा गांव भी स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। गांव की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। ग्रामीणों की इस पहल से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।4
- पूरनपुर में नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से लेते थे गोल्ड लोन, मशीन समेत 6 गिरफ्तार पूरनपुर, पीलीभीत। जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली आभूषणों पर असली दिखाने वाला हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और नकली सोने के आभूषणों के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इनके कब्जे से एक अदद हार पीली धातु व एक अदद पैंडल पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा था तथा आदेश वर्मा के कब्जे से चार अदद कंगन पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा है, बरामद हुआ।आभूषण की क्वालिटी चेक कराने के लिए ज्वैलर्स से बरामद माल को टंच कराया गया। जिसमें सोने की मात्रा मात्र 3.03 % तथा हार का वजन 21.97 ग्राम व पैंडल का वजन 4.67 ग्राम तथा चार कंगन का वजन 39.96 ग्राम पाया गया,भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्टेशन रोड पूरनपुर में रोकड़ अधिकारी महेश चन्द्र गंगवार ने थाना पर आकर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि इकरार और आदेश वर्मा बैंक में आये और गोल्ड लोन लेने के लिए खाता खुलवाया तथा इनके द्वारा दिये गये सोने के आभूषण की जांच की गयी तो वह सोना नकली पाया गया तथा दिये गये गोल्ड पर 18 कैरेट का हॉलमार्क भी गुदा हुआ पाया गया,पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली आभूषणों को असली दिखाने के लिए उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदवाकर रखकर गोल्ड लोन लेते हैं। इकरार पुत्र नियामतनिवासी हरिपुर उर्फ हरियापुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जनपदपीलीभीत,आदेश वर्मा पुत्र मुकुन्द वर्मानिवासी मोहल्ला साहूकारा, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत,इसरार पुत्र मो० उस्माननिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जिलापीलीभीत,सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र राममूर्तिलाल वर्मानिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत,अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर अग्रवालनिवासी मोहल्ला शेखचांद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत,विशाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला मलिक अहमद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीतपुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।1
- पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit1
- पीलीभीत में त्यौहारों कोलेकर एसपी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त। पीलीभीत। जनपद में आगामी त्योहारों दीपावली भाईदूज छठपूजा गोवर्धन पूजा आदि को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन एलर्ट पर है सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था महिला सुरक्षा सहित सभी मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने नजर रखने के निर्देश दिए हैं।1
- अखिलेश यादव का सुझाव—आधार से जोड़ी जाए मतदाता सूची, फर्जी वोटिंग पर लगेगी लगाम! वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करने की उठाई मांग, बोले- जब सबके आधार बन चुके हैं तो इसका इस्तेमाल क्यों नहीं? समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, "हमारा सुझाव ये है कि जब सबके आधार बन गए हैं तो वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ दिया जाए।"1