Shuru
Apke Nagar Ki App…
निजी बसों की हड़ताल खत्म बस ऑपरेटर्स और अधिकारियों के बीच बनी सहमति
Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
निजी बसों की हड़ताल खत्म बस ऑपरेटर्स और अधिकारियों के बीच बनी सहमति
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Narendra kumar Regar1
- Post by Dev karan Mali1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- 🎉 डाका पंचमी आज-घूमर गैर का होगा भव्य आगाज़ 🎉 आज से होली के अगले दिन धुलंडी के दिन होने वाली पारंपरिक घूमर गैर का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष फागुन की पंचमी के दिन से गैर का “डाका” लग जाता है और गैरिये धुलंड़ी की बड़ी गैर की तैयारियों व अभ्यास में जुट जाते हैं। मालियान पंचायत के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मालियान चौपड़ पर 3 मार्च को सांस 5 बजे से विशाल घूमर गैर का आयोजन किया जाएगा, जो पूरी तरह से शानदार और जानदार और सुव्यवस्थित होगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य आकर्षण ✨ बीरबल का विशेष स्वांग ✨ विभिन्न पारंपरिक स्वांग प्रस्तुतियाँ ✨ सतरंगी रोशनी से सजा भव्य पांडाल ✨ फागुनी गीतों की मधुर बयार ✨ डीजे की थाप पर युवाओं का उत्साह ✨ आकर्षक आतिशबाजी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौहान एवं उनकी कार्यकारिणी टीम आयोजन की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि केवल ब्यावर ही नहीं,बल्कि आसपास के शहरों व ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में दर्शक इस ऐतिहासिक घूमर गैर को देखने मालियान चौपड़ पहुँचते हैं।1
- रायपुर (ब्यावर) रसद विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही कर 48 LPG सिलेण्डर जब्त किए खाद्य विभाग के आदेश दिनांक 12.02.2026 के अनुसरण में एवं श्री कमल राम मीना जिला कलक्टर ब्यावर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरो के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा दुरूपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देशो की अनुपालना मे दिनांक 26.02.2026 को श्री अब्दुल सादिक, जिला रसद अधिकारी, ब्यावर के नेतृत्व में श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन अधिकारी व विक्रान्त मथुरिया, प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा छापामार कार्यवाही कर कुल 48 सिलेण्डर जब्त किए गए जिसमें 06 सिलेण्डर वाणिज्यिक श्रेणी क्षमता (19.0) किलो, 35 वाणिज्यिक सिलेण्डर क्षमता 5 किलो, एवं 02 घरेलू LPG सिलेण्डर व 05 बिना नम्बर अंकित अप्रमाणित सिलेण्डर जो ISI से प्रमाणित नहीं है कुल 48 LPG सिलेण्डर जब्त किये गए। चिन्टू साईकिल स्टोर के प्रोपराईटर श्री चन्द्रेश गर्ग द्वारा साईकिल स्टोर के सामने पुराने मकान में भण्डारण स्थल बना रखा पाया जो सघन रिहायशी क्षेत्र में स्थित है उनके द्वारा गैस सिलेण्डर की बिक्री की जाती है जबकि उनके पास गैस सिलेण्डरों के प्राप्त खरीद के बिल वाउचर नहीं पाए गए, गैस सिलेण्डर बिक्री की अनुमति नहीं होना पाया गया, गैस उपभोक्ता डायरी नहीं पाई गई एवं सुरक्षा मानको का स्पष्ट उलंघन पाया गया तथा सिलेण्डर भण्डारण स्थल पर सुरक्षा मानको के कोई भी इंतजाम नहीं पाए गए। जिनका विवरण निम्नानुसार है:- 1. स्थान नृसिंह गली, भैरू चौराहा स्थित चिन्टू साईकिल स्टोर, ब्यावर। प्रोपराइटर चन्द्रेश गर्ग पुत्र श्री सुरेश गर्ग, ब्यावर। > जब्त सामग्री विवरण- 06 सिलेण्डर वाणिज्यिक श्रेणी क्षमता (19.0) किलो, 35 वाणिज्यिक सिलेण्डर क्षमता 5 किलो, एवं 02 घरेलू LPG सिलेण्डर व 05 बिना नम्बर अंकित अप्रमाणित सिलेण्डर जो ISI से प्रमाणित नहीं है कुल 48 LPG सिलेण्डर जब्त किये गए। कुल- 48 गैस सिलेण्डर जब्त किये गए। 1. दुकानदार द्वारा LPG आदेश 2000 के प्रावधानो का उलघन करने पर 48 सिलेण्डर जब्त किए जिन्हें ज्वाला गैस एजेन्सी ब्यावर के कार्मिक श्री लोकेश सांखला पुत्र श्री मांगीलाल सांखला, ब्यावर को सुपुर्दगी पर दिए गए। 2. उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय जिला कलक्टर ब्यावर के समक्ष आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6A में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी अतः गैस उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेण्डर का वैध व सुरक्षित उपयोग करें1
- Post by जगदीश माली पत्रका र1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- गंगरार टोल प्लाजा। चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार टोल प्लाजा पर किसानों के साथ कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया है। गुरुवार, 26 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे भीलवाड़ा की ओर से चित्तौड़गढ़ जा रहे एक किसान के ट्रैक्टर चालक को टोल कर्मियों द्वारा रोक लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल कर्मचारियों ने पहले चालक से ₹100 नकद देने की मांग की। जब चालक ने बिना रसीद पैसे देने से मना किया, तो कर्मचारियों ने कथित रूप से कहा कि अब वाहन का पूरा टोल लगेगा। इसके बाद ट्रैक्टर को टोल बूथ के अंदर ले जाकर ₹210 की रसीद काट दी गई। नियमों पर उठे सवाल किसानों का कहना है कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों पर सामान्य परिस्थितियों में टोल शुल्क नहीं लिया जाता, विशेष रूप से जब वाहन व्यावसायिक परिवहन में उपयोग नहीं हो रहा हो। ऐसे में ट्रैक्टर से टोल वसूली को लेकर किसानों ने नियमों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। किसानों में आक्रोश घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के किसानों में नाराजगी बढ़ गई। किसानों का आरोप है कि टोल पर अक्सर ट्रैक्टर चालकों को परेशान किया जाता है और मौके पर नकद वसूली का दबाव बनाया जाता है। उनका कहना है कि यह सीधे-सीधे किसानों के साथ अन्याय है और उनकी आजीविका पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। प्रशासन से जांच की मांग ग्रामीणों और किसान प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही टोल प्रबंधन को ट्रैक्टरों से संबंधित स्पष्ट नियम सार्वजनिक करने और यदि अवैध वसूली हुई है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।2
- भीलवाड़ा, 26 फरवरी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा राजस्थान विधानसभा में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्यों को लेकर सदन के पटल पर गंभीर प्रश्न उठाते ही प्रशासन हरकत में आ गया और क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों को लेकर आमजन में रोष व्याप्त था, जिस पर विधायक द्वारा सदन में आवाज उठाए जाने के बाद संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक कोठारी ने अमृत-2 योजना के तहत भीलवाड़ा शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों, बढ़ती दुर्घटनाओं और जनहानि की घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा। विधायक कोठारी ने कहा कि अमृत-2 योजना के अंतर्गत सीवरेज कार्य करवाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़कों को खोदने के बाद समय पर पुनर्निर्माण नहीं किया गया। नियमानुसार 45 दिनों में सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए थी, लेकिन आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई प्रमुख मार्ग अब भी जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने जिन प्रमुख सड़कों की दुर्दशा का उल्लेख किया, उनमें मिर्ची मंडी रोड, पुराना आरटीओ रोड, गांधीनगर गणेश मंदिर रोड, सुखाड़िया सर्कल, शारदा चौराहा से चारभुजा रोड तथा 100 फीट रोड शामिल हैं। विशेष रूप से 100 फीट रोड की स्थिति अत्यंत खराब बताई गई, जहां एक ओर की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन एक ही दिशा में हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जनहानि तक की घटनाएं सामने आई हैं। विधायक कोठारी ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से चर्चा करने पर उन्हें जानकारी दी गई कि सीवरेज कार्यों से जुड़ी पत्रावली SIP वेरिफिकेशन के लिए डीएलबी में लंबित है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो कार्य 45 दिन में पूर्ण होना था, वह आठ माह बाद भी अधूरा क्यों है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है - नगर निगम के अधिकारी या संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी? उन्होंने दोषी अधिकारियों या कंपनी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की वहीं आज उक्त प्रस्ताव के बाद प्रशासन द्वारा सड़कों का पुनर्निर्माण प्रारंभ हो गया है ।1