logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़े भाई लव को डूबता देख छोटे भाई अंकुश की निकली चीख पुकार ने दहलाया दिल, डूबने से पहले लव का वीडियो डूबने से पहले लव कुमार और अन्य साथियों का हुड़दंग मचाते हुए नहाने का वीडियो आया सामने दो चट्टानों के बीच पानी में हुड़दंग मचाते युवाओं का तांडव बड़े भाई लव को डूबता देख छोटे भाई अंकुश की निकली चीख पुकार ने दहलाया दिल

1 hr ago
user_Pawan Kumar Choudhary
Pawan Kumar Choudhary
Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

बड़े भाई लव को डूबता देख छोटे भाई अंकुश की निकली चीख पुकार ने दहलाया दिल, डूबने से पहले लव का वीडियो डूबने से पहले लव कुमार और अन्य साथियों का हुड़दंग मचाते हुए नहाने का वीडियो आया सामने दो चट्टानों के बीच पानी में हुड़दंग मचाते युवाओं का तांडव बड़े भाई लव को डूबता देख छोटे भाई अंकुश की निकली चीख पुकार ने दहलाया दिल

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में बैंक कर्मियों का 3 दिन हड़ताल जारी,रविवार को खुला रहेगा बैंक। *बैंक 3 दिन बंद, रविवार को खुलेंगे: खगड़िया समेत देशभर में असर* *खगड़िया:* यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे शनिवार से पहले निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशभर के सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी के साथ 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से लगातार 5 दिन बैंक बंद हो जाते। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर रविवार को सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दी है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसको लेकर ग्राहक सूचना जारी की है। बैंक ने नोटिस में कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन ग्राहक अपने महत्वपूर्ण लेन-देन हड़ताल से पहले पूरे कर लें। नकदी के लिए ATM/ADWM, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, BOI मोबाइल बैंकिंग और UPI का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल अवधि में दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को शाखाएं खुली रहेंगी। बता दें कि UFBU की मुख्य मांग 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। इसके अलावा वेतन-पेंशन विसंगतियों को लेकर भी नाराजगी है। हड़ताल से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के काम पर भी असर पड़ने की आशंका है।
    1
    गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में बैंक कर्मियों का 3 दिन हड़ताल जारी,रविवार को खुला रहेगा बैंक।
*बैंक 3 दिन बंद, रविवार को खुलेंगे: खगड़िया समेत देशभर में असर*
*खगड़िया:* यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे शनिवार से पहले निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशभर के सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है।
इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी के साथ 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से लगातार 5 दिन बैंक बंद हो जाते। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर रविवार को सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दी है।
बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसको लेकर ग्राहक सूचना जारी की है। बैंक ने नोटिस में कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन ग्राहक अपने महत्वपूर्ण लेन-देन हड़ताल से पहले पूरे कर लें। नकदी के लिए ATM/ADWM, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, BOI मोबाइल बैंकिंग और UPI का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल अवधि में दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को शाखाएं खुली रहेंगी।
बता दें कि UFBU की मुख्य मांग 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। इसके अलावा वेतन-पेंशन विसंगतियों को लेकर भी नाराजगी है। हड़ताल से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के काम पर भी असर पड़ने की आशंका है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली 27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली 🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार) ⏰ समय: सुबह 7:00 बजे रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। ❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!” स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन
    1
    विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली
27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।
📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली
🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार)
⏰ समय: सुबह 7:00 बजे
रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा।
❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!”
स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन
विश्व हृदय दिवस पर खगड़िया में जागरूकता रैली
27 सितंबर, रविवार को दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. सर्वोत्तम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।
📍 कार्यक्रम: विश्व हृदय दिवस जागरूकता रैली
🗓️ दिनांक: 27 सितंबर (रविवार)
⏰ समय: सुबह 7:00 बजे
रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा।
❤️ संदेश— “दिल स्वस्थ, तो जीवन मस्त!”
स्वस्थ हृदय • स्वस्थ समाज • स्वस्थ जीवन
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    3 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र मेंआंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित आंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट जाने से कई गांवों में करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित रहने से बलहा बाजार, सैदपुर, छोटी बलहा सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं, मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। बारिश के बीच बिजली विभाग के मिस्त्री और कर्मी टूटे तार एवं क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मी लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों ने बताया कि लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र मेंआंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित
आंधी-बारिश में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित
मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट जाने से कई गांवों में करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित रहने से बलहा बाजार, सैदपुर, छोटी बलहा सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं, मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। बारिश के बीच बिजली विभाग के मिस्त्री और कर्मी टूटे तार एवं क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मी लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों ने बताया कि लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • मात-पिता ke Jag mein Seva ki virodh Aaye hamen har pal Teri Sath duniya jarur Radhe Radhe Krishna Radhe sab kam banaa le
    1
    मात-पिता ke Jag mein Seva ki virodh Aaye hamen har pal Teri Sath duniya jarur
Radhe Radhe Krishna Radhe sab kam banaa le
    user_Subhash Yadav
    Subhash Yadav
    Nurse अलौली, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • सेवा संकल्प अभियान: तारापुर अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 160 मरीजों की जांच तारापुर। भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार पाठक, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष गौत्तम राज, नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साह, जिला मंत्री शंभु शरण चौधरी एवं नगर मंत्री रोमित राज ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। अस्पताल कर्मी मरीजों से मधुर व्यवहार करें। शिविर में 160 मरीजों की जांच की गई। रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं एनीमिया समेत कई जांच की गईं। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। 27 सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम होगा। मौके पर आमोद चौधरी, शुभम चौधरी, आदर्श राज सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान: तारापुर अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 160 मरीजों की जांच
तारापुर। भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार पाठक, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष गौत्तम राज, नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साह, जिला मंत्री शंभु शरण चौधरी एवं नगर मंत्री रोमित राज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। अस्पताल कर्मी मरीजों से मधुर व्यवहार करें।
शिविर में 160 मरीजों की जांच की गई। रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं एनीमिया समेत कई जांच की गईं। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। 27 सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम होगा। मौके पर आमोद चौधरी, शुभम चौधरी, आदर्श राज सहित अन्य मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय में रामधारी दिनकर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा और सारे लेने का हर मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन सिंह ने एनडीए सरकार पर घोषणा का बताया सफल।
    1
    बेगूसराय में रामधारी दिनकर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा और सारे लेने का हर मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन सिंह ने एनडीए सरकार पर घोषणा का बताया सफल।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • मेडिकल और राशि का प्रमाण नहीं मिलने पर गोगरी नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने किया हड़ताल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार सुबह स्वच्छता कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। सुबह करीब आठ बजे स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि उन्हें मेडिकल सुविधा और पीएफ के नाम पर राशि काटे जाने की जानकारी दी जाती है, लेकिन अब तक उन्हें इसकी कोई स्पष्ट जानकारी या प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि उनके वेतन से मेडिकल और पीएफ के नाम पर राशि की कटौती की जाती है, लेकिन संबंधित राशि कहां जमा की जा रही है और उसका रिकॉर्ड क्या है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। कर्मियों ने मांग की कि उन्हें मेडिकल और पीएफ से संबंधित राशि तथा उसका प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। स्वच्छता कर्मियों के अनुसार, अपनी समस्या को लेकर जब उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन कुमार से बात की तो कथित तौर पर उन्हें कहा गया कि काम करना है तो करो, नहीं तो काम छोड़ दो। हड़ताल के कारण नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। स्वच्छता कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का समाधान कराने की मांग की है।
    1
    मेडिकल और राशि का प्रमाण नहीं मिलने पर गोगरी नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने किया हड़ताल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार सुबह स्वच्छता कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। सुबह करीब आठ बजे स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि उन्हें मेडिकल सुविधा और पीएफ के नाम पर राशि काटे जाने की जानकारी दी जाती है, लेकिन अब तक उन्हें इसकी कोई स्पष्ट जानकारी या प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया है।
स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि उनके वेतन से मेडिकल और पीएफ के नाम पर राशि की कटौती की जाती है, लेकिन संबंधित राशि कहां जमा की जा रही है और उसका रिकॉर्ड क्या है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। कर्मियों ने मांग की कि उन्हें मेडिकल और पीएफ से संबंधित राशि तथा उसका प्रमाण उपलब्ध कराया जाए।
कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। स्वच्छता कर्मियों के अनुसार, अपनी समस्या को लेकर जब उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन कुमार से बात की तो कथित तौर पर उन्हें कहा गया कि काम करना है तो करो, नहीं तो काम छोड़ दो।
हड़ताल के कारण नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। स्वच्छता कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का समाधान कराने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में एनएच-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव के कारण नदी में तब्दील हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने के दौरान सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के कपड़ों पर पड़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से जुड़े संवेदक द्वारा जलजमाव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।
    2
    खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी
NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी
मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में एनएच-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव के कारण नदी में तब्दील हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने के दौरान सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के कपड़ों पर पड़ जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से जुड़े संवेदक द्वारा जलजमाव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर रणग्राम धर्मशाला का निरीक्षण तारापुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को रणग्राम शिव मंदिर धर्मशाला का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी आईएएस महेश कुमार से तारापुर विधिज्ञ संघ के साथ हुई वार्ता के आधार पर धर्मशाला में उपलब्ध स्थान और सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, पूर्व सचिव ओंकार कुमार वर्मा एवं वरीय अधिवक्ता विजय सिंह मौजूद रहे। रणग्राम धर्मशाला अनुमंडल मुख्यालय तारापुर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तारापुर में व्यवहार न्यायालय शुरू होने से लोगों को न्याय पाने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर मुंगेर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में ही हो तो अधिक सुविधाजनक रहेगा। हालांकि रणग्राम धर्मशाला में भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर यहां न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।
    1
    व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर रणग्राम धर्मशाला का निरीक्षण
तारापुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को रणग्राम शिव मंदिर धर्मशाला का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी आईएएस महेश कुमार से तारापुर विधिज्ञ संघ के साथ हुई वार्ता के आधार पर धर्मशाला में उपलब्ध स्थान और सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, पूर्व सचिव ओंकार कुमार वर्मा एवं वरीय अधिवक्ता विजय सिंह मौजूद रहे। रणग्राम धर्मशाला अनुमंडल मुख्यालय तारापुर से करीब तीन किलोमीटर दूर है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि तारापुर में व्यवहार न्यायालय शुरू होने से लोगों को न्याय पाने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर मुंगेर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में ही हो तो अधिक सुविधाजनक रहेगा। हालांकि रणग्राम धर्मशाला में भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर यहां न्यायालय की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.