logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस युवक पर किया मुकदमा दर्ज रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ए्क व्यक्ति ने शिवली थाना क्षेत्र के ककरामऊ गांव के रहने वाले युवक विमल पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है

13 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस युवक पर किया मुकदमा दर्ज रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ए्क व्यक्ति ने शिवली थाना क्षेत्र के ककरामऊ गांव के रहने वाले युवक विमल पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्नैचिंग के दौरान महिला की दर्दनाक मौत बैग छीनते समय बाइक से गिरने से हुई गंभीर चोट इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार दिनदहाड़े वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
    1
    ब्रेकिंग जालौन 
जालौन में स्नैचिंग के दौरान महिला की दर्दनाक मौत
बैग छीनते समय बाइक से गिरने से हुई गंभीर चोट
इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार
दिनदहाड़े वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उरई (जालौन)। जनपद में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई स्थित भारत गैस एजेंसी छीरसागर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और उनसे फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।जिलाधिकारी ने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त न होने से गैस बुकिंग में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए आईवीआरएस, मिस्ड कॉल, गूगल पे, फोन पे और व्हाट्सएप के माध्यम से वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस बुकिंग से वंचित न रहे।उन्होंने एजेंसी संचालकों को गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित रखने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी और एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    उरई (जालौन)। जनपद में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई स्थित भारत गैस एजेंसी छीरसागर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और उनसे फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।जिलाधिकारी ने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त न होने से गैस बुकिंग में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए आईवीआरएस, मिस्ड कॉल, गूगल पे, फोन पे और व्हाट्सएप के माध्यम से वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस बुकिंग से वंचित न रहे।उन्होंने एजेंसी संचालकों को गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित रखने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी और एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर देहात खबर पत्रकार: इकबाल अहमद गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कानपुर देहात खबर
पत्रकार: इकबाल अहमद
गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और इसे पारदर्शी बनाया जाए।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन। जालौन-बंगरा रोड पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर उछलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:50 बजे सुढार के बंबा के पास की है। बताया जा रहा है कि रिरुआ करमेर (उरई) निवासी बाइक सवार किसी काम से खाकसीस की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी गोमती विश्वकर्मा पत्नी मूलचंद विश्वकर्मा निवासी रिरुआ करमेर सड़क पर उछलकर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद भी बस चालक नहीं रुका और मौके से बस लेकर भाग गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। ✍️संजय कुमार पत्रकार जालौन
    3
    जालौन।
जालौन-बंगरा रोड पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर उछलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:50 बजे सुढार के बंबा के पास की है। बताया जा रहा है कि रिरुआ करमेर (उरई) निवासी बाइक सवार किसी काम से खाकसीस की ओर जा रहे थे। तभी पीछे  से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर बैठी गोमती विश्वकर्मा पत्नी मूलचंद विश्वकर्मा निवासी रिरुआ करमेर सड़क पर उछलकर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद भी बस चालक नहीं रुका और मौके से बस लेकर भाग गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
✍️संजय कुमार पत्रकार जालौन
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नगर जालौन के मोहल्ला तोपखाना में जायदा बेगम के घर के सामने लगा हेड पंप (सार्वजनिक नल) कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इस कारण मोहल्ले के निवासियों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में काफी असंतोष और रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, किन्तु आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर तत्काल बंद पड़े हेड पंप को ठीक कराकर चालू कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को राहत मिल सके
    2
    नगर जालौन के मोहल्ला तोपखाना में जायदा बेगम के घर के सामने लगा हेड पंप (सार्वजनिक नल) कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इस कारण मोहल्ले के निवासियों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में काफी असंतोष और रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, किन्तु आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
अतः आपसे निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर तत्काल बंद पड़े हेड पंप को ठीक कराकर चालू कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को राहत मिल सके
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ए्क व्यक्ति ने शिवली थाना क्षेत्र के ककरामऊ गांव के रहने वाले युवक विमल पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है
    1
    रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ए्क व्यक्ति ने शिवली थाना क्षेत्र के ककरामऊ गांव के रहने वाले युवक विमल पर अपनी नाबालिग  पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई है
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #जालौन : कड़ी सुरक्षा में SI भर्ती परीक्षा ⏩ उरई में 9 केंद्र, 9,600 अभ्यर्थी शामिल ⏩ सुबह 8 बजे से परीक्षा प्रवेश शुरू ⏩ मोबाइल, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित ⏩ मेटल डिटेक्टर जांच के बाद ही प्रवेश ⏩ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क ⏩ 250 पुलिसकर्मी और 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात ⏩ सभी केंद्र CCTV कैमरों से लैस, पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग ⏩ सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर, नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित
    1
    #जालौन : कड़ी सुरक्षा में SI भर्ती परीक्षा
⏩ उरई में 9 केंद्र, 9,600 अभ्यर्थी शामिल
⏩ सुबह 8 बजे से परीक्षा प्रवेश शुरू
⏩ मोबाइल, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित
⏩ मेटल डिटेक्टर जांच के बाद ही प्रवेश
⏩ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क
⏩ 250 पुलिसकर्मी और 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
⏩ सभी केंद्र CCTV कैमरों से लैस, पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग
⏩ सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर, नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन। पत्नी को आग की लपटों से बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे भारतीय सेना के जवान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर पहुंचा तो पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और हर आंख नम नजर आई। सेना के जवानों और पुलिस अधिकारियों ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी भारतीय थल सेना के जवान बृजेंद्र सिंह जोधावत पुत्र नवाब सिंह जोधावत कुछ दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। 4 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी संगम देवी घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। उसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने पर संगम देवी की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बृजेंद्र सिंह तुरंत दौड़कर पहुंचे। पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और पत्नी को बचाने के लिए उन्हें पकड़कर अलग करने लगे, लेकिन आग की चपेट में आने से वह स्वयं भी गंभीर रूप से झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाई गई। घटना के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान पहले पत्नी संगम देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं गंभीर रूप से झुलसे बृजेंद्र सिंह को आगे के उपचार के लिए लखनऊ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के कारण 13 मार्च को इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। जवान की मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार 14 मार्च को उनका पार्थिव शरीर सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर लाया गया। जैसे ही गांव में उनका शव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद सेना के जवानों द्वारा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय उपस्थित लोगों ने नम आंखों से इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, रामपुरा थाने में तैनात कई उप निरीक्षक सहित थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। बताया गया कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी बृजेंद्र सिंह जोधावत वर्ष 2013 में भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। बचपन से ही उनमें देश सेवा का जज्बा था और इसी भावना के चलते उन्होंने सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा का मार्ग चुना। वह अपने परिवार के लिए भी एक मजबूत सहारा थे। वर्ष 2014 में उनका विवाह जनपद इटावा के चकरनगर क्षेत्र के ग्राम गनयावर निवासी संगम देवी से हुआ था। दंपति की एक चार वर्षीय पुत्री भी है, जो अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गई है। बृजेंद्र सिंह अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। बेटे की असमय मृत्यु से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना पत्नी को बचाने का प्रयास किया, जो उनके साहस और त्याग का उदाहरण है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार में पति-पत्नी की कुछ ही दिनों के अंतराल में हुई मृत्यु से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और लोग इस घटना को याद कर भावुक हो उठे हैं।
    2
    रामपुरा, जालौन। पत्नी को आग की लपटों से बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे भारतीय सेना के जवान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर पहुंचा तो पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और हर आंख नम नजर आई। सेना के जवानों और पुलिस अधिकारियों ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी भारतीय थल सेना के जवान बृजेंद्र सिंह जोधावत पुत्र नवाब सिंह जोधावत कुछ दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। 4 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी संगम देवी घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। उसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने पर संगम देवी की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बृजेंद्र सिंह तुरंत दौड़कर पहुंचे।
पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और पत्नी को बचाने के लिए उन्हें पकड़कर अलग करने लगे, लेकिन आग की चपेट में आने से वह स्वयं भी गंभीर रूप से झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाई गई।
घटना के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान पहले पत्नी संगम देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं गंभीर रूप से झुलसे बृजेंद्र सिंह को आगे के उपचार के लिए लखनऊ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के कारण 13 मार्च को इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
जवान की मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार 14 मार्च को उनका पार्थिव शरीर सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर लाया गया। जैसे ही गांव में उनका शव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
इसके बाद सेना के जवानों द्वारा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय उपस्थित लोगों ने नम आंखों से इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, रामपुरा थाने में तैनात कई उप निरीक्षक सहित थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
बताया गया कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी बृजेंद्र सिंह जोधावत वर्ष 2013 में भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। बचपन से ही उनमें देश सेवा का जज्बा था और इसी भावना के चलते उन्होंने सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा का मार्ग चुना। वह अपने परिवार के लिए भी एक मजबूत सहारा थे।
वर्ष 2014 में उनका विवाह जनपद इटावा के चकरनगर क्षेत्र के ग्राम गनयावर निवासी संगम देवी से हुआ था। दंपति की एक चार वर्षीय पुत्री भी है, जो अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गई है। बृजेंद्र सिंह अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। बेटे की असमय मृत्यु से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव और क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना पत्नी को बचाने का प्रयास किया, जो उनके साहस और त्याग का उदाहरण है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार में पति-पत्नी की कुछ ही दिनों के अंतराल में हुई मृत्यु से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और लोग इस घटना को याद कर भावुक हो उठे हैं।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.