आलीराजपुर जिले के आंबुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमलाया में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है। लोकेशन – आलीराजपुर स्लग – आलीराजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार... एंकर – आलीराजपुर जिले के आंबुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमलाया में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है। 15 फरवरी को ग्राम चौकीदार की सूचना पर पुलिस ‘गाड़ी उतार खोदरी’ कच्चे रास्ते के किनारे पहुंची, जहां एक संदिग्ध पोटली से खून रिसता हुआ दिखाई दिया। पोटली खोलने पर एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। बाद में मृतक की पहचान दुलेसिंह पिता रतनसिंह चौहान (30 वर्ष), निवासी मोटा उमर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतक का मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इसी रंजिश के चलते 14 फरवरी की रात आरोपियों ने सुनसान मकान में बुलाकर सीमेंट की ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को प्लास्टिक में बांधकर करीब दो किलोमीटर दूर फेंक दिया गया था, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और विशेष टीम की सक्रियता से तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष, एक महिला और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। बाइट– रघुवंश सिंह भदोरिया, पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर

- राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे1
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।4
- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस विधायकदल का विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन बदनावर (धार) नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने गंदे पानी की बोतल और तख्तियां लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन* मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी से भरी बोतलें और नारे लिखी तख्तियां लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 35 लोगों की मौत हो गई, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता को दूषित व मलयुक्त पानी मिलना बेहद गंभीर चिंता का विषय है। राज्यपाल के अभिभाषण में स्वच्छ पानी के दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। हमने इस मुद्दे पर जनता की आवाज उठाते हुए प्रस्ताव रखा है सरकार बताए कि क्या इस पर गंभीर चर्चा होगी या नहीं। हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुँचना जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति महंगा (RO) पानी खरीदने में सक्षम नहीं। स्वच्छ पानी जनता का बुनियादी अधिकार है। उमंग सिंघार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बावजूद सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा से बच रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह संघर्ष जारी रखेगी।4
- बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।1
- Post by Dadu Bhil1
- महू के काकरपुरा तालाब से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था। स्थानीय लोगों ने जब तालाब में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल सवाल यही है — ये हादसा था या कुछ और? आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- निर्माणाधीन मकान में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी ब्रेकिंग _आलीराजपुर के खंडवा-बड़ौदा राज्य मार्ग स्थित पावर हाउस के पास मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक कासिम भाई बोहरा के भवन में काम कर रहे ठेकेदार ने सुबह करीब 9:15 बजे शटर उठाया तो अंदर शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसडीओपी अश्विनी कुमार और थाना प्रभारी सोनू शितोले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सुनील पिता सत्यनारायण वर्मा (40) के रूप में हुई है, जो फल-फ्रूट की लारी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह सोमवार रात से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा।1
- बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।1
- Post by Dadu Bhil1