शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *काशीद्वार योजना पर गरमाई सियासत: सपा प्रतिनिधिमंडल ने चनौली व मानापुर में किसानों से किया संवाद* पिंडरा, वाराणसी। काशीद्वार योजना को लेकर पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों का विरोध लगातार जारी है। अपनी जमीन न देने के मुद्दे पर डटे किसानों के बीच आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चनौली और मानापुर गांव पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समर्थन का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, लक्कड़ पहलवान, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, विधायक राम अचल राजभर एवं रीबू श्रीवास्तव, रामबालक पटेल,विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि किसानों की जमीन बिना उनकी सहमति के अधिग्रहित नहीं की जानी चाहिए और पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। वही मछली शहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा इस सरकार में हम लोगों की सुनी नहीं जा रही है और यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। गांव में पिछले कई दिनों से पुलिस बल की तैनाती के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और पूरे गांव को छावनी में तब्दील देखा गया। सपा नेताओं ने प्रशासन से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्य किसानों की सहमति और सम्मान के साथ ही होने चाहिए। ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर अपनी बात रखी और न्याय की मांग दोहराई।

- शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लम्भुआ कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने की। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, पारिवारिक और अन्य स्थानीय मामलों से जुड़ी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। मौके पर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है, और समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भूमि से जुड़े मामलों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सभी शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास जारी है।2
- *प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान1
- *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- भदोही वाले विजय मिश्रा के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी #samajwadiparty #mataprasadpandey #vijaymishra #akhileshyadav #dimpleyadav #bhartiyajantaparty1
- प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।1
- प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर की बाइट ।1
- *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान1