हनुमान जन्मोत्सव पर सिमरिया में भव्य पूजा-अर्चना, कमलनाथ सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति पांढुर्णा:-श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई विशेष प्रार्थना हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिमरिया स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तथा विधायक विजय चौरे ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान हनुमान जी के चरणों में शीश नवाते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और भक्ति भाव से पूजा में सहभागी बने। कार्यक्रम के अंत में यह प्रार्थना की गई कि हनुमान जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो।
हनुमान जन्मोत्सव पर सिमरिया में भव्य पूजा-अर्चना, कमलनाथ सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति पांढुर्णा:-श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई विशेष प्रार्थना हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिमरिया स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को
मिला। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तथा विधायक विजय चौरे ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान हनुमान जी के चरणों में शीश नवाते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और भक्ति भाव से पूजा में सहभागी बने। कार्यक्रम के अंत में यह प्रार्थना की गई कि हनुमान जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो।
- छिंदवाड़ा: नागपुर रोड पर बाइक स्टंट वीडियो वायरल रील के चक्कर में जान जोखिम में छिंदवाड़ा के नागपुर रोड पर एक युवक–युवती का बाइक स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है, जबकि युवती भी सीट पर बैठी इसी रील को रिकॉर्ड कर रही है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम रील और फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। आज बुधवार शाम 4 बजे यातायात थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है और वाहन चालक की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में शहर और आसपास के इलाकों से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवक तेज रफ्तार में बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। नागपुर रोड का यह ताजा वीडियो भी उसी सिलसिले का हिस्सा है, जिसमें रास्ते पर गाड़ियां और पैदल चलने वाले पूरी तरह खतरे में हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद चलाने वाले की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकते हैं।1
- चार श्रम संहिता के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वेकोलि ट्रेड यूनियन ने पेंच कन्हान की खदानों में1
- भीषण गर्मी और तपती धूप में एक युवक की कठिन भक्ति देखने को मिली आठनेर नगर निवासी शुभम् सोनारे मां अम्बा के भगत बनें शरीर पर हल्दी पाव में घुंघरू और गले में माला धारण किए तपती धूप में नग्न पाव कच्चे रास्तों से होते हुए आठनेर से 12 किलोमीटर दूर हिवरा की अम्बा देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की बताया जा रहा है कि शुभम् सोनारे प्रतिवर्ष इसी तरह कठिन भक्ति कर मां अम्बा की आराधना करते हैं। शुभम् सोनारे ने बताया कि मां अम्बा पर विश्वास भक्ति में आस्था होने पर कोई कष्ट नहीं होता है बल्कि सभी कार्य सरल और सहज हो जाते हैं।1
- *सारोडे निवास पर सम्पन्न हुआ रामयाण पाठ* रिपोर्टर मनीष पटैय्या भैंसदेही के ग्राम बरहापुर मे हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अलकेश सारोडे (टाइल्स एवं ग्रेनाइट कॉन्ट्रैक्टर) के निज निवास, बरहापुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन बडे हर्ष उल्लास साथ मनाया गया। जिसमे इस्ट मित्रगण परिवार के सदस्यो ने रामयाण पाठ एवम हनुमान चालीसा का पाठ कर आनंद प्राप्त कीया।3
- बैतूल “दर्दनाक हादसे के 3 दिन बाद परिजन पहुंचे असम से बैतूल, पोस्टमार्टम कर शव असम भेजा गया” मिलानपुर टोल के पास हुए भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत के मामले में आज नया अपडेट सामने आया है। तीन दिनों के इंतज़ार के बाद, गुरुवार को मृतक के परिजन असम से बैतूल पहुंचे… जिसके बाद आज गुरुवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। आपको बता दें… यह दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ था, जब 32 वर्षीय निपेन हजारिका अपनी SUV कार से बालाघाट से खंडवा की ओर जा रहे थे। मिलानपुर टोल के पास अचानक उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया… और जैसे ही उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोककर जैक लगाकर टायर बदलना शुरू किया… तभी अचानक जैक फिसल गया। देखते ही देखते पूरी कार उनके ऊपर आ गिरी… और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला… मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई… NHAI एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया… लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी और सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल बैतूल बाजार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है… वहीं परिजन शव को लेकर असम के लिए रवाना हो चुके हैं।1
- रिश्तो का कत्ल हत्यारी बहू को भेजा जेल मुलताई की घटना1
- मुलताई नगर में संजीवनी क्लीनिक के समीप प्रस्तावित पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर आज पंच समाज समन्वय संगठन ने कड़ा रुख अपनाया। संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व उक्त स्थल पर भूमिपूजन किया गया था, जिसके बाद यहाँ तथागत बुद्ध, संत रविदास, मातंग ऋषि, वाल्मीकि ऋषि एवं सुपल भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। इसके लिए चबूतरा, पेडस्टल तथा बाउंड्री निर्माण भी प्रस्तावित है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,लिए निर्माण कार्य में हो रही देरी को तत्काल समाप्त किया जाए। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल इंजीनियर महेश शर्मा को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से इस दिशा में कदम उठाता है और नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को कब तक पूरा किया जाता है।1
- मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग की पहल पर “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज बुधवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा जिले में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन सांदीपनि विद्यालय गुरैया में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर विक्रम अहके, जबकि राजशंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति इंद्रमणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित छात्रों के नाम विद्यालय के नामांकन पंजीकरण पुस्तक में दर्ज करते हुए हुई। सभी नए और पुराने छात्र–छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, जबकि निर्धारित योग्यता वाले छात्र–छात्राओं को शिक्षा सुविधा बढ़ाने के लिए साइकिल वितरण भी की गई।1
- आज होगा कव्वाली का शानदार मुकाबला न्यूटन में ताज वाले फ्रेम दिलशाद इरशाद साबरी राजस्थान1