दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण का अंत नहीं, बल्कि जनसेवा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है: डीआईजी फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। पुलिस लाइन अमरोहा में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा भव्य दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में नोएडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं के अनुशासन व दक्षता की सराहना की। कार्यक्रम में डीएम नितिन गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण का अंत नहीं, बल्कि जनसेवा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं के शामिल होने से पुलिस बल और मजबूत होगा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा। ------
दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण का अंत नहीं, बल्कि जनसेवा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है: डीआईजी फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। पुलिस लाइन अमरोहा में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा भव्य दीक्षांत
परेड समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में नोएडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं के अनुशासन व दक्षता की सराहना की।
कार्यक्रम में डीएम नितिन गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण का अंत नहीं, बल्कि जनसेवा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी की नई शुरुआत है।
एसपी लखन सिंह यादव ने सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं के शामिल होने से पुलिस बल और मजबूत होगा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा। ------
- दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी1
- पारिवारिक विवाद में युवक ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्सेपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय दिलावर ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात की है। मृतक दिलावर नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके परिवार में आए दिन विवाद होते रहते थे। 24 अप्रैल की रात को भी उसने नशा किया था, जिस पर उसकी पत्नी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद दिलावर घर से निकल गया और पास के जंगल में पहुंचकर एक पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 25 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1
- शास्त्री नगर पुल पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने 10 मिनट में पाया काबू मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर पुल पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल पर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई,देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। घटना के दौरान पुल से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पुल पर खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग वाहन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके,घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते लगभग 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और लोगों को किसी बड़े हादसे से बचाया जा सका।एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग बुझा दी गई। उन्होंने कहा कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। reporter Govind pal cameraman Sonu Das बाइट -- राजेश पाल, स्थानीय निवासी बाइट --ज्ञान प्रकाश शर्मा ,एफएसओ5
- Post by वसीम खान संपादक1
- मुरादाबाद के बिलारी में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर महिला जन आक्रोश पदयात्रा में भारी संख्या में उपस्थित रही महिलाएं इस दौरान महिलाओं ने सपा कांग्रेस का पुतला फूंका1
- घर से पत्नी के पैसे चुरा कर पति ने बाजार में दारु पी ली और नशे में धुत हो गया। लेकिन जबतक किसी ने उसकी पत्नी को इस बात की खबर दे दी, पत्नी वहां पहुंची तो पति शराब के नशे में धुत था, तभी पत्नी ने बीच बाजार में अच्छे से पीटा ही नहीं बल्कि गालिया भी दी, अब तो हालात ये हो गए हैं कि दिनों दिन पुरुषों पर अब महिला भारी होती जा रही है, खुलेआम मां बहन की गालियां देकर अपमानित करने के साथ मर्डर की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, ये मामला है यूपी के मैनपुरी का।1
- अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि 29 मई 2025 को ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता अतरपाल सिंह, निवासी मोहल्ला शुक्लापुरी गजरौला, ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर रेखा रानी, शशि, प्रियंका और विशाल समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतरपाल सिंह का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बाइट:- अतरपाल सिंह, मृतक के पिता1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करेली थाना क्षेत्र की चाट वाली गली में 45 वर्षीय पिता गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने अपने 18-20 वर्षीय बेटे प्रियांशु जायसवाल की हत्या कर दी। आरोपी को अपने बेटे का अपनी पत्नी (बेटे की मां) के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने झगड़े के दौरान बेटे के सिर पर जूसर के हैंडल या लोहे की किसी वस्तु से वार कर दिया, जिससे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह (25 अप्रैल 2026 के आसपास) परिवार छत पर सोया हुआ था। पप्पू जायसवाल, जो शराब का आदी बताया जाता है और कोई नियमित काम नहीं करता था, अचानक बेटे पर आरोप लगाने लगा। उसने प्रियांशु पर अपनी पत्नी रंजना जायसवाल के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तीखा झगड़ा हो गया। गुस्से में पप्पू ने जूस बनाने वाले मशीन के हैंडल या लोहे की किसी भारी वस्तु से प्रियांशु के सिर पर बार-बार वार किया। शोर सुनकर मां और अन्य भाई दौड़े तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आरोपी पप्पू ने परिवार वालों को धमकाया और भाग निकला। प्रियांशु परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और सब्जी बेचकर या छोटा-मोटा काम करके घर चलाता था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने पप्पू को सनकी और नशे का आदी बताया है। उन्होंने मां-बेटे के अवैध संबंधों वाले आरोप को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू जायसवाल को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव और डीसीपी (सिटी) मनीष कुमार शांडिल्य ने प्रारंभिक जांच में पिता के शक को हत्या का मुख्य कारण बताया है।1
- Post by Rajat Raj1