logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली व रमजान को लेकर गढ़ थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न थाना प्रभारी अवनीश पांडे की दोटूक चेतावनी – अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, आमजन से मांगा सहयोग रीवा। आगामी होली एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अवनीश पांडे के नेतृत्व में शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों, बीट प्रभारियों एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत आपसी संवाद के साथ हुई, जिसमें थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व सामाजिक एकता, प्रेम और पारस्परिक सम्मान के प्रतीक हैं। इन त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसावे की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति की सूचना तत्काल थाने को दूरभाष के माध्यम से दें, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके और स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। बैठक में डीजे संचालकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समयावधि का पालन सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने और अफवाहों से बचने की भी हिदायत दी गई। पुलिस स्टाफ की ओर से एएसआई शिव प्रसाद रावत, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पांडे, महेंद्र सिंह, राजेश पाठक, आरक्षक अभिषेक पांडे, बलराम यादव, देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। गणमान्य नागरिकों में उप सरपंच गढ़ आशिक खान सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी लोगों को अपना एवं संबंधित बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, पुलिस प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

7 hrs ago
user_विंध्य वसुंधरा समाचार
विंध्य वसुंधरा समाचार
Local News Reporter मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

होली व रमजान को लेकर गढ़ थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न थाना प्रभारी अवनीश पांडे की दोटूक चेतावनी – अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, आमजन से मांगा सहयोग रीवा। आगामी होली एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अवनीश पांडे के नेतृत्व में शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों, बीट प्रभारियों एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत आपसी संवाद के साथ हुई, जिसमें थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व सामाजिक एकता, प्रेम और पारस्परिक सम्मान के प्रतीक हैं। इन त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसावे की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति की सूचना तत्काल थाने

को दूरभाष के माध्यम से दें, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके और स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। बैठक में डीजे संचालकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समयावधि का पालन सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने और अफवाहों से बचने की भी हिदायत दी गई। पुलिस स्टाफ की ओर से एएसआई शिव प्रसाद रावत, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पांडे, महेंद्र सिंह, राजेश पाठक, आरक्षक अभिषेक पांडे, बलराम यादव, देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। गणमान्य नागरिकों में उप सरपंच गढ़ आशिक खान सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी लोगों को अपना एवं संबंधित बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, पुलिस प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

More news from Rewa and nearby areas
  • *मध्यप्रदेश के शिवपुरी कोर्ट के बाहर पति पत्नी में जमकर मारपीट पति ने सास को भी पीटा* शिवपुरी जिला न्यायालय परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पति पत्नी के बीच कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर था झगड़े के दौरान पति ने अपनी सास के साथ भी मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस ने सम्हाला मोर्चा।
    1
    *मध्यप्रदेश के शिवपुरी कोर्ट के बाहर पति पत्नी में जमकर मारपीट पति ने सास को भी पीटा*
शिवपुरी जिला न्यायालय परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पति पत्नी के बीच कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर था झगड़े के दौरान पति ने अपनी सास के साथ भी मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस ने सम्हाला मोर्चा।
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter Huzur Nagar, Rewa•
    16 hrs ago
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 55 दिनों की सियासी खामोशी के बाद मऊगंज में सत्ता का शोर! विधानसभा से दूर रहने के बाद जैसे ही लौटे विधायक प्रदीप पटेल, नेशनल हाईवे बना जनसैलाब का साक्षी — सैकड़ों गाड़ियों का ऐतिहासिक काफिला, फूल-मालाओं की बरसात, नारों से गूंज उठा पूरा मऊगंज दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.8965074130
    1
    55 दिनों की सियासी खामोशी के बाद मऊगंज में सत्ता का शोर! विधानसभा से दूर रहने के बाद जैसे ही लौटे विधायक प्रदीप पटेल, नेशनल हाईवे बना जनसैलाब का साक्षी — सैकड़ों गाड़ियों का ऐतिहासिक काफिला, फूल-मालाओं की बरसात, नारों से गूंज उठा पूरा मऊगंज
दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ 
मो.8965074130
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Voice of people मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by चंदन भइया
    1
    Post by चंदन भइया
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Abhishek Pandey
    1
    Post by Abhishek Pandey
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    20 hrs ago
  • *रीवा रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप व पार्किंग में मनमानी वसूली, पूर्व विधायक ने धरना दिया* रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप के नाम पर मनमानी वसूली का मामला सामने आया। मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी इस अव्यवस्था का शिकार हुए। उनके वाहन चालक से वसूली का प्रयास किया गया, जिसके विरोध में विधायक ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। *मंडल रेल प्रबंधन ने किया संज्ञान-:* स्थानीय रेल प्रशासन ने तत्काल मंडल रेल प्रबंधन जबलपुर को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व विधायक से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वसूली पर पांच दिनों के लिए रोक लगाई जाएगी और मामले की जांच की जाएगी। *शुल्क में विसंगति पर नाराजगी-:* बताया गया कि भोपाल में पिक एंड ड्रॉप 20 मिनट के लिए 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक के लिए 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर और कटनी स्टेशन सभी पश्चिम मध्य रेलवे में आते हैं, फिर भी शुल्क में भारी अंतर है। *इनका क्या कहना है-:* भोपाल में 20 मिनट का 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक होते ही 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर, कटनी आदि स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे में ही आते हैं, इसके बावजूद शुल्क में विसंगति है। इसी को लेकर विरोध जताया गया। मंडल मुख्यालय से कार्रवाई और भविष्य में नियमानुसार वसूली का भरोसा दिलाया गया है। *सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायक मऊगंज।*
    3
    *रीवा रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप व पार्किंग में मनमानी वसूली, पूर्व विधायक ने धरना दिया*
रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप के नाम पर मनमानी वसूली का मामला सामने आया। मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी इस अव्यवस्था का शिकार हुए। उनके वाहन चालक से वसूली का प्रयास किया गया, जिसके विरोध में विधायक ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
*मंडल रेल प्रबंधन ने किया संज्ञान-:*
स्थानीय रेल प्रशासन ने तत्काल मंडल रेल प्रबंधन जबलपुर को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व विधायक से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वसूली पर पांच दिनों के लिए रोक लगाई जाएगी और मामले की जांच की जाएगी।
*शुल्क में विसंगति पर नाराजगी-:*
बताया गया कि भोपाल में पिक एंड ड्रॉप 20 मिनट के लिए 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक के लिए 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर और कटनी स्टेशन सभी पश्चिम मध्य रेलवे में आते हैं, फिर भी शुल्क में भारी अंतर है।
*इनका क्या कहना है-:*
भोपाल में 20 मिनट का 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक होते ही 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर, कटनी आदि स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे में ही आते हैं, इसके बावजूद शुल्क में विसंगति है। इसी को लेकर विरोध जताया गया। मंडल मुख्यालय से कार्रवाई और भविष्य में नियमानुसार वसूली का भरोसा दिलाया गया है।
*सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायक मऊगंज।*
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Haree ji Kol
    1
    Post by Haree ji Kol
    user_Haree ji Kol
    Haree ji Kol
    हनुमना, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सतना जिले के रामपुर बाघेलान में किसानों की कृषि भूमि को 40 वर्षी लीज में डालमिया सीमेंट उद्योग को देने के विरोध में एवं किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया
    1
    सतना जिले के रामपुर बाघेलान में किसानों की कृषि भूमि को 40 वर्षी लीज में डालमिया सीमेंट उद्योग को देने के विरोध में एवं किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मे आई०डी०ए० 2026 दिनांक 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 27.02.2026 को संयुक्त निदेशक, डा० विनोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान ब्लाक शिवरामपुर के ग्राम रेहुंटिया व ब्लाक पहाडी के ग्राम बूढा सेमरवार मे टीम के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनसमुदाय को फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूक करने व दवा खाने से इंकार करने वाले व्यक्तियों का संवेदीकरण कर दवा खिलाने का भी कार्य किया गया। साथ ही आईडीए कार्यक्रम से संबधित समस्त अभिलेखो व रिपोर्टिंग की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जोकि संतोषजनक पाया गया। अबतक जनपद में कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लक्षित 779956 जनसंख्या में से 617587 जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जा चुका है। पर्यवेक्षण के दौरान कार्यकम के नोडल अधिकारी, डा० जी०आर०रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी श्री लाल साहब सिंह, मलेरिया निरीक्षक व प्रतिनिधि पाथ व पी०सी०आई० संस्था मौजूद रहे। जो लोग अभी तक किसी भी वजह से फाइलेरिया की दवा खाने से छूट गये है वह दिनांक 5 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक चल रहे मॉपअप राउन्ड में अपने क्षेत्र की आशा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से दवा प्राप्त कर अवश्य खायें, जिससे फाइलेरिया रोग से बचा जा सके।
    2
    राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मे आई०डी०ए० 2026 दिनांक 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 27.02.2026 को संयुक्त निदेशक, डा० विनोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान ब्लाक शिवरामपुर के ग्राम रेहुंटिया व ब्लाक पहाडी के ग्राम बूढा सेमरवार मे टीम के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनसमुदाय को फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूक करने व दवा खाने से इंकार करने वाले व्यक्तियों का संवेदीकरण कर दवा खिलाने का भी कार्य किया गया। साथ ही आईडीए कार्यक्रम से संबधित समस्त अभिलेखो व रिपोर्टिंग की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जोकि संतोषजनक पाया गया। अबतक जनपद में कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लक्षित 779956 जनसंख्या में से 617587 जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जा चुका है। पर्यवेक्षण के दौरान कार्यकम के नोडल अधिकारी, डा० जी०आर०रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी श्री लाल साहब सिंह, मलेरिया निरीक्षक व प्रतिनिधि पाथ व पी०सी०आई० संस्था मौजूद रहे। जो लोग अभी तक किसी भी वजह से फाइलेरिया की दवा खाने से छूट गये है वह दिनांक 5 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक चल रहे मॉपअप राउन्ड में अपने क्षेत्र की आशा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से दवा प्राप्त कर अवश्य खायें, जिससे फाइलेरिया रोग से बचा जा सके।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.