Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिविल अस्पताल त्यौंथर में पुताई के दौरान गिरने वाले श्रमिक छोटेलाल मांझी की मौत के बाद त्यौंथर मुख्य मार्ग किया गया बंद, मौके पर त्यौंथर एसडीएम, तहसीलदार, भाजपा नेत्री गीता मांझी आदि मौजूद
चंदन भइया
सिविल अस्पताल त्यौंथर में पुताई के दौरान गिरने वाले श्रमिक छोटेलाल मांझी की मौत के बाद त्यौंथर मुख्य मार्ग किया गया बंद, मौके पर त्यौंथर एसडीएम, तहसीलदार, भाजपा नेत्री गीता मांझी आदि मौजूद
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by चंदन भइया1
- जर्जर लिप्टिस की शिकायत की जांच गढ़ निवासी कुबेरनाथ त्रिपाठी द्वारा घर के सामने स्थित जर्जर लिप्टिस को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि उक्त जर्जर संरचना से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद औषधालय के सामने अतिक्रमण का मामला दूसरी शिकायत जितेंद्र सिंह द्वारा की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रमोद सिंह द्वारा आयुर्वेद औषधालय के सामने लंबे समय से अतिक्रमण किया गया है। प्रशासनिक टीम ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन किया तथा आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा हेतु फाइल तलब की। खेल मैदान की भूमि संबंधी फाइल की जांच इसी क्रम में गढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित/ खेल मैदान से संबंधित फाइल के आधार पर भी मौके पर पहुंचकर जांच की गई। प्रशासन ने जमीन की वास्तविक स्थिति और अभिलेखीय तथ्यों का मिलान किया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने स्पष्ट किया कि— > “सभी मामलों में फाइल अवलोकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच उपरांत ही न्यायोचित निर्णय लिया जाएगा। यदि कहीं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित अतिक्रमणकारी को स्वयं संज्ञान लेकर हटाने का अवसर दिया जाएगा। अन्यथा पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।” उन्होंने दो टूक कहा कि शासकीय संपत्ति पर किसी भी प्रकार का नाजायज कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अमला नियमों के तहत कार्रवाई करेगा और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।4
- मीनू योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 3 एवं संयोजक जिला पंचायत प्रकोष्ठ कौशाम्बी1
- कौशांबी जनपद में पसौर गांव के कोटेदार भगवती प्रसाद द्वारा प्रत्येग व्यक्ति को राशन एक किलो कम देने का आरोप...और देखें1
- Post by Bablu Namdev1
- रीवा आईजी मऊगंज पुलिस कंट्रोल रूम में ली क्राइम मीटिंग1
- जनपद चित्रकूट में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का आज भव्य लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने विधिवत फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस तथा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद ADG प्रयागराज जोन ने नवीन थाना भवन का निरीक्षण किया और कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाएगा तथा आम जनता को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। ADG ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखा जाए, अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सुरक्षा वातावरण उपलब्ध कराती रहेगी। उद्घाटन समारोह में चित्रकूटधाम बांदा की सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बांदा पंकज अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- रीवा। आगामी होली एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अवनीश पांडे के नेतृत्व में शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों, बीट प्रभारियों एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत आपसी संवाद के साथ हुई, जिसमें थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व सामाजिक एकता, प्रेम और पारस्परिक सम्मान के प्रतीक हैं। इन त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसावे की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति की सूचना तत्काल थाने को दूरभाष के माध्यम से दें, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके और स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। बैठक में डीजे संचालकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समयावधि का पालन सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने और अफवाहों से बचने की भी हिदायत दी गई। पुलिस स्टाफ की ओर से एएसआई शिव प्रसाद रावत, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पांडे, महेंद्र सिंह, राजेश पाठक, आरक्षक अभिषेक पांडे, बलराम यादव, देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। गणमान्य नागरिकों में उप सरपंच गढ़ आशिक खान सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी लोगों को अपना एवं संबंधित बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, पुलिस प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।2