Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूज़ कोलार की धड़कन राधा अष्टमी के उपलक्ष में वूमेन पावर जनकल्याण समिति का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कोलार रोड भोपाल में 20 सितंबर 2026 को आलोक धाम में राधा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में वूमेन पावर जनकल्याण समिति का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा जन्माष्टमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की आयोजनकर्ता चंचल सिंह राजपूत ने बताएं कि यह कार्यक्रम हिंदू धर्म की आस्था को बढ़ाने के लिए है न्यूज़ कोलार की धड़कन के लिए
कोलार की धड़कन
न्यूज़ कोलार की धड़कन राधा अष्टमी के उपलक्ष में वूमेन पावर जनकल्याण समिति का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कोलार रोड भोपाल में 20 सितंबर 2026 को आलोक धाम में राधा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में वूमेन पावर जनकल्याण समिति का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा जन्माष्टमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की आयोजनकर्ता चंचल सिंह राजपूत ने बताएं कि यह कार्यक्रम हिंदू धर्म की आस्था को बढ़ाने के लिए है न्यूज़ कोलार की धड़कन के लिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- अनमोल वचन अवश्य सुने एवं शेयर करें जिससे लोगो तक पहुंचे और देखे1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे हम सब अपने घर में एक दीया आशीर्वाद का जलाएँ। जिन बहनों को लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह, उज्ज्वला या प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का लाभ मिला है, वे अपने घर एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करें। - माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी1
- दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन 06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम , रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई1
- भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। बाइक पर बच्ची को देख पुलिस ने समझाया—हेलमेट पहनें, बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले! #BhopalPolice #HelmetSafety1
- झूलते बिजली तारों से मौत और घायल किसानों को न्याय की मांग, पेड़ों पर चढ़कर किसानों ने बजाईं घंटियां दोषी विद्युत अधिकारियों पर एफआईआर और कार्रवाई की मांग, न्याय नहीं मिला तो घायल किसान को ठेले पर लेकर दिल्ली जाने की चेतावनी सीहोर। खेतों में झूल रहे 11 केवी बिजली तारों से किसानों की मौत, गंभीर रूप से घायल होने और पशुओं की जान जाने के मामलों को लेकर सीहोर जिले में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में 25 गांवों के 500 से अधिक किसान पिछले करीब दो माह से आंदोलन कर दोषी विद्युत अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर जमकर घंटियां बजाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। किसानों का आरोप है कि जिले के कई गांवों और खेतों में 11 केवी बिजली लाइन के तार झूलने और खंभों की खराब स्थिति के कारण करंट की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत हुई है। ग्राम मोहोडिया मैं झूलते 11 केवी के विद्युत तार के करंट लगने से किसान सुगन बाई मेवाड़ा की मौत हो गई ग्राम बड़बेली मैं खेतों पर झूलते 11 केवी के विद्युत तार से किसान सतीश मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हुए, जिससे उनका हाथ खराब हुआ और पैर में भी गंभीर चोट आई। कई गांवों में गाय-भैंसों की भी करंट लगने से मौत हुई है। किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग की जांच में लापरवाही सामने आने के बावजूद अब तक मुख्य रूप से छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की गई है। जबकि किसान अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री और श्यामपुर के सहायक यंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित किसान सतीश मेवाड़ा के बुजुर्ग पिता का कहना है कि यदि मध्यप्रदेश में उनके बेटे को न्याय नहीं मिला तो वे घायल बेटे को हाथ ठेले पर लेकर दिल्ली जाएंगे और जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष न्याय की गुहार लगाएंगे। किसानों का कहना है के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ऊर्जा मंत्री प्रभांशु तोमर सीहोर के प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर महामहिम राजपाल मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग सीहोर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के से कई बार- ज्ञापन देकर मांग कर चुके किसानों का कहना है की अब न्याय की उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हे2
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगर-मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। आगर-मालवा से आज लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगर-मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 65 हजार 395 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 हजार 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर-मालवा में 225 करोड़ 95 लाख रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 करोड़ 14 लाख रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। यानी आज आगर-मालवा से महिला सशक्तिकरण और विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई बड़ी सौगातें देंगे।1
- PM मोदी के छोटे भाई कहे जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री के अपमान पर भोपाल के कांग्रेस नेता सलीम अहमद खान भड़के बोले -शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग धीरेंद्र शास्त्री को लेकर शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान पर विवाद बढ़ गया है। समर्थकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कड़ा विरोध जताया। मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।1
- भोपाल में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या,शराब के नशे में मामूली कहासुनी पर विवाद, नाबालिग ने छाती पर मारा पत्थर; इलाज के दौरान मौत । भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में मोहल्ले के युवकों के बीच हुए विवाद में 6 आरोपियों ने ऋतिक गौर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर मार दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद के बाद हुआ हमला पुलिस के मुताबिक, अन्ना नगर में ऋतिक गौर का मोहल्ले के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपियों ने ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर चोट के चलते ऋतिक की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। BNS की धाराओं में मामला दर्ज गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 109 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऋतिक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हमले में किस आरोपी की क्या भूमिका रही। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट — संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल2