logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीकरी तहसील में तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित संवाददाता: संदीप शर्मा सीकरी तहसील क्षेत्र में आज लगातार लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब होने के कारण दिक्कतें भी बढ़ गईं। प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।

2 hrs ago
user_SANDEEP SHARMA
SANDEEP SHARMA
स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

सीकरी तहसील में तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित संवाददाता: संदीप शर्मा सीकरी तहसील क्षेत्र में आज लगातार लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब होने के कारण दिक्कतें भी बढ़ गईं। प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • किशनगढ़ बास के घाट बंबोरा स्थित हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन किशनगढ़ बास स्थित घाटा बंबोरा का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित इस मंदिर के महाराज ने बताया कि यह मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है. अब इसे मनोकामना सिद्ध हनुमान जी मंदिर के नाम से जाना जाता है. अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर अरावली पर्वतमालाओं के बीच स्थित किशनगढ़ बास के गांव घाटा बंबोरा का यह मंदिर भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है. श्रद्धालुओं का मानना है कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यहां हर वर्ष अप्रैल माह में विशाल मेला भी आयोजित होता है. जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं. सेठ की मुराद हनुमान जी ने की पूरी मंदिर के पुजारी ने एक किस्सा बताया कि दिल्ली से एक सेठ मंदिर में आए थे. उनके तीन बेटे थे, जिनकी शादियां हो चुकी थीं, लेकिन किसी के भी संतान नहीं थी. वह व्यक्ति मंदिर के सामने रोने लगे. तब मंदिर के महाराज ने उन्हें सलाह दी कि हनुमान जी के सामने जाकर अपनी बात रखें. जब सेठ ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान से प्रार्थना की तो कुछ समय बाद उनके तीनों बेटों के संतान हुई और उनका परिवार बढ़ गया. राजस्थान सहित कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु किशनगढ़ बास स्थित यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है. यह दिल्ली से करीब 128 किलोमीटर और खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां अलवर जिले सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं. भक्त बजरंगबली के दर्शन कर अपनी कामनाएं व्यक्त करते हैं और मंदिर की शांति और आस्था के वातावरण में पूजा अर्चना करते हैं.
    1
    किशनगढ़ बास के घाट बंबोरा स्थित हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन
किशनगढ़ बास स्थित घाटा बंबोरा का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित इस मंदिर के महाराज ने बताया कि यह मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है. अब इसे मनोकामना सिद्ध हनुमान जी मंदिर के नाम से जाना जाता है.
अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर अरावली पर्वतमालाओं के बीच स्थित किशनगढ़ बास के गांव घाटा बंबोरा का यह मंदिर भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है. श्रद्धालुओं का मानना है कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यहां हर वर्ष अप्रैल माह में विशाल मेला भी आयोजित होता है. जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं.
सेठ की मुराद हनुमान जी ने की पूरी
मंदिर के पुजारी ने एक किस्सा बताया कि दिल्ली से एक सेठ मंदिर में आए थे. उनके तीन बेटे थे, जिनकी शादियां हो चुकी थीं, लेकिन किसी के भी संतान नहीं थी. वह व्यक्ति मंदिर के सामने रोने लगे. तब मंदिर के महाराज ने उन्हें सलाह दी कि हनुमान जी के सामने जाकर अपनी बात रखें. जब सेठ ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान से प्रार्थना की तो कुछ समय बाद उनके तीनों बेटों के संतान हुई और उनका परिवार बढ़ गया.
राजस्थान सहित कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु
किशनगढ़ बास स्थित यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है. यह दिल्ली से करीब 128 किलोमीटर और खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां अलवर जिले सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं. भक्त बजरंगबली के दर्शन कर अपनी कामनाएं व्यक्त करते हैं और मंदिर की शांति और आस्था के वातावरण में पूजा अर्चना करते हैं.
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    1
    #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • #मथुरा - वृंदावन में संत मलूकदास जी की 452वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी। 👉सीएम ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई नहीं है और हमने 500 साल के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि को मुक्त होते देखा है। 👉इस दौरान उन्होंने संभल के हरिहर मंदिर के इतिहास और मुगलों के काल में तुलसीदास जी के साहस का भी जिक्र किया। 👉भारी बारिश और आंधी के बावजूद सीएम योगी संतों का आशीर्वाद लेने मलूक पीठ पहुंचे। #CMYogi #Vrindavan #viralmathura #mathura
    1
    #मथुरा - वृंदावन में संत मलूकदास जी की 452वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी। 
👉सीएम ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई नहीं है और हमने 500 साल के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि को मुक्त होते देखा है।
👉इस दौरान उन्होंने संभल के हरिहर मंदिर के इतिहास और मुगलों के काल में तुलसीदास जी के साहस का भी जिक्र किया। 
👉भारी बारिश और आंधी के बावजूद सीएम योगी संतों का आशीर्वाद लेने मलूक पीठ पहुंचे।
#CMYogi #Vrindavan #viralmathura #mathura
    user_Viral Mathura
    Viral Mathura
    Media company छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सनातन संस्कृति में विश्व को एक ही परिवार मानकर 'वसुदेव कुटुंबकम् ' की परिकल्पना के साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात कही जाती है। वेदों और उपनिषदों में कहा भी गया है :- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥ भारतीय सनातन संस्कृति के सच्चे संत और तपस्वी सदैव विश्व शांति के लिए यज्ञ, हवन, जप, तप इत्यादि करते हैं। खैरथल जिले के शीतलदास बेनामी आश्रम, रैणागिरी के पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने भी विश्व शांति के लिए 41 दिवसीय, पंच धूणी अग्नि तपस्या का संकल्प लिया है। स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा रसगण स्थित आश्रम में सोमवार 6 अप्रैल से प्रारंभ की गई यह कठिन तपस्या 17 मई को पूर्ण होगी। महाराज जी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि संतों का जन्म ही विश्व कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या का उद्देश्य विश्व शांति और सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि सबको अपने भावनाएं एवं आचार विचार शुद्ध रखने चाहिए।
    1
    सनातन संस्कृति में विश्व को एक ही परिवार मानकर 'वसुदेव कुटुंबकम् ' की परिकल्पना के साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात कही जाती है।
वेदों और उपनिषदों में कहा भी गया है :-
सर्वे भवन्तु सुखिनः  सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु  मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥
भारतीय सनातन संस्कृति के सच्चे संत और तपस्वी सदैव विश्व शांति के लिए यज्ञ, हवन, जप, तप इत्यादि करते हैं।
खैरथल जिले के शीतलदास बेनामी आश्रम, रैणागिरी  के पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने भी विश्व शांति के लिए 41 दिवसीय, पंच धूणी अग्नि तपस्या का संकल्प लिया है।
स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा रसगण स्थित आश्रम में सोमवार 6 अप्रैल से प्रारंभ की गई यह कठिन तपस्या 17 मई को पूर्ण होगी।
महाराज जी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि  संतों का जन्म ही विश्व कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या का उद्देश्य विश्व शांति और सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि सबको अपने भावनाएं एवं आचार विचार शुद्ध रखने चाहिए।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
    1
    ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से...
जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। 
युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Nuh, Haryana•
    7 hrs ago
  • Post by Irfan Pahat
    1
    Post by Irfan Pahat
    user_Irfan Pahat
    Irfan Pahat
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by R Balvinder Singh
    1
    Post by R Balvinder Singh
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • घाटा बंबोरा में शोभा यात्रा निकाली, कुश्ती दंगल और रागिनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किशनगढ़ बास क्षेत्र के घाटा बंबोरा स्थित हनुमान मंदिर से देर शाम भव्य धार्मिक झांकियां का आयोजन किया गया। वार्षिक विशाल मेले से एक दिन पूर्व यह आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। झांकियां मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। जो कि किशनगढ़ बास के मुख्य बाजार, तोप चौराहा, अलवर रोड, तिजारा रोड,और गंज रोड सहित प्रमुख मार्गो से निकल गई। झांकियों में विभिन्न देवी देवताओं और पौराणिक प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गई। जिन्हें देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। कस्बे वासियों और श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पूरे क्षेत्र में भजन कीर्तन जयकारो और धार्मिक गीतों से भक्ति में वातावरण बना रहा
    1
    घाटा बंबोरा में शोभा यात्रा निकाली, कुश्ती दंगल और रागिनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
किशनगढ़ बास क्षेत्र के घाटा बंबोरा स्थित हनुमान मंदिर से देर शाम भव्य धार्मिक झांकियां का आयोजन किया गया।
वार्षिक विशाल मेले से एक दिन पूर्व यह आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
झांकियां मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। जो कि किशनगढ़ बास के मुख्य बाजार, तोप चौराहा, अलवर रोड, तिजारा रोड,और गंज रोड सहित प्रमुख मार्गो से निकल गई।
झांकियों में विभिन्न देवी देवताओं और पौराणिक प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गई। जिन्हें देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
कस्बे वासियों और श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पूरे क्षेत्र में भजन कीर्तन जयकारो और धार्मिक गीतों से भक्ति में वातावरण बना रहा
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पलवल/माथुर :  अंधत्व निवारण सप्ताह के अन्तर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के द्वारा पातली गेट स्थित दयानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंधत्व निवारण  जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा. विकास मित्तल एवं सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।  कार्यशाला के तहत विद्यालय के बच्चों को  अंधापन एवं मोतियाबिंद सहित अंधत्व के अनेक कारणों के एवं नेत्रदान के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डा. विकास मित्तल ने कार्यशाला में भाग ले रहे विद्यालय के सैंकड़ों बालक-बालिकाओं को अंधत्व निवारण और नेत्रदान की शपथ दिलवाकर जागरूक किया। साथ ही उन्होने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी को  वर्तमान परिवेश में पोषण से भरपूर एवं सादा भोजन खाना चाहिए।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार के अलावा अन्य सावधानियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। हर उम्र में नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं। दिन में दो बार आंखों को धीरे-धीरे साफ पानी से धोएं। पूरी नींद लें और काम के दौरान भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपनी आंखों को आराम देने की कोशिश करें।अल्पना मित्तल ने भी बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी स्मार्ट स्क्रीन का उपयोग करते समय सावधान रहें। मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करने और ज्यादा देर तक टीवी देखने से बचें। आंखो की सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए साफ हाथों व साफ रुमाल का प्रयोग करे और आंखों में खुजली, सूखापन या धुंधलापन होने पर डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें ।मधुमेह या उच्च रक्तचाप होने पर आंखों की नियमित जांच कराएं और आँखो का व्यायाम करें। कार्यशाला में बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया । जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अन्त में स्कुल के प्रधानाचार्य डा. बिजेन्द्र गौड ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कुल भविष्य में भी संस्था के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करते रहेगे। कार्यशाला में सैंकड़ों बच्चों सहित सुभाष चन्द ,श्याम दत्त शर्मा,महेश चन्द शर्मा,महेन्द्र सिंह शास्त्री ,पायल,ममता अग्रवाल,विमलेश,सीमा,मुनमुन आदि उपस्थित थे।
    1
    पलवल/माथुर :  अंधत्व निवारण सप्ताह के अन्तर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के द्वारा पातली गेट स्थित दयानन्द वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय  में अंधत्व निवारण  जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा. विकास मित्तल एवं सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। 
कार्यशाला के तहत विद्यालय के बच्चों को  अंधापन एवं मोतियाबिंद सहित अंधत्व के अनेक कारणों के एवं नेत्रदान के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डा. विकास मित्तल ने कार्यशाला में भाग ले रहे विद्यालय के सैंकड़ों बालक-बालिकाओं को अंधत्व निवारण और नेत्रदान की शपथ दिलवाकर जागरूक किया। साथ ही उन्होने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी को  वर्तमान परिवेश में पोषण से भरपूर एवं सादा भोजन खाना चाहिए।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार के अलावा अन्य सावधानियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। हर उम्र में नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं। दिन में दो बार आंखों को धीरे-धीरे साफ पानी से धोएं। पूरी नींद लें और काम के दौरान भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपनी आंखों को आराम देने की कोशिश करें।अल्पना मित्तल ने भी बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी स्मार्ट स्क्रीन का उपयोग करते समय सावधान रहें। मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करने और ज्यादा देर तक टीवी देखने से बचें। आंखो की सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए साफ हाथों व साफ रुमाल का प्रयोग करे और आंखों में खुजली, सूखापन या धुंधलापन होने पर डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें ।मधुमेह या उच्च रक्तचाप होने पर आंखों की नियमित जांच कराएं और आँखो का व्यायाम करें। कार्यशाला में बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया । जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अन्त में स्कुल के प्रधानाचार्य डा. बिजेन्द्र गौड ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कुल भविष्य में भी संस्था के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करते रहेगे। कार्यशाला में सैंकड़ों बच्चों सहित सुभाष चन्द ,श्याम दत्त शर्मा,महेश चन्द शर्मा,महेन्द्र सिंह शास्त्री
,पायल,ममता अग्रवाल,विमलेश,सीमा,मुनमुन आदि उपस्थित थे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.