logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी: पुरानी रंजिश में युवक का गला रेता, हालत नाजुक; हाईवे जाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड पर सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर उसका गला रेत दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमेठी रोड निवासी अंकित कश्यप (25), पुत्र कल्लू कश्यप को सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की और इसके बाद चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए गौरीगंज पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब तीन वर्ष पहले एक युवती से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को घटना का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

2 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अमेठी: पुरानी रंजिश में युवक का गला रेता, हालत नाजुक; हाईवे जाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड पर सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर उसका गला रेत दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने

चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमेठी रोड निवासी अंकित कश्यप (25), पुत्र कल्लू कश्यप को सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों

पर लगातार दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की और इसके बाद चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए गौरीगंज पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते

हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब तीन वर्ष पहले एक युवती से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को घटना का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    1
    प्रयागराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को  दिया बड़ा तोहफा
सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज
पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश
SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के चक्कर खत्म, 39 परिवहन सेवाओं में ऑटो अप्रूवल लागू ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू, अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अमेठी। परिवहन विभाग ने आम लोगों को राहत देते हुए एआरटीओ कार्यालय की कई सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था से जोड़ दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को कई कार्यों के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फेसलेस मोड में दस्तावेजों का सत्यापन होने से सेवाओं का निस्तारण पहले की अपेक्षा अधिक तेज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि विभाग ने सारथी पोर्टल की 27 तथा वाहन पोर्टल की 12, कुल 39 ऑनलाइन सेवाओं पर ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू की है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर परिवहन विभाग की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट तथा पीएसवी बैज सहित ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 27 सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र तथा हाइपोथिकेशन जोड़ने और हटाने सहित 12 सेवाएं ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    1
    अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के चक्कर खत्म, 39 परिवहन सेवाओं में ऑटो अप्रूवल लागू
ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू, अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
अमेठी। परिवहन विभाग ने आम लोगों को राहत देते हुए एआरटीओ कार्यालय की कई सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था से जोड़ दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को कई कार्यों के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फेसलेस मोड में दस्तावेजों का सत्यापन होने से सेवाओं का निस्तारण पहले की अपेक्षा अधिक तेज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि विभाग ने सारथी पोर्टल की 27 तथा वाहन पोर्टल की 12, कुल 39 ऑनलाइन सेवाओं पर ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू की है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर परिवहन विभाग की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट तथा पीएसवी बैज सहित ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 27 सेवाएं उपलब्ध होंगी।
वहीं वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र तथा हाइपोथिकेशन जोड़ने और हटाने सहित 12 सेवाएं ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जाएंगी।
परिवहन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए
अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए
अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक* *अमेठी* सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें। जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।
    3
    *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक*  
*अमेठी*
सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की।
भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा।
प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी।
शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें।
जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी: पुरानी रंजिश में युवक का गला रेता, हालत नाजुक; हाईवे जाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड पर सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर उसका गला रेत दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, अमेठी रोड निवासी अंकित कश्यप (25), पुत्र कल्लू कश्यप को सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की और इसके बाद चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए गौरीगंज पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब तीन वर्ष पहले एक युवती से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को घटना का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।
    4
    अमेठी: पुरानी रंजिश में युवक का गला रेता, हालत नाजुक; हाईवे जाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड पर सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर उसका गला रेत दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अमेठी रोड निवासी अंकित कश्यप (25), पुत्र कल्लू कश्यप को सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की और इसके बाद चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए गौरीगंज पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई।
क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब तीन वर्ष पहले एक युवती से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को घटना का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.