logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कबीर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश का आरोप, महंत ने कोतवाली में दी तहरीर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्ति हड़पने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग खलीलाबाद, संतकबीरनगर। कबीर आश्रम बरदहिया बाजार के महंत रामसिंह दास ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर रामबचन यादव एवं अन्य लोगों पर आश्रम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, चोरी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, स्वर्गीय महंत हरिशरण दास के निधन के बाद से प्रार्थी द्वारा बरदहिया बाजार सहित डीघा, बेलवनिया, जंगलऊन, ढोढ़ई और रानूखोर स्थित मठों का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष विभिन्न नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।महंत का कहना है कि इस विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष द्वारा आश्रम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 की रात आश्रम से गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन चोरी कर लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।महंत रामसिंह दास ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आश्रम की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

3 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कबीर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश का आरोप, महंत ने कोतवाली में दी तहरीर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्ति हड़पने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग खलीलाबाद, संतकबीरनगर। कबीर आश्रम बरदहिया बाजार के महंत रामसिंह दास ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर रामबचन यादव एवं अन्य लोगों पर आश्रम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, चोरी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, स्वर्गीय महंत हरिशरण दास के निधन के बाद से प्रार्थी द्वारा बरदहिया बाजार सहित डीघा, बेलवनिया, जंगलऊन, ढोढ़ई और रानूखोर स्थित मठों का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष विभिन्न नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।महंत का कहना है कि इस विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष द्वारा आश्रम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 की रात आश्रम से गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन चोरी कर लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।महंत रामसिंह दास ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आश्रम की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कबीर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश का आरोप, महंत ने कोतवाली में दी तहरीर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्ति हड़पने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग खलीलाबाद, संतकबीरनगर। कबीर आश्रम बरदहिया बाजार के महंत रामसिंह दास ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर रामबचन यादव एवं अन्य लोगों पर आश्रम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, चोरी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, स्वर्गीय महंत हरिशरण दास के निधन के बाद से प्रार्थी द्वारा बरदहिया बाजार सहित डीघा, बेलवनिया, जंगलऊन, ढोढ़ई और रानूखोर स्थित मठों का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष विभिन्न नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।महंत का कहना है कि इस विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष द्वारा आश्रम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 की रात आश्रम से गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन चोरी कर लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।महंत रामसिंह दास ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आश्रम की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    कबीर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश का आरोप, महंत ने कोतवाली में दी तहरीर
फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्ति हड़पने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग
खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
कबीर आश्रम बरदहिया बाजार के महंत रामसिंह दास ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर रामबचन यादव एवं अन्य लोगों पर आश्रम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, चोरी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, स्वर्गीय महंत हरिशरण दास के निधन के बाद से प्रार्थी द्वारा बरदहिया बाजार सहित डीघा, बेलवनिया, जंगलऊन, ढोढ़ई और रानूखोर स्थित मठों का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष विभिन्न नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।महंत का कहना है कि इस विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष द्वारा आश्रम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 की रात आश्रम से गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन चोरी कर लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।महंत रामसिंह दास ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आश्रम की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर। आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बुधवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना भी उनके साथ मौजूद रहे। आईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आवागमन मार्ग, विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। आईजी संजीव त्यागी ने मेला आयोजकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पी.के. गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    सावन मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। 
आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बुधवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना भी उनके साथ मौजूद रहे। आईजी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आवागमन मार्ग, विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
आईजी संजीव त्यागी ने मेला आयोजकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पी.के. गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई  बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • सूर्यांश 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को सावन महीना का हार्दिक शुभकामनाएं रमेश यादव जी के तरफ से सभी देशवासियों को सावन महीना का हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को सावन महीना का हार्दिक शुभकामनाएं रमेश यादव जी के तरफ से सभी देशवासियों को सावन महीना का हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, गोरखपुर में बढ़ रही काउंसलिंग की जरूरत गोरखपुर। डिजिटल दौर में दोस्ती का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैट, लगातार तुलना, पढ़ाई का दबाव और रिश्तों में अस्थिरता का असर अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मनोचिकित्सकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ऐसे किशोरों और युवाओं की संख्या बढ़ी है जो तनाव, चिंता, अकेलेपन और अवसाद जैसी समस्याओं के कारण काउंसलिंग लेने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की GEN-Z दोस्तियों में भावनात्मक जुड़ाव की जगह कई बार "ऑनलाइन वैलिडेशन" और "सोशल मीडिया इमेज" अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। दोस्ती टूटने, ग्रुप से अलग होने, साइबर बुलिंग, लगातार तुलना और लाइक्स-फॉलोअर्स की होड़ से कई बच्चे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह तनाव समय रहते नियंत्रित न हो तो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। गोरखपुर में मनोचिकित्सकों का कहना है कि उनके पास ऐसे कई छात्र पहुंच रहे हैं जिन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता, नींद कम आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, आत्मविश्वास घट जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करते हैं। कुछ मामलों में अभिभावकों को भी देर से पता चलता है कि बच्चा मानसिक तनाव से गुजर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में यदि लंबे समय तक उदासी, दोस्तों से दूरी, पढ़ाई में गिरावट, अत्यधिक मोबाइल का उपयोग, गुस्सा, बेचैनी या आत्मविश्वास में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर काउंसलिंग और परिवार का सहयोग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनोचिकित्सकों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों से नियमित बातचीत करें, उनकी भावनाओं को समझें, पढ़ाई और करियर का अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा सोशल मीडिया के उपयोग पर संतुलित निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार और काउंसलिंग से अधिकांश बच्चे सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
    1
    स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे,
स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, गोरखपुर में बढ़ रही काउंसलिंग की जरूरत
गोरखपुर। डिजिटल दौर में दोस्ती का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैट, लगातार तुलना, पढ़ाई का दबाव और रिश्तों में अस्थिरता का असर अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मनोचिकित्सकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ऐसे किशोरों और युवाओं की संख्या बढ़ी है जो तनाव, चिंता, अकेलेपन और अवसाद जैसी समस्याओं के कारण काउंसलिंग लेने पहुंच रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि आज की GEN-Z दोस्तियों में भावनात्मक जुड़ाव की जगह कई बार "ऑनलाइन वैलिडेशन" और "सोशल मीडिया इमेज" अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। दोस्ती टूटने, ग्रुप से अलग होने, साइबर बुलिंग, लगातार तुलना और लाइक्स-फॉलोअर्स की होड़ से कई बच्चे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह तनाव समय रहते नियंत्रित न हो तो डिप्रेशन का रूप ले सकता है।
गोरखपुर में मनोचिकित्सकों का कहना है कि उनके पास ऐसे कई छात्र पहुंच रहे हैं जिन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता, नींद कम आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, आत्मविश्वास घट जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करते हैं। कुछ मामलों में अभिभावकों को भी देर से पता चलता है कि बच्चा मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में यदि लंबे समय तक उदासी, दोस्तों से दूरी, पढ़ाई में गिरावट, अत्यधिक मोबाइल का उपयोग, गुस्सा, बेचैनी या आत्मविश्वास में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर काउंसलिंग और परिवार का सहयोग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मनोचिकित्सकों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों से नियमित बातचीत करें, उनकी भावनाओं को समझें, पढ़ाई और करियर का अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा सोशल मीडिया के उपयोग पर संतुलित निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार और काउंसलिंग से अधिकांश बच्चे सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    2
    गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित
संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में  कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो  लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट  अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महुली पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सामुदायिक पुलिसिंग का दिया प्रेरक संदेश संतकबीरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या एवं आकांक्षा त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से ही एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय पुलिस उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। महुली पुलिस ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    1
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महुली पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सामुदायिक पुलिसिंग का दिया प्रेरक संदेश
संतकबीरनगर। 
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या एवं आकांक्षा त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से ही एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय पुलिस उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।
महुली पुलिस ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वैभव हत्याकांड का खुलासा: कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती के लिए किया अपहरण, CCTV और टेक्निकल टीम से पकड़ा गया, भेजा जेल वैभव हत्याकांड का खुलासा: कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती के लिए किया अपहरण, CCTV और टेक्निकल टीम से पकड़ा गया, भेजा जेल गोरखपुर, खजनी। खजनी क्षेत्र में 27 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए 10 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक के पड़ोसी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती वसूलने के लिए सर्राफा कारोबारी के बेटे का अपहरण किया था। पहचान उजागर होने के डर से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर के बेसमेंट में छिपा दिया। CCTV और टेक्निकल टीम से खुला राज - चौथी कक्षा का छात्र वैभव 27 जुलाई की शाम स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और चप्पल सड़क पर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर खजनी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर 5 टीमें गठित कीं। जांच में सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद ली गई। फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने पर शक के दायरे में पड़ोसी सर्वेश कुमार भट्ट आया। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। AI और वर्चुअल नंबर से रची थी फिरौती की साजिश - पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा था। फिरौती मांगने के लिए उसने इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली। पहचान छिपाने के लिए उसने कंबोडिया का वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदा और एक नया बैंक खाता भी खुलवाया। आरोपी ने वैभव को गिफ्ट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। रास्ते में जब बच्चे ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर अपने घर के बेसमेंट में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बेसमेंट से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले भी धोखाधड़ी में जा चुका है जेल - जांच में यह भी पता चला कि सर्वेश वर्ष 2022 में प्रयागराज में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जेल जा चुका है। उस पर भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज है। आरोपी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। अंतिम संस्कार अयोध्या में हुआ - पोस्टमार्टम के बाद वैभव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई आकाश वर्मा ने दी। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है। क्या है मुकदमा - खजनी थाने में आरोपी के खिलाफ केस संख्या 239/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 140(1), 61(2) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम - इस कार्रवाई में खजनी थाने के एसएसआई बिपिन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, अरविंद यादव और संस्कार यादव की टीम शामिल रही। --- शॉर्ट वर्जन: - गोरखपुर: वैभव हत्याकांड सुलझा, पड़ोसी निकला आरोपी कर्ज में डूबे सर्वेश भट्ट ने फिरौती के लिए 10 साल के वैभव का अपहरण किया। AI और कंबोडिया के वर्चुअल नंबर से प्लानिंग की। हत्या कर शव बेसमेंट में छिपाया। CCTV और टेक्निकल टीम की मदद से पकड़ा गया, भेजा जेल।
    2
    वैभव हत्याकांड का खुलासा: कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती के लिए किया अपहरण, CCTV और टेक्निकल टीम से पकड़ा गया, भेजा जेल

वैभव हत्याकांड का खुलासा: कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती के लिए किया अपहरण, CCTV और टेक्निकल टीम से पकड़ा गया, भेजा जेल
गोरखपुर, खजनी।
खजनी क्षेत्र में 27 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए 10 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक के पड़ोसी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती वसूलने के लिए सर्राफा कारोबारी के बेटे का अपहरण किया था। पहचान उजागर होने के डर से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर के बेसमेंट में छिपा दिया।
CCTV और टेक्निकल टीम से खुला राज -
चौथी कक्षा का छात्र वैभव 27 जुलाई की शाम स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और चप्पल सड़क पर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर खजनी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर 5 टीमें गठित कीं।
जांच में सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद ली गई। फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने पर शक के दायरे में पड़ोसी सर्वेश कुमार भट्ट आया। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
AI और वर्चुअल नंबर से रची थी फिरौती की साजिश  -
पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा था। फिरौती मांगने के लिए उसने इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली। पहचान छिपाने के लिए उसने कंबोडिया का वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदा और एक नया बैंक खाता भी खुलवाया।
आरोपी ने वैभव को गिफ्ट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। रास्ते में जब बच्चे ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर अपने घर के बेसमेंट में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बेसमेंट से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पहले भी धोखाधड़ी में जा चुका है जेल -
जांच में यह भी पता चला कि सर्वेश वर्ष 2022 में प्रयागराज में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जेल जा चुका है। उस पर भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज है। आरोपी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।
अंतिम संस्कार अयोध्या में हुआ -
पोस्टमार्टम के बाद वैभव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई आकाश वर्मा ने दी। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
क्या है मुकदमा -
खजनी थाने में आरोपी के खिलाफ केस संख्या 239/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 140(1), 61(2) में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम -
इस कार्रवाई में खजनी थाने के एसएसआई बिपिन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, अरविंद यादव और संस्कार यादव की टीम शामिल रही।
---
शॉर्ट वर्जन: -  
गोरखपुर: 
वैभव हत्याकांड सुलझा, पड़ोसी निकला आरोपी  
कर्ज में डूबे सर्वेश भट्ट ने फिरौती के लिए 10 साल के वैभव का अपहरण किया। AI और कंबोडिया के वर्चुअल नंबर से प्लानिंग की। हत्या कर शव बेसमेंट में छिपाया। CCTV और टेक्निकल टीम की मदद से पकड़ा गया, भेजा जेल।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.