कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी आज दिनांक 24 03 2024 को ब्लांक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़ के द्वारा कुशलगढ़ उपखंड मुख्यालय के सामने लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में धरना एवं विरोध प्रदर्शन बढ़ती गैस सिलेंडरों की दामों को लेकर किया गया।तथा उपखंड मुख्यालय के सामने विधायक रमीला खड़िया ने सुलहे पर लकड़ी से रोटी और चाय बनाकर विरोध जाहिर किया। तथा लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गैस, पेट्रोल ओर अन्य राशन सामग्री का लगातार भाव बढ़ रहे हैं जिससे क्षेत्र एवं प्रदेश की ही जनता नहीं पुरे देश की जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है डबल इंजन की सरकारों में बैठे मंत्रियों में सुध लेने का कोई भान नहीं है। आम जन में भारी आक्रोश फैला हुआ है जिसका आने वाले समय में जनता जवाब देगी विरोध प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लांक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, भरतभाई मेरावत, सुरेश गादिया, विजयसिह खड़िया कमलेश खमेसरा, सबुभाई सरपंच, कैलाश पटेल, विजयभाई मईडा,सकिना बेन, राकेश मईडा,कलावती ठाकुर, प्रिती,जानू, प्रमिला, बाबू भाई, मागुसिग,घेवुसिग,मागु वाडेल,सहजाद,हितैष रावत, राजेश मिणा, ज़ावेद पठान,राजू बेन,मकना भाई, पप्पू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी आज दिनांक 24 03 2024 को ब्लांक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़ के द्वारा कुशलगढ़ उपखंड मुख्यालय के सामने लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में धरना एवं विरोध प्रदर्शन बढ़ती गैस सिलेंडरों की दामों को लेकर किया गया।तथा उपखंड
मुख्यालय के सामने विधायक रमीला खड़िया ने सुलहे पर लकड़ी से रोटी और चाय बनाकर विरोध जाहिर किया। तथा लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गैस, पेट्रोल ओर अन्य राशन सामग्री का लगातार भाव बढ़ रहे हैं जिससे क्षेत्र एवं
प्रदेश की ही जनता नहीं पुरे देश की जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है डबल इंजन की सरकारों में बैठे मंत्रियों में सुध लेने का कोई भान नहीं है। आम जन में भारी आक्रोश फैला हुआ है जिसका आने वाले समय में जनता जवाब देगी
विरोध प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लांक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, भरतभाई मेरावत, सुरेश गादिया, विजयसिह खड़िया कमलेश खमेसरा, सबुभाई सरपंच, कैलाश पटेल, विजयभाई मईडा,सकिना बेन, राकेश मईडा,कलावती ठाकुर, प्रिती,जानू, प्रमिला, बाबू भाई, मागुसिग,घेवुसिग,मागु वाडेल,सहजाद,हितैष रावत, राजेश मिणा, ज़ावेद पठान,राजू बेन,मकना भाई, पप्पू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- प्रेम शंकरअबापुरा, बांसवाड़ा, राजस्थानवो 16 आप चला रहे हो तो आप ही खुद कांग्रेस पार्टी हो तो आप ही जाकर यह गैस सिलेंडर सब लिया और पेट्रोल वगैरा मोदी नहीं ला सकता है तो आप कांग्रेस पार्टी हो तो फिर ले आओ7 hrs ago
- प्रेम शंकरअबापुरा, बांसवाड़ा, राजस्थानअरे मोदी सरकार है तो कांग्रेस सरकार नहीं है क्या यह कांग्रेस नहीं ला सकती है पेट्रोल और यह इंडियन चूल्हा क्यों जला रहे उसको बोलो यह भी वही तो है ना जनता के लिए यह भी सरकारी है ना यह नहीं लग पाता है तो मोदी की क्यों कर रहे हो ऐसा कोई ऐसा साला तुम सब बदमाश हो हर किसी को ऐसा करते रहे तो साल7 hrs ago
- कहा का वीडियो है भाई को ही बतायेगा राजस्थान वालो🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- धंबोला. द्वारिकाधीश हवेली मंदिर सीमलवाड़ा में यमुना महारानीजी का छठ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकालीन बेला में यमुना महारानी के पालना दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर मंगलकामनाएं कीं और पूरे वातावरण में “जय यमुना महारानी” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय महिला मंडल द्वारा यमुना महारानी के पदों का गान किया गया। रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।1
- डूंगरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराकर व तेज आवाज में डीजे बजाकर आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे जब्त करने के साथ वाहन सीज किए और एक युवक को डिटेन किया है। चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 22 मार्च 2026 को पातली ग्राम पंचायत निवासी प्रवीण मीणा की बारात गजपुर ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात पहुंची। बारात में सैकड़ों युवक बाइक व अन्य वाहनों से शामिल हुए। इस दौरान कई वाहनों में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ आमजन को असुविधा हुई। बारात के दौरान कुछ युवकों द्वारा तलवार व चाकू लहराते हुए सड़क पर हुड़दंग किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आमजन में भय का माहौल बना। इतना ही नहीं, इन हरकतों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला व सीमलवाड़ा वृताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में चौरासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने जिला परिवहन विभाग के सहयोग से 2 डीजे जब्त कराए, जबकि एक डीजे को थाना स्तर पर जब्त कर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एक डीजे मालिक द्वारा स्पीकर छिपाने पर संबंधित पिकअप वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा, तलवार लहराकर वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को डिटेन कर कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, एक थार चालक द्वारा वाहन को स्टाइल में चलाकर लोगों को भयभीत करने पर थार कार को भी जब्त किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम: इस पूरी कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ईश्वरलाल डोडा, दिनेशचंद्र, कालूराम, अनिल कुमार व कमलेश की टीम शामिल1
- लोकेशन अलीराजपुर “पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर रोक, जिले में पर्याप्त स्टॉक — कलेक्टर नीतू माथुर की अपील” एंकर ,,आलीराजपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन लगातार पेट्रोल-डीजल कंपनियों और पंप संचालकों के संपर्क में है। साथ ही राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विक्रेता अवैधानिक तरीके से पेट्रोल या डीजल की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बड़ी मात्रा में ईंधन का भंडारण करने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और आमजन को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है बाइट आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कल रात को 1:30 दुर्ग एक्सप्रेस से शाम को 5:00 बजे अमरकंटक पहुंच गए हैं मां नर्मदा और नमन किया और हमारे जैन तीर्थ स्थल की धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया कल माई नर्मदा की पहाड़ी पर जाकर दर्शन करेंगे जैन मंदिर और अन्य मंदिर के दर्शन करेंगे जय मां नर्मदे।1
- सीमलवाड़ा।बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा के चौथे दिन कथा मर्मज्ञ श्याम महाराज ने भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर माता सीता के स्वयंवर तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचन में महाराज ने विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के वनगमन, ताड़कासुर के उद्धार, राक्षसों से यज्ञ की रक्षा, सुबाहु वध और मारीच प्रसंग को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संत कभी अपने लिए नहीं मांगता, बल्कि समाज और भक्तों के कल्याण के लिए समर्पित रहता है। जनक वाटिका में राम और सीता के प्रथम मिलन तथा माता गौरी से सीता द्वारा राम को पति रूप में पाने की प्रार्थना का मार्मिक वर्णन किया गया। स्वयंवर प्रसंग में राजाओं-राजकुमारों द्वारा शिव धनुष को न उठा पाने और राजा जनक के मायूस होने का प्रसंग सुनाकर कथा को चरम पर पहुंचाया। वहीं लक्ष्मण और परशुराम के संवाद ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। व्यासपीठ से दिया गया मार्मिक संदेश: श्याम महाराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि राम ने सदैव सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धैर्य का पालन किया, जो आज के जीवन में सबसे अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां लोग स्वार्थ और अहंकार में उलझते जा रहे हैं, वहीं राम का आदर्श हमें संयम, परिवार के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख देता है। महाराज ने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोना, माता-पिता का सम्मान करना और धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्चे अर्थों में राम के जीवन का अनुसरण है। कथा के चौथे दिन के मुख्य यजमान जयदीप सिंह चौहान रहे, जिन्होंने परिवार सहित व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। कथा के समापन पर महाआरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।1
- प्रतापगढ़ धमोतर पंचायत समिति भवन में अनियमितताओं का खुलासा, गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश धमोतर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश महेश्वरी ने मंगलवार को धमोतर पंचायत समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथावथ ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के समय विकास अधिकारी सत्य प्रकाश विजयवर्गीय, सहायक अभियंता रमेश कुमार मेघवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा की और सभी अधूरे कार्यों को शीघ्र शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। पंचायत समिति धमोतर की बिल्डिंग के निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। भवन में जगह-जगह दरारें, छत में खराब निर्माण तथा तकनीकी खामियां पाई गईं। जांच में यह भी सामने आया कि भवन का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं किया गया है। यह निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से अधिक समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसे जैन कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा था। गौरतलब है कि इस अधूरे निर्माण कार्य के बावजूद एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महेश्वरी ने बताया कि धमोतर के साथ-साथ सुहागपुर एवं दलोट पंचायत समितियों का भी निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा सके।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे बड़ी खबर। देश की ख्याति नाम भविष्य वक्ता जिनकी भविष्यवाणी 95% सही निकलती है। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने जो भविष्यवाणी की है। सुनेगा हमारे चैनल के माध्यम से।1