पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर रोक, जिले में पर्याप्त स्टॉक — कलेक्टर नीतू माथुर की अपील” लोकेशन अलीराजपुर “पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर रोक, जिले में पर्याप्त स्टॉक — कलेक्टर नीतू माथुर की अपील” एंकर ,,आलीराजपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन लगातार पेट्रोल-डीजल कंपनियों और पंप संचालकों के संपर्क में है। साथ ही राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विक्रेता अवैधानिक तरीके से पेट्रोल या डीजल की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बड़ी मात्रा में ईंधन का भंडारण करने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और आमजन को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है बाइट आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर

- लोकेशन अलीराजपुर “पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर रोक, जिले में पर्याप्त स्टॉक — कलेक्टर नीतू माथुर की अपील” एंकर ,,आलीराजपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन लगातार पेट्रोल-डीजल कंपनियों और पंप संचालकों के संपर्क में है। साथ ही राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विक्रेता अवैधानिक तरीके से पेट्रोल या डीजल की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बड़ी मात्रा में ईंधन का भंडारण करने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और आमजन को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है बाइट आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर1
- पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के साथी लगातार 36 घंटे से पेट्रोल पंपों की यहां स्थित है पिटोल के सभी पंपों पर2
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778631
- बड़वानी।कुंदन नगर के पास गोरीधाम कॉलोनी क्षेत्र स्थित खेत में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 3 एकड़ में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस हादसे में किसान मोहन अगलचा सहित अन्य किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत लाइन में फॉल्ट माना जा रहा है। पीड़ित किसान संतोष ने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में कई जगह तार ढीले और खुले पड़े हैं, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। वहीं सेंगवा निवासी अनिल ने बताया कि उनकी करीब 3 एकड़ की खेती थी, जिसमें से अधिकांश फसल जल गई और केवल थोड़ा हिस्सा ही बच पाया। उन्होंने भी विद्युत मंडल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय पर लाइन सुधार कार्य होता, तो यह नुकसान नहीं होता। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। फिलहाल नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम का इंतजार किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पटवारी से संपर्क किया गया है, जिन्होंने जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- बाड़ी विसर्जन के साथ गणगौर उत्सव का समापन, नम आंखों से दी गणगौर मैया को विदाई कालीबावड़ी (निप्र)। निमाड़ के लोकपर्व गणगौर उत्सव का सोमवार को बाड़ी (ज्वारों) के विसर्जन के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। ग्यारस तिथि से तीज तक चले इस पारंपरिक पर्व में पूरे ग्राम में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। समापन से पूर्व ग्राम के सभी रथों एवं माता की सवारी में शामिल झाड़ों का नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में एकत्रीकरण किया गया। यहां धनियर राजा और रणु बाई के रूप में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के प्रतीक रथों को महिला-पुरुष युगल दंपत्तियों ने अपने माथे पर उठाकर श्रद्धा के साथ नृत्य किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और लोकपरंपरा के रंग में सराबोर नजर आया। इसके बाद निकले चल समारोह ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जिस-जिस गली से यह जुलूस गुजरा, वहां ग्रामीणों—जिनमें बच्चे भी शामिल रहे—ने रथों को उठाने वाले, झाड़, आरती, तलवार और कलश धारण करने वालों के चरण धोकर उनका सम्मान किया। यह दृश्य आस्था, परंपरा और आपसी सम्मान की अनूठी मिसाल बनकर सामने आया। अंत में ग्राम के जगन्नाथ मौर्य के कुएं पर ज्वारों का विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महिलाओं ने नम आंखों से ज्वारों की टोकरी को गले लगाकर गणगौर मैया को विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान निमाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली।4
- बड़वानी जिलेभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों को लेकर मंगलवार रात 11 बजे के बाद तक पेट्रोल पंपों पर लोगों की वाहन लिए खड़े भीड़ नजर आई। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बताते हुए अफवाहों से बचने की अपील की गई है।दरअसल मंगलवार को शाम ढलते ही अधिकाश पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल,डीजल भरवाने के लिए लगी लबी लंबी कतारें लगने लगी कोई पेट्रोल तो कोई डीजल भरवाने पहुंच गया तो कोई कैंन में ईधन लेने पहुंचा। मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी बड़वानी भरत सिंह जमरे ने देर-रात बयान जारी कर सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होने का बयान जारी किया।1
- सेंधवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अजय मोर्यवंशी एवं समीर खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रण में ले लिया गया और यातायात भी सामान्य कर दिया गया।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631