logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के साथी लगातार 36 घंटे से पेट्रोल पंपों की यहां स्थित है पिटोल के सभी पंपों पर

2 hrs ago
user_Vinay Panchal Pitol
Vinay Panchal Pitol
रिपोर्टर झाबुआ, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के साथी लगातार 36 घंटे से पेट्रोल पंपों की यहां स्थित है पिटोल के सभी पंपों पर

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • ... मांडू का ऐतिहासिक आलमगीर दरवाजा में फंसा ट्राला : मांडू-धार रूट पर सुबह से आवाजाही बंद, दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार मांडू के दरवाजा पर बड़ी गाड़ियों के फंसने से मांडू में टूरिस्ट हमेशा होते हैं परेशान राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू-धार मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध आलमगीर दरवाजे में मंगलवार सुबह 8 बजे से ही 50 फीट लंबा कंटेनर फंस गया। इस घटना के कारण दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया, जिससे मांडू आने-जाने वाले वाहन फंस गए। कुछ बसें यात्रियों को दरवाजे से कुछ दूर पर उतार कर लौट गईं। सूचना मिलने पर मांडू पुलिस के एएसआई दिनेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर जमा हो गए। हालांकि, दरवाजा संकरा होने के कारण वाहन को निकालना मुश्किल हो रहा था जिससे वहा पर काफी मशक्कत के बाद क्रेन के माध्यम से दोपहर 3:30 बजे के आसपास निकल गया। गुजरात के इस कंटेनर (Gj 21Y-6448) के चालक पिंटू ने बताया कि वह जीपीएस को फॉलो करते हुए यहां पहुंचा था, उसे रास्ते की जानकारी नहीं थी। वाहन में धरमपुरी के लिए सामग्री भरी हुई थी। इस दौरान कंटेनर से दरवाजे से सटी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मांडू के दरवाजा में से बड़े वाहन नहीं जा सकते मांडू के प्राचीन दरवाजों की बनावट ऐसी है कि 20 फीट से अधिक लंबे वाहन यहां से मुश्किल से ही निकल पाते हैं। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक और स्थानीय वाहन, जिनकी लंबाई 19 फीट से अधिक होती है, वे अकसर आलमगीर दरवाजे के बाहर ही रुक जाते हैं। इसके बाद पर्यटक छोटी टैक्सी गाड़ियों से मांडू का भ्रमण करते हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार रॉड को चौड़ा करने में लगी है लेकिन पर्यटक स्थलों पर कोई ध्यान नहीं केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पूरे देश और प्रदेश में रॉड बड़े स्तर पर रॉड को चौड़ा करने में लगी है लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में टूरिस्ट हमेशा बड़ी गाड़ी की वजह से परेशान होता नजर आता है मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर अगर चाहे तो मांडू में आने के लिए एक रास्ता इन दरवाजों के साइड से भी अलग से बना सकता है जिससे मांडू में आने जाने वाले बड़े वाहनों को कोई दिक्कत ना आए और टूरिस्ट भी परेशान ना हो 50 फीट का है कंटेनर यह कंटेनर वाहन अपनी बड़ी लंबाई और ऊंचाई के कारण दरवाजे में फंस गया। इसकी लंबाई लगभग 50 फीट (15.24 मीटर) है। यह एक हाई क्यूब कंटेनर है, जिसकी ऊंचाई अकसर 9 फीट 6 इंच होती है, जो इसे अतिरिक्त जगह देती है। वाहन में 30-40 टन तक की सामग्री भरी हुई थी। जाम की स्थिति 5 घंटे से अधिक समय तक बनी जैसे ही कंटेनर हटा और आवक-जावक शुरू हुई
    4
    ... मांडू का ऐतिहासिक आलमगीर दरवाजा में फंसा ट्राला 
: मांडू-धार रूट पर सुबह से आवाजाही बंद, दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार 
मांडू के दरवाजा पर बड़ी गाड़ियों के फंसने से मांडू  में टूरिस्ट हमेशा होते हैं परेशान
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू-धार मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध आलमगीर दरवाजे में मंगलवार सुबह 8 बजे से ही  50 फीट लंबा कंटेनर फंस गया। इस घटना के कारण दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया, जिससे मांडू आने-जाने वाले वाहन फंस गए। कुछ बसें यात्रियों को दरवाजे से कुछ दूर पर उतार कर लौट गईं।
सूचना मिलने पर मांडू पुलिस के एएसआई दिनेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर जमा हो गए। हालांकि, दरवाजा संकरा होने के कारण वाहन को निकालना मुश्किल हो रहा था जिससे वहा पर काफी मशक्कत के बाद क्रेन के माध्यम से दोपहर 3:30 बजे के आसपास निकल गया।
गुजरात के इस कंटेनर (Gj 21Y-6448) के चालक पिंटू ने बताया कि वह जीपीएस को फॉलो करते हुए यहां पहुंचा था, उसे रास्ते की जानकारी नहीं थी। वाहन में धरमपुरी के लिए सामग्री भरी हुई थी। इस दौरान कंटेनर से दरवाजे से सटी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मांडू के दरवाजा में से बड़े वाहन नहीं जा सकते
मांडू के प्राचीन दरवाजों की बनावट ऐसी है कि 20 फीट से अधिक लंबे वाहन यहां से मुश्किल से ही निकल पाते हैं। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक और स्थानीय वाहन, जिनकी लंबाई 19 फीट से अधिक होती है, वे अकसर आलमगीर दरवाजे के बाहर ही रुक जाते हैं। इसके बाद पर्यटक छोटी टैक्सी गाड़ियों से मांडू का भ्रमण करते हैं।
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार रॉड को चौड़ा करने में लगी है लेकिन पर्यटक स्थलों पर कोई ध्यान नहीं 
केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पूरे देश और प्रदेश में रॉड बड़े स्तर पर रॉड को चौड़ा करने में लगी है लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में टूरिस्ट हमेशा बड़ी गाड़ी की वजह से परेशान होता नजर आता है मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर अगर चाहे तो मांडू में आने के लिए एक रास्ता इन दरवाजों के साइड से भी अलग से बना सकता है जिससे मांडू में आने जाने वाले बड़े वाहनों को कोई दिक्कत ना आए और टूरिस्ट भी परेशान ना हो
50 फीट का है कंटेनर
यह कंटेनर वाहन अपनी बड़ी लंबाई और ऊंचाई के कारण दरवाजे में फंस गया। इसकी लंबाई लगभग 50 फीट (15.24 मीटर) है। यह एक हाई क्यूब कंटेनर है, जिसकी ऊंचाई अकसर 9 फीट 6 इंच होती है, जो इसे अतिरिक्त जगह देती है। वाहन में 30-40 टन तक की सामग्री भरी हुई थी। जाम की स्थिति 5 घंटे से अधिक समय तक बनी जैसे ही कंटेनर हटा और आवक-जावक शुरू हुई
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • hamare naal sab block ke andar jo bhi shaadi Vivah karykram mein DJ daru Dahej sabhi prakar ke niyam lagu kiye Gaye Hain uske liye main is post per jyada share Karen gugli nalchha ka cal pura panchayat
    1
    hamare naal sab block ke andar jo bhi shaadi Vivah karykram mein DJ daru Dahej sabhi prakar ke niyam lagu kiye Gaye Hain uske liye main is post per jyada share Karen gugli nalchha ka cal pura panchayat
    user_Ishika Girwal
    Ishika Girwal
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बड़वानी।कुंदन नगर के पास गोरीधाम कॉलोनी क्षेत्र स्थित खेत में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 3 एकड़ में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस हादसे में किसान मोहन अगलचा सहित अन्य किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत लाइन में फॉल्ट माना जा रहा है। पीड़ित किसान संतोष ने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में कई जगह तार ढीले और खुले पड़े हैं, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। वहीं सेंगवा निवासी अनिल ने बताया कि उनकी करीब 3 एकड़ की खेती थी, जिसमें से अधिकांश फसल जल गई और केवल थोड़ा हिस्सा ही बच पाया। उन्होंने भी विद्युत मंडल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय पर लाइन सुधार कार्य होता, तो यह नुकसान नहीं होता। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। फिलहाल नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम का इंतजार किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पटवारी से संपर्क किया गया है, जिन्होंने जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    1
    बड़वानी।कुंदन नगर के पास गोरीधाम कॉलोनी क्षेत्र स्थित खेत में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 3 एकड़ में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस हादसे में किसान मोहन अगलचा सहित अन्य किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत लाइन में फॉल्ट माना जा रहा है। पीड़ित किसान संतोष ने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में कई जगह तार ढीले और खुले पड़े हैं, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं।
वहीं सेंगवा निवासी अनिल ने बताया कि उनकी करीब 3 एकड़ की खेती थी, जिसमें से अधिकांश फसल जल गई और केवल थोड़ा हिस्सा ही बच पाया। उन्होंने भी विद्युत मंडल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय पर लाइन सुधार कार्य होता, तो यह नुकसान नहीं होता।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका।
फिलहाल नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम का इंतजार किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पटवारी से संपर्क किया गया है, जिन्होंने जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय के सामने बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की महंगाई को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में सेठ फार्म हाउस से जुलूस निकाला गया, जो उपखंड कार्यालय पहुंचकर धरने में बदल गया। धरने के दौरान विधायक रमीला खड़िया ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी, सब्जी और चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को वितरित की। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में गैस, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। धरने में जनपद सदस्य विजय सिंह खड़िया सहित कार्यकर्ताओं ने रोटी खाकर और चाय पीकर ग्रामीण परंपरा के अनुसार विरोध दर्ज कराया। साथ ही नरेगा बंद होने, गैस आपूर्ति में देरी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन में “भाजपा तेरे राज में सस्ता दारू महंगा तेल” और “निकम्मी सरकार बदलो” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। रजनीकांत खाब्या ने कहा कि सरकार की नीतियों से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और महंगाई ने गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। हंसमुखलाल सेठ ने भी सरकार को विफल बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर आमजन की पहुंच से बाहर हो गया है। इस दौरान भरतभाई मेरावत, सुरेश गादिया, विजय सिंह खड़िया, कमलेश खमेसरा, कैलाश पटेल, शंभू भाई कटारा, योगा भाई कटारा, विजयभाई मईड़ा, सकीना बेन, राकेश मईड़ा, कलावती ठाकुर, प्रीति तलेसरा, प्रमिला, बाबू भाई, सहजाद, हितैष रावत, राजेश मीणा, जावेद पठान, मुस्ताक भाई, पप्पू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय के सामने बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की महंगाई को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में सेठ फार्म हाउस से जुलूस निकाला गया, जो उपखंड कार्यालय पहुंचकर धरने में बदल गया।
धरने के दौरान विधायक रमीला खड़िया ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी, सब्जी और चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को वितरित की। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया गया।
विधायक ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में गैस, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
धरने में जनपद सदस्य विजय सिंह खड़िया सहित कार्यकर्ताओं ने रोटी खाकर और चाय पीकर ग्रामीण परंपरा के अनुसार विरोध दर्ज कराया। साथ ही नरेगा बंद होने, गैस आपूर्ति में देरी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन में “भाजपा तेरे राज में सस्ता दारू महंगा तेल” और “निकम्मी सरकार बदलो” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा।
रजनीकांत खाब्या ने कहा कि सरकार की नीतियों से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और महंगाई ने गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। हंसमुखलाल सेठ ने भी सरकार को विफल बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर आमजन की पहुंच से बाहर हो गया है।
इस दौरान भरतभाई मेरावत, सुरेश गादिया, विजय सिंह खड़िया, कमलेश खमेसरा, कैलाश पटेल, शंभू भाई कटारा, योगा भाई कटारा, विजयभाई मईड़ा, सकीना बेन, राकेश मईड़ा, कलावती ठाकुर, प्रीति तलेसरा, प्रमिला, बाबू भाई, सहजाद, हितैष रावत, राजेश मीणा, जावेद पठान, मुस्ताक भाई, पप्पू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *👉 इंदौर जिले में डिजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक --कलेक्टर शुभम् वर्मा ✍️* *👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️* *👉पेट्रोल पंप के जो भीड़ के फोटो वीडियो डालेगा या पेट्रोल डिजल खत्म होने का प्रचार करेगा उस पर भी कार्रवाई होगी🥱✍️*
    1
    *👉 इंदौर जिले में डिजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक --कलेक्टर शुभम् वर्मा ✍️*
*👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️*
*👉पेट्रोल पंप के जो भीड़ के फोटो वीडियो डालेगा या पेट्रोल डिजल खत्म होने का प्रचार करेगा उस पर भी कार्रवाई होगी🥱✍️*
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    2 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Badnawar, Dhar•
    10 hrs ago
  • बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके। Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    1
    बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके।
Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट 
Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.