logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदा परिक्रमा यात्री के साथ मारपीट की घटना.. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

2 hrs ago
user_SNY R LIVE MP
SNY R LIVE MP
Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नर्मदा परिक्रमा यात्री के साथ मारपीट की घटना.. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेंधवा। गणगौर पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान माता गणगौर की आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता गणगौर की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर माता को भावपूर्ण विदाई दी गई, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदा किया। पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। नगर परिषद के इस आयोजन की नागरिकों ने सराहना की और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बताया।
    1
    सेंधवा। गणगौर पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान माता गणगौर की आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता गणगौर की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर माता को भावपूर्ण विदाई दी गई, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदा किया। पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला।
नगर परिषद के इस आयोजन की नागरिकों ने सराहना की और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बताया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके। Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    1
    बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके।
Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट 
Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • hamare naal sab block ke andar jo bhi shaadi Vivah karykram mein DJ daru Dahej sabhi prakar ke niyam lagu kiye Gaye Hain uske liye main is post per jyada share Karen gugli nalchha ka cal pura panchayat
    1
    hamare naal sab block ke andar jo bhi shaadi Vivah karykram mein DJ daru Dahej sabhi prakar ke niyam lagu kiye Gaye Hain uske liye main is post per jyada share Karen gugli nalchha ka cal pura panchayat
    user_Ishika Girwal
    Ishika Girwal
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 हजार रुपए कीमत की 2 अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
    1
    ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 हजार रुपए कीमत की 2 अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    14 hrs ago
  • महू क्षेत्र के पलासिया मानपुर सिमरोल उमरिया साहित् कई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी हे ओर कई पेट्रोल पंप बंद है वही लोग डीजल के लिए भी परेशान हो रहे हैं पर प्रशासन का दावा है कि कोई कमी नहीं है ईंधन की l
    1
    महू  क्षेत्र के  पलासिया मानपुर सिमरोल उमरिया साहित् कई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी हे ओर कई पेट्रोल पंप बंद है वही लोग डीजल के लिए भी परेशान हो रहे हैं पर प्रशासन का दावा है कि कोई कमी नहीं है ईंधन की l
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निवाली: नम आँखों और जयकारों के साथ गणगौर माता को दी गई भावभीनी विदाई ​निवाली (सुनील सोनी) | निवाली नगर में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार, 24 मार्च को सेंधवा रोड स्थित ऐतिहासिक सरकारी बावड़ी पर माता गणगौर का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर माता की भक्ति में सराबोर नजर आया। ​दो दिनों की 'मान-मनुहार' के बाद विदाई ​धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार और सोमवार दो दिनों तक श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-चाव (मान-मनुहार) कर माता को विसर्जन से रोका था। मंगलवार को विदाई की बेला आते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जय ओंकार भीलाला समाज के सेंधवा रोड स्थित विशाल पांडाल से बैंड-बाजे और ढोल-ताशों की गूंज के साथ माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ​बेटी की तरह दी गई विदाई ​शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के चरणों को पखारकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। जवारों की टोकरियों को सिर पर धारण कर महिलाएं और पुरुष श्रद्धा भाव से बावड़ी की ओर बढ़े। विसर्जन के समय दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था; श्रद्धालुओं ने अपनी लाड़ली बेटी की तरह माता को नम आँखों से विदा किया। विदाई मार्ग पर माता के सम्मान में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियाँ बिछाई गई थीं। ​प्रशासनिक व्यवस्था और पूजन विधान ​नगर परिषद द्वारा बावड़ी स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बिजली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। रथों को विसर्जन स्थल पर रखकर विधि-विधान से पूजन और महाआरती की गई। माता को नारियल अर्पित कर प्रसाद स्वरूप धानी, चने, सूखे मेवे और मिष्ठान का वितरण किया गया। ​संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन ​वापसी के समय सभी श्रद्धालु रथों को लेकर पंडित परिवार के निवास पर पहुँचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवा और बुजुर्ग रथों को माथे पर रखकर लोक धुनों पर नृत्य करते हुए अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए। ​पुलिस और यातायात प्रबंधन ​कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहा। भीड़ को देखते हुए कुछ समय के लिए बड़े वाहनों को रोककर यातायात नियंत्रित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ कम होने के पश्चात यातायात पुन: सामान्य कर दिया गया।
    3
    निवाली: नम आँखों और जयकारों के साथ गणगौर माता को दी गई भावभीनी विदाई
​निवाली (सुनील सोनी) | निवाली नगर में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार, 24 मार्च को सेंधवा रोड स्थित ऐतिहासिक सरकारी बावड़ी पर माता गणगौर का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर माता की भक्ति में सराबोर नजर आया।
​दो दिनों की 'मान-मनुहार' के बाद विदाई
​धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार और सोमवार दो दिनों तक श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-चाव (मान-मनुहार) कर माता को विसर्जन से रोका था। मंगलवार को विदाई की बेला आते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जय ओंकार भीलाला समाज के सेंधवा रोड स्थित विशाल पांडाल से बैंड-बाजे और ढोल-ताशों की गूंज के साथ माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
​बेटी की तरह दी गई विदाई
​शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के चरणों को पखारकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। जवारों की टोकरियों को सिर पर धारण कर महिलाएं और पुरुष श्रद्धा भाव से बावड़ी की ओर बढ़े। विसर्जन के समय दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था; श्रद्धालुओं ने अपनी लाड़ली बेटी की तरह माता को नम आँखों से विदा किया। विदाई मार्ग पर माता के सम्मान में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियाँ बिछाई गई थीं।
​प्रशासनिक व्यवस्था और पूजन विधान
​नगर परिषद द्वारा बावड़ी स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बिजली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। रथों को विसर्जन स्थल पर रखकर विधि-विधान से पूजन और महाआरती की गई। माता को नारियल अर्पित कर प्रसाद स्वरूप धानी, चने, सूखे मेवे और मिष्ठान का वितरण किया गया।
​संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन
​वापसी के समय सभी श्रद्धालु रथों को लेकर पंडित परिवार के निवास पर पहुँचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवा और बुजुर्ग रथों को माथे पर रखकर लोक धुनों पर नृत्य करते हुए अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।
​पुलिस और यातायात प्रबंधन
​कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहा। भीड़ को देखते हुए कुछ समय के लिए बड़े वाहनों को रोककर यातायात नियंत्रित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ कम होने के पश्चात यातायात पुन: सामान्य कर दिया गया।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    13 hrs ago
  • थाना सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं। जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। घटना का विवरण दिनांक 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर अवैध हथियार बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदेही रॉकी उर्फ बबन पिता कन्हैयालाल सोनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी श्यामदास कॉलोनी, सेंधवा को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 02 अवैध देशी पिस्टल (हस्तनिर्मित) बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है। जप्ती एवं कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहाँ से लाए गए थे तथा इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के साथ उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश सावनेर, सहायक उप निरीक्षक संजय पाटीदार, आरक्षक श्यामगुण मिश्रा एवं आरक्षक रेवाराम अछाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संदेश: सेंधवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    1
    थाना सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं।
जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण
दिनांक 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर अवैध हथियार बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस ने संदेही रॉकी उर्फ बबन पिता कन्हैयालाल सोनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी श्यामदास कॉलोनी, सेंधवा को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 02 अवैध देशी पिस्टल (हस्तनिर्मित) बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है।
जप्ती एवं कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहाँ से लाए गए थे तथा इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के साथ उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश सावनेर, सहायक उप निरीक्षक संजय पाटीदार, आरक्षक श्यामगुण मिश्रा एवं आरक्षक रेवाराम अछाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संदेश:
सेंधवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Dhar, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना: सेंधवा मे भूमि अधिग्रहण शुरू, 11 गांवों की 126 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी, 30 दिन में आपत्ति दर्ज करे सकते हैं।
    1
    मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना: सेंधवा मे भूमि अधिग्रहण शुरू, 11 गांवों की 126 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी, 30 दिन में आपत्ति दर्ज करे सकते हैं।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.